गणेशोत्सव - Ganeshotsav
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

मंदिर

मंदिर (English: Mandir, Gujarati: મંદિર, Bengali: মন্দির, Telugu: మందిరం, Malayalam: ക്ഷേത്രം, Kannada: ದೇವಸ್ಥಾನ) and gurudwara is the Hindu, Buddhist and Jain name for a place of worship or prayer. A space and structure designed to bring human beings and Gods together, infused with symbolism to express the ideas and beliefs. Bhakti Bharat Celebrating 600+ Temples.

सारसबाग गणपती मंदिर @Pune Maharashtra

सारसबाग गणपती मंदिर

भगवान श्री गणेश को समर्पित सारसबाग गणपती मंदिर का एक सुंदर एवं समृद्ध ऐतिहासिक अतीत है। मंदिर के प्रमुख आराध्य श्री गणेश को श्री सिद्धिविनायक कहा जाता है, क्योंकि इसकी सूंड दाईं ओर मुड़ी हुई है।

◉ महाराष्ट्र के प्राचीनतम ऐतिहासिक मंदिरों में स्थान।
◉ मंदिर, झील, पार्क, व संग्रहालय का सुंदर समावेश।
◉ पेशवा काल के स्वतंत्रता युद्धों का गुप्त मंत्रणा केंद्र।


मोती डूंगरी गणेश जी मंदिर @Jaipur Rajasthan

मोती डूंगरी गणेश जी मंदिर

मोती डूंगरी गणेश जी मंदिर, मोती डोंगरी पहाड़ी की चोटी, मोती डूंगरी महल, जयपुर, राजस्थान में स्थित है। यह मंदिर भगवान गणेश को समर्पित है और मूर्ति सिन्दूर से ढकी हुई है।

◉ भगवान गणेश की प्रतिमा पांच सौ साल से भी अधिक पुरानी है।
◉ भगवान गणेश की मूर्ति बैठी हुई मुद्रा में है और सूंड बाईं ओर है जो बहुत ही महत्वपूर्ण और शुभ मानी जाती है।
◉ पौष बड़ा त्योहार में भगवान गणेश को मूंग दाल के लड्डू का भोग लगाया जाता है।


श्री सिद्धिविनायक मंदिर @Delhi New Delhi

श्री सिद्धिविनायक मंदिर

श्री सिद्धिविनायक मंदिर, श्री देवकी नंदन कालरा के अपनी मां के प्रति प्रेम को दर्शाता है, और 2012 में एक विशाल श्री गणेश मूर्ति (प्रतिमा) की स्थापना की।

◉ दिल्ली की सबसे ऊँचे श्री गणेश मूर्ति।
◉ द्वारका सेक्टर 12 की सड़क पर स्थित है।


चिंतामन गणेश मंदिर @ Ujjain Madhya Pradesh

चिंतामन गणेश मंदिर

चिंतामन गणेश मंदिर, मध्य प्रदेश के धार्मिक शहर उज्जैन में है। भगवान गणेश का यह सबसे प्राचीन मंदिर उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर से लगभग 6 किलोमीटर की दूरी पर जवास्या गांव में बना है।

◉ चिंतामन गणेश भक्तों को चिंताओं से मुक्ति दिलाते हैं।
◉ चिंतामन गणेश माता सीता द्वारा स्थापित षट् (6) विनायकों में से एक है।
◉ चिंतामन गणेश मंदिर में चैत्र माह के प्रत्येक बुधवार को मेला लगता है।
◉ यह स्थान विवाह और तुलादान समारोहों के लिए विशेष प्रासंगिकता रखता है।


अष्टदशभुजा महालक्ष्मी मंदिर @Haldwani Uttarakhand

अष्टदशभुजा महालक्ष्मी मंदिर

अष्टदशभुजा महालक्ष्मी मंदिर देवी महालक्ष्मी को समर्पित एक हिंदू मंदिर है, जहाँ उनकी अष्टदशभुजा रूप की पूजा की जाती है। यह मंदिर उत्तराखंड के हल्द्वानी इलाके में नेशनल हाईवे 87 पर स्थित है।

◉ मंदिर में 18 भुजाओं वाली महालक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित है।
◉ अष्टदशभुजा स्वरूप देवी की व्यापक शक्ति और विभिन्न दिव्य शक्तियों के प्रतीकात्मक समन्वय को दर्शाता है।
◉ भक्त समृद्धि, खुशहाली और दैवीय आशीर्वाद पाने के लिए इस मंदिर में आते हैं।


अशोक वाटिका @Seetha Eliya Central Sri Lanka

अशोक वाटिका

अशोक वाटिका, जो रामायण के अनुसार श्रीलंका में रावण के राज्य में स्थित है। माना जाता है कि इसका वर्तमान स्थान हकगला बॉटनिकल गार्डन है, जिसे सीता एलिया के नाम से जाना जाता है।

