Shri Krishna Bhajan
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

जपो बम बम रटो बम बम - भजन (Japo Bum Bum Rato Bum Bum)


जपो बम बम रटो बम बम - भजन
जपो बम बम रटो बम बम,
मिटेंगे अपने सारे गम,
जपों बम बम रटों बम बम,
मिटेंगे अपने सारे गम,
ये भोले का महामन्त्रम,
ये भोले का महामन्त्रम,
सदा रटते रहेंगे हम,
जपों बम बम रटों बम बम,
मिटेंगे अपने सारे गम ॥
है भोले दानी महाज्ञानी,
नहीं इनका कोई सानी,
कभी चिंतन कभी सुमिरण,
कभी चिंतन कभी सुमिरण,
कभी भक्ति में डूबे हम,
जपों बम बम रटों बम बम,
मिटेंगे अपने सारे गम ॥

माँ रेवा का हर एक कंकड़,
विराजे जिसमे शिव शंकर,
ये देवों के महादेवा,
ये देवों के महादेवा,
बजाए डमरू डम डम डम,
जपों बम बम रटों बम बम,
मिटेंगे अपने सारे गम ॥

मैं भोले बाबा का मंगता हूँ,
मेरी झोली भरी रहती,
मेरे भोले बड़े ही भोले,
मेरे भोले बड़े ही भोले,
रहूँ चरणों में मैं हरदम,
जपों बम बम रटों बम बम,
मिटेंगे अपने सारे गम ॥

चमकता माथे पे चंदा,
जटाओं से बहे गंगा,
सिमरते ‘जीत’ शिव शंकर,
सिमरते ‘जीत’ शिव शंकर,
दुखो का बोझ होता कम,
जपों बम बम रटों बम बम,
मिटेंगे अपने सारे गम ॥
BhaktiBharat Lyrics

जपो बम बम रटो बम बम,
मिटेंगे अपने सारे गम,
जपों बम बम रटों बम बम,
मिटेंगे अपने सारे गम,
ये भोले का महामन्त्रम,
ये भोले का महामन्त्रम,
सदा रटते रहेंगे हम,
जपों बम बम रटों बम बम,
मिटेंगे अपने सारे गम ॥

Japo Bum Bum Rato Bum Bum in English

Japo Bum Bum Rato Bum Bum, Mitenge Apne Sare Gam, Japo Bum Bum Rato Bum Bum, Mitenge Apne Sare Gam, Ye Bhole Ka Mahan Mantra, Ye Bhole Ka Mahan Mantra, Sada Ratte Rahenge Hum, Japo Bum Bum Rato Bum Bum, Mitenge Apne Sare Gam ॥
यह भी जानें

Bhajan Shiv BhajanBholenath BhajanMahadev BhajanShivaratri BhajanSavan BhajanMonday BhajanSomvar BhajanSolah Somvar BhajanJyotirling BhajanShiv Vivah Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।

नवीनतम भजन ›

मेरे बांके बिहारी का आशिक़ ये ज़माना है - भजन

कोई पागल है इनका, कोई इनका दीवाना है, मेरे बांके बिहारी का, आशिक़ ये ज़माना है

मैं तो आई वृन्दावन धाम, किशोरी तेरे चरनन में - भजन

मैं तो आई वृन्दावन धाम किशोरी तेरे चरनन में। किशोरी तेरे चरनन में, श्री राधे तेरे चरनन में॥

करके इशारो बुलाए गई रे - श्री राधा भजन

इंद्रेश जी का प्रिय भजन भक्ति भारत आप तक पहुँचा रहा है, इसके बोल हैं. . करके इशारो बुलाए गई रे, बरसाने की छोरी राधा गोरी गोरी,

नाम मेरी राधा रानी का जिस जिस ने गाया है: भजन

नाम मेरी राधा रानी का जिस जिस ने गाया है, बांके बिहारी ने उसे अपना बनाया है, जय राधे जय राधे जय श्री राधे बोलो जय राधे ॥

बसाले मन मंदिर में राम: भजन

बसाले मन मंदिर में राम, बनेंगे बिगड़े तेरे काम, बसालें मन मंदिर में राम, बसालें मन मंदिर में राम ॥

ओ रामजी तेरे भजन ने, बड़ा सुख दीना: भजन

ओ रामजी तेरे भजन ने, बड़ा सुख दीना, तेरे भजन ने, बड़ा सुख दीना, ये दुनिया दीवानी, दो दिन की कहानी, पल दो पल का है जीना, बड़ा सुख दीना, तेरे भजन ने, बड़ा सुख दीना ॥

मेरी फरियाद सुन भोले - भजन

मेरी फरियाद सुन भोले, तेरे दर आया दीवाना, मन की मुरादें पूरी कर, सिवा तेरे ना कोई ठिकाना, मेरी फरियाद सुन भोलें, तेरे दर आया दीवाना ॥

Om Jai Jagdish Hare Aarti - Om Jai Jagdish Hare Aarti
Shri Krishna Bhajan - Shri Krishna Bhajan
Bhakti Bharat APP