Shri Krishna Bhajan
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

धन धन अंजनी का लाला, बजरंगबली मतवाला - भजन (Dhan Dhan Anjani Ka Lala Bajrangbali Matwala)


धन धन अंजनी का लाला, बजरंगबली मतवाला - भजन
धन धन अंजनी का लाला,
बजरंगबली मतवाला,
राम के काज के सँवारे तूने,
भक्तों का प्रतिपाला रे,
धन धन अँजनी का लाला,
बजरंगबली मतवाला ॥
सालासर है धाम तिहारो,
राजस्थान के माहि रे,
सालासर है धाम तिहारो,
राजस्थान के माहि रे,
ऐसी सुन्दर दिव्य मूर्ति,
और कहीं पे नाही रे,
तेज बरसता मुख मंडल से,
मंदिर बड़ा निराला रे,
धन धन अँजनी का लाला,
बजरंगबली मतवाला ॥

झांझ नगाड़े बजे द्वार पे,
मंगल गाए शहनाई,
सवामणी का चढ़े चूरमा,
भोग लगे है सुखदाई,
साँचा है दातार जगत में,
प्रभु सालासर बाला रे,
धन धन अँजनी का लाला,
बजरंगबली मतवाला ॥

मनोकामना की डोरी प्रभु,
जो बांधे तेरे द्वारे,
भक्त जनो की लाज बचा,
तूने हर संकट है टारे,
सबकी नैया पार करे तू,
भक्तों का प्रतिपाला रे,
धन धन अँजनी का लाला,
बजरंगबली मतवाला ॥

तू जागृत है इस कलयुग में,
मैंने सुना है हे स्वामी,
अंतर्मन की किसे सुनाऊं,
बोलो हे अंतर्यामी,
तू ही संकट मोचन स्वामी,
है मेरा रखवाला रे,
भक्तों का प्रतिपाला रे,
धन धन अँजनी का लाला,
बजरंगबली मतवाला ॥

धन धन अंजनी का लाला,
बजरंगबली मतवाला,
राम के काज के सँवारे तूने,
भक्तों का प्रतिपाला रे,
धन धन अँजनी का लाला,
बजरंगबली मतवाला ॥

Dhan Dhan Anjani Ka Lala Bajrangbali Matwala in English

Dhan Dhan Anjani Ka Lala, Bajarangabali Matavala, Ram Ke Kaaj Ke Sanvare Tune, Bhakton Ka Pratipaala Re, Dhan Dhan Anjani Ka Lala, Bajarangabali Matavala ॥
यह भी जानें

Bhajan Hanuman BhajanBalaji BhajanBajrangbali BhajanHanuman Janmotsav BhajanHanuman Jyanti BhajanMangalwar BhajanTuesday BhajanHanuman Path BhajanSundar Kand Path Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

मेरे बांके बिहारी पिया बता दो क्या जादू किया

मेरे बाके बिहारी पिया, बता दो क्या जादू किया...

नौरता की रात मैया, गरबे रमवा आणो है: भजन

नौरता की रात मैया, गरबे रमवा आणो है, थाने वादों निभाणो है, नौरता की रात ॥

बारिशों की छम छम में - भजन

बारिशों की छम छम में, तेरे दर पे आए है, मेहरावाली मेहरा कर दे..

ऊँचे ऊँचे पर्वत पे, शारदा माँ का डेरा है: भजन

ऊँचे ऊँचे पर्वत पे, शारदा माँ का डेरा है, मतलब की दुनिया में, सच्चा प्रेम तेरा है, ऊंचे ऊंचे पर्वत पे, मैया का बसेरा है, मतलब की दुनिया में, सच्चा प्रेम तेरा है ॥

माँ मुराद कर पूरी: भजन

माँ मुराद कर पूरी आस रहे ना अधूरी, तेरे दर से जाऊंगा झोली भर के, शेरोवाली माता देख ले, आया ऊँचे में पहाड़ तेरे चढ़ के, शेरोवाली माता देख ले ॥

जय जगजननी माँ, भवानी मैय्या शारदा हो माँ - भजन

जय जगजननी माँ, भवानी मैय्या शारदा हो माँ, अंबे जगदंबे जगदंबिके, जग की पालनहार, भवानी मैय्या शारदा हो माँ, जय जगजननी मां, भवानी मैय्या शारदा हो माँ ॥

आयो सावणियो, दादी जी म्हारी, हिंडो हिन्डै आज: भजन

आयो सावणियो, दादी जी म्हारी, हिंडो हिन्डै आज, आयो सावणियों, बेला गुलाब चंपा माही, खूब सज्यो सिणगार, आयो सावणियों,
ओ आयो सावणियों, दादी जी म्हारी, हिंडो हिन्डै आज, आयो सावणियों ॥

Durga Chalisa - Durga Chalisa
Ram Bhajan - Ram Bhajan
Bhakti Bharat APP