पितृ पक्ष - Pitru Paksha
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

ओ शंकर भोले, जपती मैं तुमको हरदम - भजन (O Shankar Bhole Japti Main Tumko Hardam)


ओ शंकर भोले, जपती मैं तुमको हरदम - भजन
ओ शंकर भोले,
जपती मैं तुमको हरदम,
दें दो सुन्दर कोई जतन,
जिससे फिर मिल जायें हम,
ओ शंकर भोलें ॥
त्रेता युग में भूल हुई थी,
जाँचा था रामजी को,
त्रेता युग में भूल हुई थी,
जाँचा था रामजी को,
रूप सीता का लिया,
त्यागे मुझको ही शिवा,
ऐसे बीता मेरा वो जनम,
ओ शंकर भोलें ॥

दक्ष पिता जब बने घमंडी,
भूले सती अरु शिव को,
दक्ष पिता जब बने घमंडी,
भूले सती अरु शिव को,
जब मैं वेदी को चली,
सबमें आयी खलबली,
जला अग्नी में मेरा बदन,
ओ शंकर भोलें ॥

पारवती के रूप में जन्मी,
आऊँगी तेरे ही आँगन,
पारवती के रूप में जन्मी,
आऊँगी तेरे ही आँगन,
तेरी पूजा मैं करूँ,
काम दूजा न करूँ,
तुझपे वारूंगी अपना ये तन,
ओ शंकर भोलें ॥

शिवरात्रि के शुभ अवसर पर,
आये शंभु बराती,
शिवरात्रि के शुभ अवसर पर,
आये शंभु बराती,
ताने लोगों से मिले,
वर जोगी से मिले,
सारे संसार के भगवन हो,
ओ शंकर भोलें ॥

ओ शंकर भोले,
जपती मैं तुमको हरदम,
दें दो सुन्दर कोई जतन,
जिससे फिर मिल जायें हम,
ओ शंकर भोलें ॥

O Shankar Bhole Japti Main Tumko Hardam in English

O Shankar Bhole, Japati Main Tumako Haradam, Den Do sundar Koi Jatan, Jisase Phir Mil Jayen Ham, O Shankar Bholen ॥
यह भी जानें

Bhajan Shiv BhajanBholenath BhajanMahadev BhajanShivaratri BhajanSavan BhajanMonday BhajanSomvar BhajanSolah Somvar BhajanJyotirling BhajanPrem Bhushan Bhajan

अन्य प्रसिद्ध ओ शंकर भोले, जपती मैं तुमको हरदम - भजन वीडियो

Rishav Thakur, Ayachi Thakur, Maithili Thakur

Divya Chaturvedi

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।

नवीनतम भजन ›

घड़ड़ दे सुनार कंगना - भजन

घड़ड़ दे सुनार कंगना मैया को पहनाऊँगी ॥ कंगन जो पहने मैया बलिहारी जाउंगी॥

ॐ शंकर शिव भोले उमापति महादेव - भजन

ॐ शंकर शिव भोले उमापति महादेव, पालनहार परमेश्वर, विश्वरूप महादेव, महादेव, महादेव...

राधा ढूंढ रही किसी ने मेरा श्याम देखा - भजन

राधा ढूंढ रही किसी ने मेरा श्याम देखा, ओ बंसी बजाते हुए, ओ राधा तेरा श्याम देखा॥

रामा रामा रटते रटते, बीती रे उमरिया - भजन

रामा रामा रटते रटते, बीती रे उमरिया । रघुकुल नंदन कब आओगे, भिलनी की डगरिया ॥

चन्द्रघंटा माँ से अर्जी मेरी - भजन

चन्द्रघंटा माँ से अर्जी मेरी, मैं दास बनूँ तेरा, अब जैसे मर्जी तेरी, मैं दास बनूँ तेरा, अब जैसे मर्जी तेरी ॥

भोले डमरु बजा दो एक बार: शिव भजन

भोले डमरु बजा दो एक बार हमारे हरी कीर्तन में, कीर्तन में हरी कीर्तन में ॥

ठुमक चलत रामचंद्र, बाजत पैंजनियां - भजन

ठुमक चलत रामचंद्र, बाजत पैंजनियां, ठुमक चलत रामचंद्र..

Navratri Specials 2026 - Navratri Specials 2026
Ganesh Aarti Bhajan - Ganesh Aarti Bhajan
Bhakti Bharat APP