नवरात्रि विशेष 2026 - Navratri Specials 2026
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

मै हूँ बेटी तू है माता: भजन (Main Hoon Beti Tu Hai Mata)


मै हूँ बेटी तू है माता: भजन
नवदुर्गा, दुर्गा पूजा, नवरात्रि, नवरात्रे, नवरात्रि, माता की चौकी, देवी जागरण, जगराता, शुक्रवार दुर्गा तथा अष्टमी के शुभ अवसर पर गाये जाने वाला प्रसिद्ध व लोकप्रिय भजन। यह भजन प्रारंभिक दौर मे गायिका अनुराधा पौडवाल द्वारा गाया गया है।
मै हूँ बेटी तू है माता,
ये है जनम-जनम का नाता ।
मै हूँ बेटी तू है माता,
ये है जनम-जनम का नाता ।

माता रानियें तुझे मैं बुलाने आई हूँ,
मैं बातें कुछ सुनने सुनाने आई हूँ ।

मै हूँ बेटी तू है माता,
ये है जनम-जनम का नाता ।

बच्चो से माँ रोज़ रोज़ रूठा न करो,
मेरे विश्वास को माँ झूठा न करो ।

छोडो गुस्से गीले सब,
माँ लगा लो गले अब ।

तेरी ममता की डोर को हिलाने आई हूँ,
मैं बातें कुछ सुनने सुनाने आई हूँ ।

मै हूँ बेटी तू है माता,
ये है जनम-जनम का नाता ।

आस्था का और न इम्तिहान लो,
निर्दोष विनय मेरी अब मान लो ।

पूरी कर भी दो आस,
माँ बिठा लो अपने पास ।

सच्ची श्रद्धा का भोग मैं लगाने आई हूँ,
मैं बातें कुछ सुनने सुनाने आई हूँ ।

मै हूँ बेटी तू है माता,
ये है जनम-जनम का नाता ।



मूर्ति में होती न अगर आत्मा,
धरना भक्त कैसे पता परमात्मा ।

नहीं मूक तू पाशा तेरी पिंडी में है प्राण,
सारी दुनिया को ये दिखलाने आई हूँ ।
मैं बातें कुछ सुनने सुनाने आई हूँ ।

मै हूँ बेटी तू है माता,
ये है जनम-जनम का नाता ।

अम्बे रानियें मैं तुझको बुलाने आई हूँ
मैं बातें कुछ सुनने सुनाने आई हूँ ।

Main Hoon Beti Tu Hai Mata in English

Mai Hoon Beti Tu Hai Mata, Ye Hai Janam-janam Ka Nata । Mata Raniyen Tujhe Main Bulane Aai Hoon..
यह भी जानें

Bhajan Maa Durga BhajanMata BhajanNavratri BhajanMaa Sherawali BhajanDurga Puja BhajanJagran BhajanMata Ki Chauki BhajanShukravar BhajanFriday BhajanAshtami BhajanGupt Navratri BhajanSantoshi Maa BhajanAnuradha Paudwal Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।

नवीनतम भजन ›

बजरंग बाण

निश्चय प्रेम प्रतीति ते, बिनय करैं सनमान। तेहि के कारज सकल शुभ, सिद्ध करैं हनुमान॥

तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये - भजन

साँची ज्योतो वाली माता, तेरी जय जय कार। तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये, मैं आया मैं आया शेरा वालिये।

म्हापे जद भी मुसीबत, कोई आवन लागे: भजन

म्हापे जद भी मुसीबत, कोई आवन लागे, कोई आवन लागे, म्हारे सिर के ऊपर, चुनड़ी लेहरावन लागे ॥

अम्बे रानी ने, अपना समझ कर मुझे: भजन

भैरव खुश हो गए, ध्यान में खो गए, और हनुमान, श्री राम जपने लगे, ब्रम्हा ने व्यास को, एक नए वेद का, ज्ञान फिर से कराया, मजा आ गया, अम्बें रानी ने, अपना समझ कर मुझे, अपने दर पे बुलाया, मजा आ गया ॥

तुम्हरे चरणों में, मैया नमन हमारा है: भजन

त्रिशूल है हाथों में, और खड़ग को धारा है, तुम्हरे चरणों में, मैया नमन हमारा है, माँ अष्टभुजी तुमने, संसार को तारा है, तुम्हरे चरणो में, मैया नमन हमारा है ॥

माता महादेवी है नाम, विराजी दशरमन में: भजन

माता महादेवी है नाम, विराजी दशरमन में, सेवा में पंडा हज़ार, माई की मढुलिया में, माता महादेवी हैं नाम, विराजी दशरमन में ॥

अर्जी सुनकर मेरी मैया, घर में मेरे आई - भजन

अर्जी सुनकर मेरी मैया, घर में मेरे आई, झूम झूम के नाचूं मैं तो, बाटूँ आज बधाई, नाचूँ झूम झूम के, गाऊं झूम झूम के ॥

Navratri Specials 2026 - Navratri Specials 2026
Ganesh Aarti Bhajan - Ganesh Aarti Bhajan
Bhakti Bharat APP