पितृ पक्ष - Pitru Paksha
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

मेरे ओ सांवरे, तूने क्या क्या नहीं किया - भजन (Mere O Sanware Tune Kya Kya Nahi Kiya)


मेरे ओ सांवरे, तूने क्या क्या नहीं किया - भजन
मेरे ओ सांवरे,
तूने क्या क्या नहीं किया,
जब लगा मैं गिरा,
थामा तूने लिया,
फिर दोबारा ना गिरने दिया,
मेरे ओ साँवरे,
तूने क्या क्या नहीं किया ॥
अपनों की कहूं,
क्या मैं तुझसे प्रभु,
कौन अपना है ये,
जानता है भी तू,
डाल मुझ पे नज़र,
तू मेरा हमसफर,
है ये जग को बता दिया,
मेरे ओ साँवरे,
तूने क्या क्या नहीं किया ॥

जिसपे पड़ जाती है,
श्याम तेरी नज़र,
डगमगाती नहीं ,
कभी उसकी डगर,
संकटों ने ना फिर,
मुडके उसकी तरफ,
रुख दोबारा कभी भी किया,
मेरे ओ साँवरे,
तूने क्या क्या नहीं किया ॥

मेरी है एक अरज,
तुमसे ऐ सांवरे,
देना कुछ भी,
ना देना अहम सांवरे,
गाऊं तेरे मैं गुण,
हर जगह घूम घूम,
श्याम ने क्या से क्या कर दिया,
मेरे ओ साँवरे,
तूने क्या क्या नहीं किया ॥

मेरे ओ सांवरे,
तूने क्या क्या नहीं किया,
जब लगा मैं गिरा,
थामा तूने लिया,
फिर दोबारा ना गिरने दिया,
मेरे ओ साँवरे,
तूने क्या क्या नहीं किया ॥

Mere O Sanware Tune Kya Kya Nahi Kiya in English

Mere O Sanware, Tune Kya Kya Nahin Kiya, Jab Laga Main Gira, Thaama Tune Liya, Phir Dobara Na Girne Diya, Mere O Sanware, Tune Kya Kya Nahin Kiya ॥
यह भी जानें

Bhajan Shri Krishna BhajanBhrij BhajanBal Krishna BhajanLaddu Gopal BhajanBhagwat BhajanJanmashtami BhajanShri Shyam BhajanIskcon BhajanPhagun Mela BhajanRadhashtami Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।

नवीनतम भजन ›

छोटी छोटी गैया, छोटे छोटे ग्वाल - भजन

छोटी छोटी गैया, छोटे छोटे ग्वाल। छोटो सो मेरो मदन गोपाल..

दादी मैं थारी बेटी हूँ: भजन

दादी मैं थारी बेटी हूँ, रखियो मेरी लाज, मैया मैं थारी लाडो हूँ, रखियो मेरी लाज, धन दौलत दीजो मत दीजो, धन दौलत दीजो मत दीजो, दीजो अमर सुहाग, दादी मै थारी बेटी हूँ, रखियो मेरी लाज ॥

म्हाने शेरोवाली मैया, राज रानी लागे: भजन

म्हाने प्राणा सु भी प्यारी, माता रानी लागे, माता रानी लागे, म्हाने शेरोवाली मैया, राज रानी लागे ॥

माँ शारदा भवानी, बैठी है देखो कैसे - भजन

माँ शारदा भवानी, बैठी है देखो कैसे, मैया सजी है ऐसे, दुल्हन बनी हो जैसे, मां शारदा भवानी, बैठी है देखो कैसे ॥

मैया के चरणों में, झुकता है संसार: भजन

मैया के चरणों में, झुकता है संसार, तीनों लोक में होती, माँ तेरी जय जयकार ॥

बजरंग बाण

निश्चय प्रेम प्रतीति ते, बिनय करैं सनमान। तेहि के कारज सकल शुभ, सिद्ध करैं हनुमान॥

तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये - भजन

साँची ज्योतो वाली माता, तेरी जय जय कार। तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये, मैं आया मैं आया शेरा वालिये।

Navratri Specials 2026 - Navratri Specials 2026
Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
Bhakti Bharat APP