पितृ पक्ष - Pitru Paksha
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

सुबह सुबह हे भोले - भजन (Subha Subha Hey Bhole)


सुबह सुबह हे भोले - भजन
सुबह सुबह हे भोले करते हैं तेरी पूजा,
तेरे सिवा हुआ है ना होगा कोई दूजा ।
ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय ।
ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय ।
भोले तेरी जटा से बहती है गंगा धारा,
सारे जगत के मालिक, तू है पिता हमारा ।
निर्बल का तू ही बल है, देता है तू सहारा
तेरे सिवा जहां में, कोई नहीं हमारा ॥
हे भोले तू है जैसा, वैसा न कोई होगा,
तेरे सिवा हुआ है, ना होगा कोई दूजा ।

सुबह सुबह हे भोले करते हैं तेरी पूजा,
तेरे सिवा हुआ है ना होगा कोई दूजा ।
ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय ।
ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय ।

सुख चैन मांगते हैं, जन्मो के हम भिखारी,
हमपे दया तू करना, आए शरण तिहारी ।
तेरे द्वार पे पड़े हैं, सुनले अरज हमारी,
झोली हमारी भरदे, शिव-शंकर-भंडारी ॥
भव सागर से पार करे, जो कोई नहीं है दूजा,
तेरे सिवा हुआ है, ना होगा कोई दूजा ।

सुबह सुबह हे भोले करते हैं तेरी पूजा,
तेरे सिवा हुआ है ना होगा कोई दूजा ।
ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय ।
ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय ।

तुमको निहारते हैं, आँखों में है निराशा,
विश्वास है ये हमको पूरी करोगे आशा ।
बिगड़ी बना दो अपनी, दृष्टि दया की डालो,
भटके हुए हैं प्राणी, शिव जी हमे संभालो ॥
जब ते रहेंगे हर पल तुझको करते रहेंगे पूजा,
तेरे सिवा हुआ है, ना होगा कोई दूजा ।

सुबह सुबह हे भोले करते हैं तेरी पूजा,
तेरे सिवा हुआ है ना होगा कोई दूजा ।
ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय ।
ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय ।

Subha Subha Hey Bhole in English

Subah Subah Hey Bhole Karte Hain Teri Pooja, Tere Siva Hua Hai Na Hoga Koi Dooja ।
यह भी जानें

Bhajan Shiv BhajanBholenath BhajanMahadev BhajanShivaratri BhajanSavan BhajanMonday BhajanSomvar BhajanSolah Somvar BhajanJyotirling BhajanShiv Vivah BhajanAnuradha Paudwal Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।

नवीनतम भजन ›

बजरंग बाण

निश्चय प्रेम प्रतीति ते, बिनय करैं सनमान। तेहि के कारज सकल शुभ, सिद्ध करैं हनुमान॥

हे दुःख भन्जन, मारुती नंदन - भजन

हे दुःख भन्जन, मारुती नंदन, सुन लो मेरी पुकार । पवनसुत विनती बारम्बार...

छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना - भजन

छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना, कहते लोग इसे राम का दिवाना..

श्री हनुमान-बालाजी भजन

सुंदरकांड, हनुमान जयंती, मंगलवार व्रत, शनिवार, बूढ़े मंगलवार में गाए जाने वाले प्रसिद्ध श्री हनुमान-बालाजी के भजन..

वीर हनुमाना अति बलवाना - भजन

वीर हनुमाना अति बलवाना, राम नाम रसियो रे, प्रभु मन बसियो रे...

मेरा कोई ना सहारा बिन तेरे नंदलाल - भजन

देवी नेहा जी का प्यारा सा भजन भक्ति भारत आप तक पहुँचा रहा है, मेरा कोई ना सहारा बिन तेरे, नंदलाल सांवरिया मेरे, गोपाल सांवरिया मेरे...

माँ तैनूं मिलने लाई

माँ तैनूं मिलने लाई दूरों चल आया हाँ, निकी-निकी कंजकां लाई चूड़ियां लै आया हाँ। नाले तिन पिंडियां दा शिंगार, शेरां वाली नूं चढ़ाउन लाई, लाल चुन्नी वी मैं लै के आया, नाल शेरां वाली नूं चढ़ाउन लाई।

Navratri Specials 2026 - Navratri Specials 2026
Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
Bhakti Bharat APP