गणेशोत्सव - Ganeshotsav
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

आज सोमवार है ये शिव का दरबार है - भजन (Aaj Somwar Hai Ye Shiv Ka Darbar Hai)


आज सोमवार है ये शिव का दरबार है - भजन
आज सोमवार है ये शिव का दरबार है,
भरा हुआ भंडार है,
भोले बन भोले को मनालो,
करेंगे बेड़ा पार है,
आज सोमवार है ॥
कैसे मैया पार्वती ने,
शिव शंकर को पाया है,
शिव शंकर को पाया है,
दिन और रात करी है पूजा,
तब भोला मन पाया है,
तब भोला मन पाया है,
ख़ुशी हुआ संसार है,
ये शिव का दरबार है,
भरा हुआ भंडार है,
भोले बन भोले को मनालो,
करेंगे बेड़ा पार है,
आज सोमवार है ॥

एक भक्त ऐसा था तेरा,
मंदिर रोज ही जाता था,
मंदिर रोज ही जाता था,
रख पिंडी पे पैर वो तेरा,
घंटा रोज चुराता था,
घंटा रोज चुराता था,
खुश उससे हुआ अपार है,
ये शिव का दरबार है,
भरा हुआ भंडार है,
भोले बन भोले को मनालो,
करेंगे बेड़ा पार है,
आज सोमवार है ॥

इक दिन दिए जो दर्शन,
वो मन में घबराया था,
वो मन में घबराया था,
चरण पड़ा तेरे वो भोले,
उठा के गले लगाया था,
उठा के गले लगाया था,
कह दिया जा बेड़ा पार है,
ये शिव का दरबार है,
भरा हुआ भंडार है,
भोले बन भोले को मनालो,
करेंगे बेड़ा पार है,
आज सोमवार है ॥

बेल पत्र फल फुल चढ़ाकर,
खुश होती नर नारी है,
खुश होती नर नारी है,
दूध चढ़ाते भक्त जो तुम पर,
खुश होते भंडारी है,
खुश होते भंडारी है,
करते सबको प्यार है,
ये शिव का दरबार है,
भरा हुआ भंडार है,
भोले बन भोले को मनालो,
करेंगे बेड़ा पार है,
आज सोमवार है ॥

भस्मासुर को वर देकर,
शिव अपने मन तू घबराया,
अपने मन तू घबराया,
करने भस्म उसी को तूने,
नारी रूप था अपनाया,
नारी रूप था अपनाया,
दुष्ट का किया संहार है,
ये शिव का दरबार है,
भरा हुआ भंडार है,
भोले बन भोले को मनालो,
करेंगे बेड़ा पार है,
आज सोमवार है ॥

ऐसा भोला रूप प्रभु का,
जिस्म भभूत लगाया है,
जिस्म भभूत लगाया है,
मेरा भोला बैठा पर्वत,
मगन ध्यान में काया है,
मगन ध्यान में काया है,
पर नजरों में संसार है,
ये शिव का दरबार है,
भरा हुआ भंडार है,
भोले बन भोले को मनालो,
करेंगे बेड़ा पार है,
आज सोमवार है ॥

आज सोमवार है ये शिव का दरबार है,
भरा हुआ भंडार है,
भोले बन भोले को मनालो,
करेंगे बेड़ा पार है,
आज सोमवार है ॥

शिव चालीसा | लिङ्गाष्टकम् | शिव आरती | शिव भजन | शिव पंचाक्षर स्तोत्र | द्वादश ज्योतिर्लिंग मंत्र

Aaj Somwar Hai Ye Shiv Ka Darbar Hai in English

Aaj Somvar Hai Ye Shiv Ka Darbar Hai, Bhara Hua Bhandar Hai, Bhole Ban Bhole Ko Manalo, Karenge Beda Paar Hai, Aaj Somvar Hai ॥
यह भी जानें

Bhajan Shiv BhajanBholenath BhajanMahadev BhajanShivaratri BhajanMaha Shivaratri BhajanMonday BhajanBaba Amarnath BhajanBaba Barfani BhajanAmarnath Yatra 2022 Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

शिव स्तुति: आशुतोष शशाँक शेखर

आशुतोष शशाँक शेखर, चन्द्र मौली चिदंबरा, कोटि कोटि प्रणाम शम्भू..

तेरी जय हो गौरी लाल: भजन

पिता जिनके शिव महाकाल, विघ्नो को देते टाल, पूजे जग तुमको पहले, रुतबा देवों में कमाल, है नमन तुम्हे गणनायक,
तेरी जय हो गौरी लाल, तेरी जय हो गौरी लाल ॥

हे गणपति हे गणराज, आपका अभिनन्दन: भजन

हे गणपति हे गणराज, आपका अभिनन्दन, मेरे घर में पधारे आज, आपका अभिनन्दन, हें गणपति हें गणराज,
आपका अभिनन्दन ॥

कर दो नजरे करम गणपति - भजन

कर दो नजरे करम गणपति, कर दो नजरें करम गणपति, किरपा की नजर, हमपे कर दो अगर, तेरे दरबार में क्या कमी,
कर दो नजरें करम गणपति, कर दो नजरें करम गणपति ॥

सबसे पहले गजानन मनाया तुम्हें - भजन

सबसे पहले गजानन मनाया तुम्हें, तेरा सुमिरण करे आज आ जाइये, सबसे पहले गजानन मनाया तुम्हें,
तेरा सुमिरण करे आज आ जाइये, है अधूरे मेरे काज सब आप बिन, पुरे करने प्रभु आज आ जाइये,
सबसे पहले गजानन मनाया तुम्हें, तेरा सुमिरण करे आज आ जाइये ॥

रिद्धी सिद्धी दातार, तुमसे गये देवता हार - भजन

रिद्धी सिद्धी दातार, तुमसे गये देवता हार, तेरी हो रही जय जयकार, गौरी शंकर के प्यारे ॥

रिद्धि सिद्धि वाले गणपति बाबा, तेरी महिमा भारी है: भजन

रिद्धि सिद्धि वाले गणपति बाबा, तेरी महिमा भारी है, जो तेरे दरबार में आए, उसकी विपदा टारि है ॥

Ganesh Aarti Bhajan - Ganesh Aarti Bhajan

मंदिर

Ganesh Aarti Bhajan - Ganesh Aarti Bhajan
Bhakti Bharat APP