◉ अशोक वाटिका जो श्रीलंका में स्थित है यहीं हनुमान जी की मुलाकात सीता माता से हुई थी। पत्थर पर हनुमंत के पदचिह्न हैं।
◉ स्थानीय तमिल हिंदू अशोक वाटिका को अशोक वनम कहते हैं।
◉ अशोक वाटिका की खासियत इसकी काली मिट्टी है जो राख जैसी दिखती है।


श्री राधा रानी मंदिर, बरसाना @Barsana Uttar Pradesh

श्री राधा रानी मंदिर, बरसाना

श्री राधा रानी मंदिर, भानुगढ़ पहाड़ियों की चोटी पर स्थित बरसाने की प्रथम पूज्य श्री राधा रानी का पहला मंदिर है। बरसाना राधा रानी की जन्म स्थली है, और वहाँ के लोग उन्हें प्रेम से लाड़लीजी और श्रीजी पुकारते हैं।

◉ विश्व प्रसिद्ध लट्ठमार होली उत्सव।
◉ दिव्य प्रेम का प्रमुख केंद्र।
◉ 250+ सीढ़ियाँ की चढ़ाई का मंदिर पथ।


नोयडा इस्कॉन मंदिर @Noida Uttar Pradesh

नोयडा इस्कॉन मंदिर

साठ फीट उँचा शिखर, सात मंजिला, 130 फीट ऊंचाई, छोटे से क्षेत्र में मंदिर की सभी सेवाओं को समायोजित करने के लिए ऊर्ध्वाधर आध्यात्मिक आर्किटेक्चर है। कृष्ण जयंती पार्क से सटे श्री राधा कृष्ण मंदिर को इस्कॉन नोएडा की नाम से जाना जाता है।

◉ 60 उँचा शिखर, 7 मंजिला, 130 फीट ऊंचाई वर्टिकल आध्यात्मिक केंद्र।
◉ दुनिया भर में इस्कॉन के बड़े परिवार का मजबूत आध्यात्मिक नेटवर्क वाली पृष्ठभूमि।


द्रोणाचार्य मंदिर @Dankaur Uttar Pradesh

द्रोणाचार्य मंदिर

गुरू श्री द्रोणाचार्य मन्दिर जनपद गौतमबुद्धनगर (उ. प्र. ) की तहसील सदर के अन्तर्गत दनकौर में स्थित है। भारत की राजधानी दिल्‍ली से लगभग 50 कि.मी. तथा उ. प्र. की राजधानी, लखनऊ से लगभग 484 कि0मी0 है।

◉ महाभारत कालीन ऐतिहासिक गुरु द्रोणाचार्य मंदिर।
◉ धनुर्धर एकलव्य द्वारा निर्मित मूर्ति।
◉ भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा संरक्षित मंदिर।


बिजेथुआ महावीरन धाम @Kadipur Uttar Pradesh

बिजेथुआ महावीरन धाम

बिजेथुआ महावीर धाम, जिसे आमतौर पर बिजेथुआ महावीर मंदिर या बिजेथुआ हनुमान मंदिर के नाम से जाना जाता है, उत्तर प्रदेश राज्य के सुल्तानपुर जिले के सुरपुर की कादीपुर तहसील में स्थित एक प्रसिद्ध हिंदू मंदिर है।

◉ बिजेथुआ महावीर मंदिर रामायण की घटनाओं से जुड़ा धाम है।
◉ भगवान हनुमान ने संजीवनी बूटी लाते समय यहीं पर राक्षस कालनेमी का वध किया था।
◉ मंदिर परिसर मे मकरी कुंड एवं हत्या हरण कुंड स्थित है।
◉ मंदिर अपने परिसर मे लगी असंख्य घंटियों के लिए भी प्रसिद्ध है।
◉ हर मंगलवार और शनिवार को श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं।


दामनजोड़ी हनुमान प्रतिमा @Damanjodi Odisha

दामनजोड़ी हनुमान प्रतिमा

हिंदू धर्म में हनुमान जी को हमेशा भगवान राम के एक परम भक्त माना जाता है, उन्हें भगवान शिव के अवतार के रूप में भी जाना जाता है। ओडिशा के कोरापुट जिले में स्थित दामनजोड़ी एक शहर है, इस शहर में दमनजोडी की सबसे ऊँची हनुमान प्रतिमा है 108.9 फीट (33.1 मीटर) जोकि, नाल्को टाउनशिप, दमनजोडी, कोरापुट में स्थित है।

◉ भगवान हनुमान की 108.9 फीट ऊंची मूर्ति।
◉ ओडिशा की सबसे ऊँची मूर्ति।


Ganesh Aarti Bhajan - Ganesh Aarti Bhajan
Ganesh Aarti Bhajan - Ganesh Aarti Bhajan
Bhakti Bharat APP