हम तेरे नादान से बालक: भजन (Hum Tere Nadan Se Balak)


हम तेरे नादान से बालक,
तुम दया के सागर हो,
एक एक बूंद में तेरे अमृत,
हमको जान से प्यारा है,
हम तेरें नादान से बालक ॥
यह जीवन है तेरी अमानत,
इसको अपना ही माना,
जब तक तेरी शरण ना आयी,
अपना इसको ना जाना,
तुम हो जग के पालनहारे,
मेरा भी कुछ ध्यान करो,
हम तेरें नादान से बालक ॥

दुनिया तेरे दर पर मांगे,
खाली दामन फैलाकर,
हाथ पकड़ लो बाबा मेरा,
ठोकर खाई हूं दर दर,
तुम मेरे बन जाओ बाबा,
चरणों में यह अर्जी है,
हम तेरें नादान से बालक ॥

तेरी राहों में बालाजी,
पलके आज बिछाई है,
तेरे होते दुख पाउँ मैं,
क्या यह तेरी मर्जी है,
आके तेरे दर पर मैंने,
यह अरदास लगाई है,
हम तेरें नादान से बालक ॥

हम तेरे नादान से बालक,
तुम दया के सागर हो,
एक एक बूंद में तेरे अमृत,
हमको जान से प्यारा है,
हम तेरें नादान से बालक ॥
Hum Tere Nadan Se Balak - Read in English
Ham Tere Nadan Se Balak, Tum Daya Ke Sagar Ho, Ek Ek Bund Mein Tere Amrt, Hamako Jaan Se Pyaara Hai, Ham Teren Nadan Se Balak ॥
Bhajan Hanuman BhajanBalaji BhajanBajrangbali BhajanHanuman Janmotsav BhajanHanuman Jyanti BhajanMangalwar BhajanTuesday BhajanHanuman Path BhajanSundar Kand Path Bhajan
अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

बालाजी मुझे अपने, दर पे बुलाना: भजन

बालाजी मुझे अपने, दर पे बुलाना, दर्शन से नैनो की, प्यास बुझाना, बालाजी मुझे अपना, दर्शन दिखाना, बालाजी मुझें अपने, दर पे बुलाना ॥

कीर्तन है वीर बजरंग का: भजन

कीर्तन है वीर बजरंग का, नच नच कर इनको मना, तभी तो बाबा आएंगे, राम गुण गाएंगे, कीर्तन होगा आज, कीर्तन होगा आज ॥

बजरंगबली तूने, कलयुग निहाल कर दिया: भजन

बजरंगबली तूने, कलयुग निहाल कर दिया, संकट मिटा भगतों के, यूं मालामाल कर दिया, बजरंग बली तूने, कलयुग निहाल कर दिया ॥

करता है तू बेड़ा पार: भजन

कोई जब राह ना पाए, शरण तेरी आए, की तुझको मन से मनाए, करता है तू बेड़ा पार, करता है तू बेडा पार ॥

कारोबार मेरो बालाजी चलावे: भजन

कारोबार मेरो बालाजी चलावे, मेरी बैलेंस शीट बालाजी बणावे, जिमे कदे भी घाटों आवे ना, आवे ना,
कारोबार मेरो बालाजी चलावें, मेरी बैलेंस शीट बालाजी बणावे ॥