पितृ पक्ष - Pitru Paksha
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

मैं तो तेरी हो गई श्याम: भजन (Me Too Teri Hogai Shayam, Dunyan Kya Jane)


मैं तो तेरी हो गई श्याम: भजन
मैं तो तेरी हो गई श्याम,
दुनिया क्या जाने,
क्या जाने कोई क्या जाने,
क्या जाने कोई क्या जाने,
मैं तो तेरी हो गयी श्याम,
दुनिया क्या जाने ॥

तन भी तेरा ये मन भी तेरा,
घर भी तेरा ये धन भी तेरा,
मैंने जीवन कर दिया नाम,
दुनिया क्या जाने,

मैं तो तेरी हो गयी श्याम,
दुनिया क्या जाने ।
क्या जाने कोई क्या जाने,
मैं तो तेरी हो गयी श्याम,
दुनिया क्या जाने ॥

लोक लाज मैंने मान भी छोड़ा,
तेरे चरणों में मन को जोड़ा,
मैं तो रटूं तुम्हारा नाम,
दुनिया क्या जाने,

मैं तो तेरी हो गयी श्याम,
दुनिया क्या जाने ।
क्या जाने कोई क्या जाने,
मैं तो तेरी हो गयी श्याम,
दुनिया क्या जाने ॥

तू मेरा मैं तेरी होई,
तेरी प्रीत में सुध बुध खोई,
मुझे लोग करे बदनाम,
दुनिया क्या जाने,

मैं तो तेरी हो गयी श्याम,
दुनिया क्या जाने ।
क्या जाने कोई क्या जाने,
मैं तो तेरी हो गयी श्याम,
दुनिया क्या जाने ॥

शरण में आई गले लगाले,
मुझको बस सेवा में लगाले,
मेरा जीवन तेरे नाम,
दुनिया क्या जाने,

मैं तो तेरी हो गयी श्याम,
दुनिया क्या जाने ।
क्या जाने कोई क्या जाने,
मैं तो तेरी हो गयी श्याम,
दुनिया क्या जाने ॥

मैं तो तेरी हो गई श्याम,
दुनिया क्या जाने,
क्या जाने कोई क्या जाने,

क्या जाने कोई क्या जाने,
मैं तो तेरी हो गयी श्याम,
दुनिया क्या जाने ॥

Me Too Teri Hogai Shayam, Dunyan Kya Jane in English

Main to Teri Ho Gai Shyam, Duniya Kya Jane । Kya Jane Koi Kya Jane
यह भी जानें

Bhajan Shri Krishna BhajanBrij BhajanJanmashtami BhajanBaal Krishna BhajanBhagwat BhajanLaddu Gopal BhajanRadhashtami BhajanShri Radha Krishna BhajanFagan Mela BhajanShri Shayam BhajanKhatu Shyam BhajanRachna Srivastav Bhajan

अन्य प्रसिद्ध मैं तो तेरी हो गई श्याम: भजन वीडियो

Ayachi Thakur, Rishav Thakur, Maithili Thakur

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।

नवीनतम भजन ›

छोटी छोटी गैया, छोटे छोटे ग्वाल - भजन

छोटी छोटी गैया, छोटे छोटे ग्वाल। छोटो सो मेरो मदन गोपाल..

दादी मैं थारी बेटी हूँ: भजन

दादी मैं थारी बेटी हूँ, रखियो मेरी लाज, मैया मैं थारी लाडो हूँ, रखियो मेरी लाज, धन दौलत दीजो मत दीजो, धन दौलत दीजो मत दीजो, दीजो अमर सुहाग, दादी मै थारी बेटी हूँ, रखियो मेरी लाज ॥

म्हाने शेरोवाली मैया, राज रानी लागे: भजन

म्हाने प्राणा सु भी प्यारी, माता रानी लागे, माता रानी लागे, म्हाने शेरोवाली मैया, राज रानी लागे ॥

माँ शारदा भवानी, बैठी है देखो कैसे - भजन

माँ शारदा भवानी, बैठी है देखो कैसे, मैया सजी है ऐसे, दुल्हन बनी हो जैसे, मां शारदा भवानी, बैठी है देखो कैसे ॥

मैया के चरणों में, झुकता है संसार: भजन

मैया के चरणों में, झुकता है संसार, तीनों लोक में होती, माँ तेरी जय जयकार ॥

बजरंग बाण

निश्चय प्रेम प्रतीति ते, बिनय करैं सनमान। तेहि के कारज सकल शुभ, सिद्ध करैं हनुमान॥

तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये - भजन

साँची ज्योतो वाली माता, तेरी जय जय कार। तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये, मैं आया मैं आया शेरा वालिये।

Navratri Specials 2026 - Navratri Specials 2026
Ganesh Aarti Bhajan - Ganesh Aarti Bhajan
Bhakti Bharat APP