सारे तीर्थ धाम आपके चरणो में - भजन (Sare Tirath Dham Apke Charno Me)


सारे तीर्थ धाम आपके चरणो में ।
हे गुरुदेव प्रणाम आपके चरणो में ।
हृदय में माँ गौरी लक्ष्मी,
कंठ शारदा माता है ।
जो भी मुख से वचन कहें,
वो वचन सिद्ध हो जाता है ।
हैं गुरु ब्रह्मा, हैं गुरु विष्णु,
हैं शंकर भगवान आपके चरणो में ।
हे गुरुदेव प्रणाम आपके चरणो में ।

जनम के दाता मात पिता हैं,
आप करम के दाता हैं ।
आप मिलाते हैं ईश्वर से,
आप ही भाग्य विधाता हैं ।
दुखिया मन को रोगी तन को,
मिलता है आराम आपके चरणो में ।
हे गुरुदेव प्रणाम आपके चरणो में ।

निर्बल को बलवान बना दो,
मूर्ख को गुणवान प्रभु ।
देवकमल और वंसी को भी,
ज्ञान का दो वरदान गुरु ।
हे महा दानी हे महा ज्ञानी,
रहूँ मैं सुबहो-शाम आपके चरणो में ।
हे गुरुदेव प्रणाम आपके चरणो में ।

कर्ता करे ना कर सके,
पर गुरु किए सब होये ।
सात द्वीप नौ खंड मे,
मेरे गुरु से बड़ा ना कोए ॥

सब धरती कागज़ करूँ,
लेखनी सब वनराय ।
समुद्र को स्याही,
पर गुरु गुण लिख्यो ना जाए ॥

सारे तीर्थ धाम आपके चरणो में ।
हे गुरुदेव प्रणाम आपके चरणो में ।
Sare Tirath Dham Apke Charno Me - Read in English
Sare Tirath Dham Apke Charno Mein । Hai Gurudev Pranam Aapke Charno Mein ।
Bhajan Guru BhajanGurudev BhajanPoonam Didi BhajanGuru Purnima BhajanVyasa Purnima BhajanSant Ravidas BhajanRavidas Jayanti Bhajan
अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये - भजन

साँची ज्योतो वाली माता, तेरी जय जय कार। तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये, मैं आया मैं आया शेरा वालिये।

बड़ा प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी - भजन

बड़ा प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी। भक्तों की लगी है कतार भवानी...

मैं तो आरती उतारूँ रे संतोषी माता की - माँ संतोषी भजन

मैं तो आरती उतारूँ रे संतोषी माता की। जय जय संतोषी माता जय जय माँ॥

आ माँ आ तुझे दिल ने पुकारा - भजन

नवरात्रि भजन, आ माँ आ तुझे दिल ने पुकारा। दिल ने पुकारा तू है मेरा सहारा माँ।।

मन लेके आया, माता रानी के भवन में - भजन

मन लेके आया, माता रानी के भवन में, बड़ा सुख पाया, बड़ा सुख पाया...