आ लौट के आजा हनुमान: भजन (Bhajan: Aa Laut Ke Aaja Hanuman)


श्री हनुमान जन्मोत्सव, मंगलवार व्रत, शनिवार पूजा, बूढ़े मंगलवार, सुंदरकांड, रामचरितमानस कथा और अखंड रामायण के पाठ में प्रमुखता से गाये जाने वाला भजन।
आ लौट के आजा हनुमान,
तुम्हे श्री राम बुलाते हैं ।
जानकी के बसे तुममे प्राण,
तुम्हे श्री राम बुलाते हैं ॥

लंका जला के,
सब को हरा के,
तुम्ही खबर सिया की लाये ।
पर्वत उठा के, संजीवन ला के,
तुमने लखन जी बचाए ।
हे बजरंगी बलवान,
तुम्हे हम याद दिलाते हैं ॥

आ लौट के आजा हनुमान,
तुम्हे श्री राम बुलाते हैं ।
जानकी के बसे तुममे प्राण,
तुम्हे श्री राम बुलाते हैं ॥

पहले था रावण एक ही धरा पे,
जिसको प्रभु ने संघारा ।
तुमने सवारे थे काज सारे,
प्रभु को दिया था सहारा ।
जग में हे वीर सुजान,
भी तेरे गुण गाते हैं॥

आ लौट के आजा हनुमान,
तुम्हे श्री राम बुलाते हैं ।
जानकी के बसे तुममे प्राण,
तुम्हे श्री राम बुलाते हैं ॥

है धरम संकट में धर्म फिर से,
अब खेल कलयुग ने खेले ।
हैं लाखों रावण अब तो यहाँ पे,
कब तक लड़े प्रभु अकेले ।
जरा देख लगा के ध्यान,
तुम्हे श्री राम बुलाते हैं ॥

आ लौट के आजा हनुमान,
तुम्हे श्री राम बुलाते हैं ।
जानकी के बसे तुममे प्राण,
तुम्हे श्री राम बुलाते हैं ॥

है राम जी बिन तेरे अधूरे,
अनजानी माँ के प्यारे ।
भक्तो के सपने करने को पूरे,
आजा पवन के दुलारे ।
करने जग का कल्याण,
तुम्हे श्री राम बुलाते हैं ॥

आ लौट के आजा हनुमान,
तुम्हे श्री राम बुलाते हैं ।
जानकी के बसे तुममे प्राण,
तुम्हे श्री राम बुलाते हैं ॥

आ लौट के आजा हनुमान,
तुम्हे श्री राम बुलाते हैं ।
जानकी के बसे तुममे प्राण,
तुम्हे श्री राम बुलाते हैं ॥
Bhajan: Aa Laut Ke Aaja Hanuman - Read in English
Aa Laut Ke Aaja Hanuman, Tumhe Shri Ram Bulate Hain । Janaki Ke Base Tumame Pran, Tumhe Shri Ram Bulate Hain
Bhajan Hanuman BhajanBajrangbali BhajanBalaji BhajanSundarkand BhajanRamayan Path BhajanVijayadashami BhajanMangalwar BhajanTuesday BhajanHanuman Jayanti BhajanBaba Prakash Das Ji Bhajan

अन्य प्रसिद्ध आ लौट के आजा हनुमान: भजन वीडियो

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

घर में पधारो गजानन जी - भजन

घर में पधारो गजाननजी, मेरे घर में पधारो, ग्रह प्रवेश के समय गाए जाने वाला पॉपुलर श्री गणेश भजन...

अच्चुतम केशवं कृष्ण दामोदरं - भजन

अच्चुतम केशवं कृष्ण दामोदरं, राम नारायणं जानकी बल्लभम । कौन कहता हे भगवान आते नहीं..

रामायण मनका 108 - नामवली

भीड़ पड़ी जब भक्त पुकारे । दूर करो प्रभु दु:ख हमारे ॥ दशरथ के घर जन्मे राम ...

गोपी गीत - जयति तेऽधिकं जन्मना

जयति तेऽधिकं जन्मना व्रजः श्रयत इन्दिरा शश्वदत्र हि । दयित दृश्यतां दिक्षु तावका स्त्वयि धृतासवस्त्वां विचिन्वते ॥

गणेश भजन

श्री गणेश मंदिर, विनायक मंदिर, गणेशोत्सव, गणेश चतुर्थी, शुभ मुहूर्त, शुभ कार्य एवं ग्रह प्रवेश मे गाए जाने वाले प्रसिद्ध श्री गणेश भजन..