पितृ पक्ष - Pitru Paksha
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

मेरे तो आधार हैं, भोलेनाथ के चरणारविन्द - भजन (Mere To Aadhar Hai Bholenath Ke Charnarvind)


मेरे तो आधार हैं, भोलेनाथ के चरणारविन्द - भजन
मेरे तो आधार है,
भोलेनाथ के चरणारविन्द,
भोले के चरणारविन्द,
बाबा के चरणारविन्द,
मेरे तो आधार हैं,
भोलेनाथ के चरणारविन्द ॥
भोर भये गंगाजल लेकर,
बाबा तेरे मंदिर आऊं,
धुप दीप नैवैद्य चढ़ाकर,
भोले तेरा ही गुण गाऊं,
नैनो से निहारूं बाबा,
तेरे ही चरणारविन्द,
मेरे तो आधार हैं,
भोलेनाथ के चरणारविन्द ॥

इन प्यासे नैनो को बाबा,
दर्शन दो काशी के वासी,
मन का मेल मिटाकर मुझको,
अपना लो भोले अविनाशी,
मंजिल मुझे दिखाए बाबा,
तेरे ही चरणारविन्द,
मेरे तो आधार हैं,
भोलेनाथ के चरणारविन्द ॥

कावड़ियों का एक सहारा,
वैद्यनाथ सुखधाम तुम्हारा,
तन्मयता से चलते चलते,
बोल रहे बम बम का नारा,
विपदाओं से सदा उबारे,
तेरे ही चरणारविन्द,
मेरे तो आधार हैं,
भोलेनाथ के चरणारविन्द ॥

भूतनाथ भोले भंडारी,
जग प्रतिपालक भव भयहारी,
तेरी कृपा से भवसागर में,
चलती है ये नाव हमारी,
सभी दुखो से पार लगाते,
तेरे ही चरणारविन्द,
मेरे तो आधार हैं,
भोलेनाथ के चरणारविन्द ॥

मेरे तो आधार है,
भोलेनाथ के चरणारविन्द,
भोले के चरणारविन्द,
बाबा के चरणारविन्द,
मेरे तो आधार हैं,
भोलेनाथ के चरणारविन्द ॥

Mere To Aadhar Hai Bholenath Ke Charnarvind in English

Mere to Adhar Hai, Bholenath Ke Charanaravind, Bhole Ke Charanaravind, Baba Ke Charanaravind...
यह भी जानें

Bhajan Shiv BhajanBholenath BhajanMahadev BhajanShivaratri BhajanSavan BhajanMonday BhajanSomvar BhajanSolah Somvar BhajanJyotirling BhajanShiv Vivah BhajanAnuradha Paudwal Bhajan

अन्य प्रसिद्ध मेरे तो आधार हैं, भोलेनाथ के चरणारविन्द - भजन वीडियो

Debashish Dasgupta

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।

नवीनतम भजन ›

जय जयकार करो माता की - माता भजन

जय जयकार माता की, आओ शरण भवानी की, एक बार फिर प्रेम से बोलो, जय दुर्गा महारानी की

तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये - भजन

साँची ज्योतो वाली माता, तेरी जय जय कार। तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये, मैं आया मैं आया शेरा वालिये।

रघुपति राघव राजाराम - भजन

रघुपति राघव राजाराम, पतित पावन सीताराम ॥ सुंदर विग्रह मेघश्याम, गंगा तुलसी शालग्राम...

वैष्णव जन तो तेने कहिये, जे.. भजन

वैष्णव जन तो तेने कहिये, जे पीड परायी जाणे रे। पर दुःखे उपकार करे तो ये, मन अभिमान न आणे रे...

माँ तेरे लाल बुलाए आजा: भजन

माँ तेरे लाल बुलाए आजा, सुनले भक्तो की सदाए आजा, माँ तेरे लाल बुलाए आजा, सुनले भक्तो की सदाए आजा ॥

भवानी ! शम्भू की पियारी - भजन

शम्भू की पियारी, गिरिराज की दुलारी, गिरिजग गबग गबग गबग गरुड़ गौर वाली, तू घंटा घहराहके घुमाके कूद घंटावाली..

बेटा बुलाए झट दौड़ी चली आए माँ - भजन

बेटा बुलाए झट दौड़ी चली आए माँ, अपने बच्चो के आँसू देख नहीं पाए माँ...

Navratri Specials 2026 - Navratri Specials 2026
Ganesh Aarti Bhajan - Ganesh Aarti Bhajan
Bhakti Bharat APP