सावन भजन: आई बागों में बहार, झूला झूले राधा प्यारी (Aai Bhagon Me Bahar Jhula Jhule Radha Rani)


आई बागों में बहार,
झूला झूले राधा प्यारी ।
झूले राधा प्यारी,
हाँ झूले राधा प्यारी ॥
आई बागों में बहार,
झूला झूले राधा प्यारी ।
झूले राधा प्यारी,
हाँ झूले राधा प्यारी ॥

सावन की ऋतु है आई,
घनघोर घटा नभ छाई ।
ठंडी-ठंडी पड़े फुहार,
झूला झूले राधा प्यारी ॥

आई बागों में बहार,
झूला झूले राधा प्यारी ।
झूले राधा प्यारी,
हाँ झूले राधा प्यारी ॥

राधा संग में बनवारी,
झूलें हैं सखियाँ सारी ।
गावेँ गीत मल्हार,
झूला झूले राधा प्यारी ॥

आई बागों में बहार,
झूला झूले राधा प्यारी ।
झूले राधा प्यारी,
हाँ झूले राधा प्यारी ॥

हो मस्त मोर यूँ नाचे,
मोहन की मुरलिया बाजे ।
कू-कू कोयल करे पुकार,
झूला झूले राधा प्यारी ॥

आई बागों में बहार,
झूला झूले राधा प्यारी ।
झूले राधा प्यारी,
हाँ झूले राधा प्यारी ॥

भए ऐसे मगन कन्हाई,
चलती ठंडी पुरवाई ।
छम-छम बरसे मूसलधार,
झूला झूले राधा प्यारी ॥

आई बागों में बहार,
झूला झूले राधा प्यारी ।
झूले राधा प्यारी,
हाँ झूले राधा प्यारी ॥

सब सज रहीं नार नबेली,
नटखट करते अठखेली ।
कर के सोलह सिंगार,
झूला झूले राधा प्यारी ॥

आई बागों में बहार,
झूला झूले राधा प्यारी ।
झूले राधा प्यारी,
हाँ झूले राधा प्यारी ॥
Aai Bhagon Me Bahar Jhula Jhule Radha Rani - Read in English
Aai Baagon Mein Bahar, Jhoola Jhoole Radha Pyari । Jhoole Radha Pyari, Haan Jhoole Radha Pyari ॥
Bhajan Hariyali Teej BhajanShri Krishna BhajanBrij BhajanBaal Krishna BhajanBhagwat BhajanJanmashtami BhajanLaddu Gopal BhajanRadhashtami BhajanSawan BhajanJhula Geet Bhajan

अन्य प्रसिद्ध सावन भजन: आई बागों में बहार, झूला झूले राधा प्यारी वीडियो

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये - भजन

साँची ज्योतो वाली माता, तेरी जय जय कार। तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये, मैं आया मैं आया शेरा वालिये।

माँ बड़ी दयानी है मेरी जगदम्बा - भजन

नवरात्र के दिन करो तुम पुकार । मइया का जप करलो बार-बार ॥ माँ बड़ी दयानी है, मेरी जगदम्बा । दीनों की कल्यानी है, मेरी जगदम्बा ॥

मेरी शेरावाली मां, बदलती तकदीरे: भजन

कहते है कोई बदल ना पाता, है हाथों की रेखा, पर ये करिश्मा हमने माँ को, रोज ही करते देखा, तभी तो ये दुनियाँ, दीवानी इसकी रे,
मेरी शेरावाली मां, बदलती तकदीरे ॥

मेरे सर पे चुनरिया लहराएगी, मैया आएगी: भजन

मेरे सर पे चुनरिया लहराएगी, मैया आएगी, ओ मैया आएगी मेरी, मैया आएगी, खुशियों से झोली आज मेरी, भर जाएगी मैया आएगी ॥

मईया जी से होगा मिलन धीरे धीरें: भजन

लग जाएगी लगन धीरे धीरे, मैया जी से होगा मिलन धीरे धीरे, मईया जी से होगा मिलन धीरे धीरें ॥