पितृ पक्ष - Pitru Paksha
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

चुनरी सितारों वाली ये, कमाल कर गई - भजन (Chunari Sitaro Wali Ye Kamaal Kar Gayi)


चुनरी सितारों वाली ये, कमाल कर गई - भजन
चुनरी सितारों वाली ये,
कमाल कर गई,
भक्तों को माँ की चुनरी ये,
निहाल कर गई ॥
उड़ उड़ के चुनर पहुँच गई,
ब्रम्हा जी के धाम,
ब्रम्हाणी ने ली हाथ चुनर,
माँ की अपने थाम,
ब्रम्हाणी ने ओढ़ी चुनर,
कमाल कर गई,
भक्तों को माँ की चुनरी ये,
निहाल कर गई ॥

उड़ उड़ के चुनर पहुँच गई,
विष्णु लोक में,
माँ लक्ष्मी ने थाम लई,
चुनर हाथ में,
लक्ष्मी ने ओढ़ी चुनर ये,
कमाल कर गई,
भक्तों को माँ की चुनरी ये,
निहाल कर गई ॥

उड़ उड़ के चुनर पहुँच गई,
कैलाश पे,
उड़के चुनरिया पहुंची,
गौरा माँ के हाथ में,
गौरा पे साजी चुनरी ये,
कमाल कर गई,
भक्तों को माँ की चुनरी ये,
निहाल कर गई ॥

उड़ उड़ के चुनर पहुँच गई,
अयोध्या के धाम,
पहुंची जहाँ पे बैठे,
सीता माँ के संग राम,
सीता श्रृंगार में चुनर,
कमाल कर गई,
भक्तों को माँ की चुनरी ये,
निहाल कर गई ॥

बरसाने उड़ के पहुँच गई,
चुनरी मात की,
राधे ने चुनर मात की,
थी हाथ थाम ली,
राधे पहनी चुनर ये,
कमाल कर गई,
भक्तों को माँ की चुनरी ये,
निहाल कर गई ॥

चुनरी सितारों वाली ये,
कमाल कर गई,
भक्तों को माँ की चुनरी ये,
निहाल कर गई ॥

दुर्गा चालीसा | आरती: जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी | आरती: अम्बे तू है जगदम्बे काली | महिषासुरमर्दिनि स्तोत्रम् | माता के भजन

Chunari Sitaro Wali Ye Kamaal Kar Gayi in English

Chunari Sitaron Wali Ye, Kamaal Kar Gayi, Bhakton Ko Maan Ki Chunari Ye, Nihaal Kar Gayi ॥
यह भी जानें

Bhajan Maa Durga BhajanMata BhajanNavratri BhajanMaa Sherawali BhajanDurga Puja BhajanJagran BhajanMata Ki Chauki BhajanVaishno Devi Bhajan Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।

नवीनतम भजन ›

छोटी छोटी गैया, छोटे छोटे ग्वाल - भजन

छोटी छोटी गैया, छोटे छोटे ग्वाल। छोटो सो मेरो मदन गोपाल..

दादी मैं थारी बेटी हूँ: भजन

दादी मैं थारी बेटी हूँ, रखियो मेरी लाज, मैया मैं थारी लाडो हूँ, रखियो मेरी लाज, धन दौलत दीजो मत दीजो, धन दौलत दीजो मत दीजो, दीजो अमर सुहाग, दादी मै थारी बेटी हूँ, रखियो मेरी लाज ॥

म्हाने शेरोवाली मैया, राज रानी लागे: भजन

म्हाने प्राणा सु भी प्यारी, माता रानी लागे, माता रानी लागे, म्हाने शेरोवाली मैया, राज रानी लागे ॥

माँ शारदा भवानी, बैठी है देखो कैसे - भजन

माँ शारदा भवानी, बैठी है देखो कैसे, मैया सजी है ऐसे, दुल्हन बनी हो जैसे, मां शारदा भवानी, बैठी है देखो कैसे ॥

मैया के चरणों में, झुकता है संसार: भजन

मैया के चरणों में, झुकता है संसार, तीनों लोक में होती, माँ तेरी जय जयकार ॥

बजरंग बाण

निश्चय प्रेम प्रतीति ते, बिनय करैं सनमान। तेहि के कारज सकल शुभ, सिद्ध करैं हनुमान॥

तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये - भजन

साँची ज्योतो वाली माता, तेरी जय जय कार। तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये, मैं आया मैं आया शेरा वालिये।

Navratri Specials 2026 - Navratri Specials 2026
Ganesh Aarti Bhajan - Ganesh Aarti Bhajan
Bhakti Bharat APP