माँ का नाम जपे जा हर पल: भजन (Maa Ka Naam Jape Ja Har Pal)


माँ का नाम जपे जा हर पल,
लागे ना कोई मोल रे,
जय माता दी बोल रे तू,
जय माता दी बोल रे ॥
माता रानी की मन्त्र जो जपते,
माँ को लगते प्यारे,
महारानी माँ वैष्णो का तू,
निशदिन ध्यान लगा ले,
मन की अंगूठी में तू जड़ ले,
ये हीरा अनमोल रे,
जय माता दी बोल रे तू,
जय माता दी बोल रे ॥

जिसने जो माँगा दे डाली,
ऐसी है माँ दानी,
इनसे ना कोई भेद छुपा है,
सबके मन की जानी,
सबकी नेकी बदिया रही माँ,
सच की तराजू तोल रे,
जय माता दी बोल रे तू,
जय माता दी बोल रे ॥

लाल चुनरिया ओढ़ के बैठी,
गुफा में पिंडी रानी है,
माँ की महिमा कैसे जाने,
हम मूरख अज्ञानी है,
यहाँ वहां मत ढूढ़ सरल तू,
भीतर अपने टटोल रे,
जय माता दी बोल रे तू,
जय माता दी बोल रे ॥

माँ का नाम जपे जा हर पल,
लागे ना कोई मोल रे,
जय माता दी बोल रे तू,
जय माता दी बोल रे ॥

दुर्गा चालीसा | आरती: जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी | आरती: अम्बे तू है जगदम्बे काली | महिषासुरमर्दिनि स्तोत्रम् | माता के भजन
Maa Ka Naam Jape Ja Har Pal - Read in English
Maan Ka Naam Jape Ja Har Pal, Laage Na Koi Mol Re, Jai Mata Di Bol Re Tu, Jai Mata Di Bol Re ॥
Bhajan Maa Sherawali BhajanDurga Puja BhajanJagran BhajanMata Ki Chauki BhajanMaa Durga BhajanMata BhajanNavratri BhajanAshtami BhajanGupt Navratri BhajanJai Mata Di BhajanJyotawali Mata Bhajan
अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

शिव स्तुति: आशुतोष शशाँक शेखर

आशुतोष शशाँक शेखर, चन्द्र मौली चिदंबरा, कोटि कोटि प्रणाम शम्भू..

कांवड़ सजा के चालो, सावन ऋतू है आई - भजन

कांवड़ सजा के चालो, सावन ऋतू है आई, भक्तो को शिव ने अपने, आवाज है लगाई, कावड़ सजा के चालो, सावन ऋतू है आई ॥

हे शिवशंकर, हे करुणाकर - भजन

हे शिवशंकर हे करुणाकर, हे परमेश्वर परमपिता, हर हर भोले नमः शिवाय,

भोले भंडारी सबके ही भंडार भरे - भजन

भोले भंडारी सबके ही भंडार भरे, जो पूजे उनको, उनका वो उद्धार करे

शिव शंकर का गुणगान करो - भजन

शिव शंकर का गुणगान करो, शिव भक्ति का रसपान करो, जीवन ज्योतिर्मय हो जाए