Shri Krishna Bhajan
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

ज्ञान का दान ही सबसे बड़ा हैं - वंदना (Gyan Ka Daan Hi Sabse Bada Hai)


ज्ञान का दान ही सबसे बड़ा हैं - वंदना
ज्ञान का दान ही, सबसे बड़ा हैं
जिसे कोई न लूटे
ज्ञान का दान ही, सबसे बड़ा हैं
जिसे कोई न लूटे
ज्ञान का रिश्ता, सच्चा रिश्ता
ज्ञान का रिश्ता, सच्चा रिश्ता
बाकी रिश्ते झूठे
जो ज्ञान दान, दे जाता हैं
वो जग में अमर कहलाता हैं
अज्ञानी का जीवन जैसे
दीप बिना मोती जैसे
घर-घर में दीप जलाए
ज्ञान की ही ज्योति के
अपने लिए गुरु, विधाता हैं जो
जग में अमर कहलाता हैं
अपने लिए गुरु, विधाता हैं जो
जग में अमर कहलाता हैं

जो ज्ञान दान, दे जाता हैं
वो जग में अमर कहलाता हैं
जो ज्ञान दान, दे जाता हैं

सब धर्मो का पालन कीजे
मानवता कहती हैं
किसी एक की नहीं ये गंगा
सब के लिए बहती है
ये जल जीवन महकाता हैं
और मन पावन हो जाता हैं
ये जल जीवन महकाता हैं
और मन पावन हो जाता हैं

जो ज्ञान दान, दे जाता हैं
वो जग में अमर कहलाता हैं
जो ज्ञान दान, दे जाता हैं

उनका जीना क्या जीना जो
अपने लिए जीते हैं
एक दूजे के सुख-दुख बांटे
एक दूजे के लिए हैं
जो औरों के काम आता हैं
वो जीवन के सुख पाता हैं
जो औरों के काम आता हैं
वो जीवन के सुख पाता हैं
ज्ञान का दान ही
सबसे बड़ा हैं
जिसे कोई न लुटे
ज्ञान का रिश्ता सच्चा रिश्ता
बाकी रिश्ते झूठे

जो ज्ञान दान, दे जाता हैं
वो जग में अमर कहलाता हैं
जो ज्ञान दान, दे जाता हैं

माली के जाने से गुलसन
सूना हो जाएगा
लेकिन हर बहार का मौसम
रंग नए लाएगा
कोई आता है, कोई जाता है
यूँ वक़्त गुजरता जाता हैं
कोई आता है, कोई जाता है
यूँ वक़्त गुजरता जाता हैं

ज्ञान का दान ही, सबसे बड़ा हैं
जिसे कोई न लूटे
ज्ञान का दान ही, सबसे बड़ा हैं
जिसे कोई न लूटे
ज्ञान का रिश्ता, सच्चा रिश्ता
ज्ञान का रिश्ता, सच्चा रिश्ता
बाकी रिश्ते झूठे
ज्ञान का दान ही, सबसे बड़ा हैं
जिसे कोई न लूटे

Gyan Ka Daan Hi Sabse Bada Hai in English

Gyan Ka Daan Hi, Sabse Bada Hain, Jise Koi Na Loote, Gyan Ka Daan Hi..
यह भी जानें

Bhajan Arya Samaj BhajanVedik BhajanPrabhu BhajanAll Time BhajanSatsang BhajanLata Mangeshkar Bhajan

अन्य प्रसिद्ध ज्ञान का दान ही सबसे बड़ा हैं - वंदना वीडियो

फिल्म: अपने अपने 1987

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

अच्चुतम केशवं कृष्ण दामोदरं - भजन

अच्चुतम केशवं कृष्ण दामोदरं, राम नारायणं जानकी बल्लभम । कौन कहता हे भगवान आते नहीं..

बजरंग बाण

निश्चय प्रेम प्रतीति ते, बिनय करैं सनमान। तेहि के कारज सकल शुभ, सिद्ध करैं हनुमान॥

छोटी छोटी गैया, छोटे छोटे ग्वाल - भजन

छोटी छोटी गैया, छोटे छोटे ग्वाल। छोटो सो मेरो मदन गोपाल..

कृष्ण भजन

जन्माष्टमी, राधाष्टमी, होली, भागवत कथा, गीता पाठ, कीर्तन, भजन संध्या मे प्रसिद्ध श्री कृष्ण भजन..

छठ पूजा: छठी मैया सुन ली ना विनती

The Vvaan Movie Song: छठी मैया सुन ली ना विनती, सुन ली विनती हमार ,छठी मैया कर दी ना कृपा, कर दी कृपा अपार

हे दुःख भन्जन, मारुती नंदन - भजन

हे दुःख भन्जन, मारुती नंदन, सुन लो मेरी पुकार । पवनसुत विनती बारम्बार...

वीर हनुमाना अति बलवाना - भजन

वीर हनुमाना अति बलवाना, राम नाम रसियो रे, प्रभु मन बसियो रे...

Janmashtami - Janmashtami
Shri Krishna Bhajan - Shri Krishna Bhajan
Bhakti Bharat APP