Shri Ram Bhajan
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

मोहे नंदी बनइय्यो भोले: शिव भजन (Mohe Nandi Banayio Bhole)


मोहे नंदी बनइय्यो भोले: शिव भजन
मोहे नंदी बनइय्यो भोले
शँकर... भोले... , शम्भु... भोले... ॥
मोहे, नंदी बनइय्यो भोले, अपने कैलाश को,
मैं नाच नाच, कूद कूद, तुमको रिझाऊँगो ।
मोहे, नाग बनईयो भोले, अपने गले को,
मैं शिव के, गले को, हार कहलाऊँगो ॥
शँकर... भोले... , शम्भु... भोले... ॥

मोहे, भिखारी बनईयो, तो बनईयो, काशी को,
मैं मांग मांग, टूक काशी, वासीयों से खाऊँगो ।
मोहे, गायक बनईयो, तो बनईयो, उज़्ज़ैन को,
मैं आठों याम, भोले भोले, भोले नाम गाऊँगो ॥
शँकर... भोले... , शम्भु... भोले... ॥

मोहे, त्रिपुण्ड बनईयो भोले, अपने मस्तक को,
मैं, तीनों लोकों के, सर को, ताज़ बन जाऊँगो ।
नील, कण्ठ बनईयो भोले, अपने गले को,
मैं, सारी दुनियाँ को, विष पी जाऊँगो ॥
शँकर... भोले... , शम्भु... भोले... ॥

मोहे, डमरू बनईयो भोले, अपने हाथन को,
मैं, दुनियाँ में, सुर संगीत सुनाऊँगो ।
मोहे, त्रिशूल बनईयो भोले, अपने हाथन को,
मैं असुर, जानो को, संहार कर पाऊँगो ॥
शँकर... भोले... , शम्भु... भोले... ॥

मोहे, पेड़ बनईयो, तो बनईयो, बेल पत्र को,
मैं भोले के, चरणों में, अर्पण हो पाऊँगो ।
मोहे, भस्म बनईयो, तो बनईयो, शमशान की,
मैं भस्म, आरती में, शामिल हो पाऊँगो ॥
शँकर... भोले... , शम्भु... भोले... ॥

मोहे, रुद्रक्ष बनईयो भोले, अपने बाग़ को,
मैं संत, जनों की, माला बन जाऊँगो ।
मोहे, फ़ूल बनईयो भोले, अपनी माला को,
मैं भोले भोले, बोल सारो, जग महकाऊँगो ॥
शँकर... भोले... , शम्भु... भोले... ॥

मोहे, पण्डित बनईयो भोले, प्रदीप मिश्रा सो,
मैं जग को, शिव महाँ, पुराण सुनाऊँगो ।
मोहे, दास बनईयो भोले, अपने चरण को,
मैं भोले, नाम के, भजन गाऊँगो ॥
शँकर... भोले... , शम्भु... भोले... ॥

मोहे, चन्दा बनईयो भोले, अपने मस्तक को,
मैं सारी, दुनियां को, रोशन कर पाऊँगो ।
मोहे, गँगा बनईयो भोले, अपनी जटा की,
मैं भारत, भूमि में, अमृत छलकाऊँगो ॥
शँकर... भोले... , शम्भु... भोले... ॥

Mohe Nandi Banayio Bhole in English

Mohe Nandi Banayio Bhole, Shankar... Bhole... , Shambhu... Bhole... ॥ Mohe, Nandi Banayio Bhole, Apane Kailash Ko, Main Nach Nach, Kood Kood, Tumako Rijhaungo।
यह भी जानें

Bhajan Shiv BhajanBholenath BhajanMahadev BhajanNandi BhajanShiv Bhajan BhajanShivaratri BhajanSavan BhajanMonday BhajanSomvar BhajanSolah Somvar BhajanJyotirling BhajanShiv Vivah Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये - भजन

साँची ज्योतो वाली माता, तेरी जय जय कार। तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये, मैं आया मैं आया शेरा वालिये।

मेरी विपदा टाल दो आकर: भजन

मेरी विपदा टाल दो आकर, हे जग जननी माता, शेरों वाली माता, मेहरो वाली माता ॥

वो है जग से बेमिसाल सखी: भजन

वो है जग से बेमिसाल सखी, माँ शेरोवाली कमाल सखी, की री तुझे क्या बतलाऊं...

सूरत बड़ी है प्यारी माँ की: भजन

सूरत बड़ी है प्यारी माँ की, मूरत की क्या बात है, सर पर सोहे मुकुट सुनहरा, त्रिशूल चक्र भी हाथ है, सज धज कर बैठी हो मैया,
अजब निराली ठाट है, वाह वाह क्या बात है, वाह वाह क्या बात है ॥

ॐ शंकर शिव भोले उमापति महादेव - भजन

ॐ शंकर शिव भोले उमापति महादेव, पालनहार परमेश्वर, विश्वरूप महादेव, महादेव, महादेव...

माता के भजन

नवरात्रि, माता की चौकी, देवी जागरण, अष्टमी तथा शुक्रवार को गाए जाने वाले प्रसिद्ध माता के भजन..

शिव भजन

शिवरात्रि, सावन के सोमवार, सोमवर, सोलह सोमवर, काँवड़, सावन मे शिव, शंकर, भोले, भोलेनाथ, महादेव एवं महाकाल के प्रसिद्ध भजन..

Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
Bhakti Bharat APP