शिव हैं सुंदर शिव हैं प्यारा - भजन (Shiv Hai Sundar Shiv Hai Pyara)


शिव हैं सुन्दर , शिव हैं प्यारा ,
शिव शंकर का , रूप निराला ,
शिव के मस्तक पर हैं चंदा ,
शिव की जटा से बहती गंगा ॥
सौराष्ट्र में सोमनाथ हैं शिव जी ,
श्रीशैलम में मल्लिकार्जुन शिव जी ,
उज्जैन में महाकाल हैं शिव जी ,
ओम्कारेश्वर में ओमकार हैं शिव जी ॥

परली में वैधनाथ हैं शिव जी ,
डाकिनी में भीमशंकर हैं शिव जी ,
सेतुबंध में रामेश्वर हैं शिव जी ,
दारूकावन में नागेश्वर हैं शिव जी ॥

वाराणसी में विश्वनाथ हैं शिव जी ,
गौतमी तट पर त्रिंबकेश्वर हैं शिव जी ,
हिमालय में केदार हैं शिव जी ,
शिवालय में घृष्णेश्वर हैं शिव जी ॥

देवो में महादेव हैं शिव जी ,
कालो के महाकाल हैं शिव जी ,
तीनो लोक के स्वामी हैं शिव जी ,
बड़े ही अंतर्यामी हैं शिव जी ॥

शिव शंकर हैं, भोले भाले ,
भक्तों के जीवन रखवाले ,
बड़े बड़े संकट भक्तों के ,
शिव शंकर ने पल में टाले ॥

शिव की शरण में जो भी आवे ,
खाली हाथ ना वापस जावे ,
सबकी झोली शिव हैं भरते ,
सबकी इच्छा पूरी करते ॥
Shiv Hai Sundar Shiv Hai Pyara - Read in English
Shiv Hain Sundar , Shiv Hain Pyara , Shiv Shankar Ka , Roop Nirala , Shiv Ke Mastak Par Hain Chanda , Shiv Ki Jata Se Bahati Ganga॥
Bhajan Shiv BhajanBholenath BhajanMahadev BhajanShivaratri BhajanSavan BhajanMonday BhajanSomvar BhajanSolah Somvar BhajanTerash BhajanTriyodashi Bhajan
अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।

नवीनतम भजन ›

मेरे बांके बिहारी का आशिक़ ये ज़माना है - भजन

कोई पागल है इनका, कोई इनका दीवाना है, मेरे बांके बिहारी का, आशिक़ ये ज़माना है

मैं तो आई वृन्दावन धाम, किशोरी तेरे चरनन में - भजन

मैं तो आई वृन्दावन धाम किशोरी तेरे चरनन में। किशोरी तेरे चरनन में, श्री राधे तेरे चरनन में॥

करके इशारो बुलाए गई रे - श्री राधा भजन

इंद्रेश जी का प्रिय भजन भक्ति भारत आप तक पहुँचा रहा है, इसके बोल हैं. . करके इशारो बुलाए गई रे, बरसाने की छोरी राधा गोरी गोरी,

नाम मेरी राधा रानी का जिस जिस ने गाया है: भजन

नाम मेरी राधा रानी का जिस जिस ने गाया है, बांके बिहारी ने उसे अपना बनाया है, जय राधे जय राधे जय श्री राधे बोलो जय राधे ॥

बसाले मन मंदिर में राम: भजन

बसाले मन मंदिर में राम, बनेंगे बिगड़े तेरे काम, बसालें मन मंदिर में राम, बसालें मन मंदिर में राम ॥