पितृ पक्ष - Pitru Paksha
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

दिन जिंदगी के चार, चाहे कम देना: भजन (Din Jindagi ke Char Chahe kam dena)


दिन जिंदगी के चार, चाहे कम देना: भजन
दिन जिंदगी के चार,
चाहे कम देना,
मुझे खाटू में अगला,
जनम देना,
तेरी चौखट पे,
जनम मरण देना,
मुझे खाटू में अगला,
जनम देना ॥
तेरे दरबार की,
मैं करूँ चाकरी,
दर पे भजनो से,
लगती रहे हाजरी,
मेरी अर्जी में,
थोड़ा वजन देना,
मुझे खाटू में अगला,
जनम देना ॥

एक पल ना बिसारु,
मैं बाबा तुझे,
सुख में दुःख में,
पुकारू प्रभु मैं तुझे,
मेरी वाणी में,
श्याम इतना दम देना,
मुझे खाटू में अगला,
जनम देना ॥

तेरे चरणों की रज,
सदा माथे धरूँ,
तेरी सेवा में,
तनमन समर्पित करूँ,
ऐसे अच्छे तू,
मुझको करम देना,
मुझे खाटू में अगला,
जनम देना ॥

जिंदगी का मेरे,
जब हो अंतिम सफर,
तेरे चरणों में,
रखा हो ‘रोमी’ का सर,
मेरे तन पे तेरे,
नाम का कफ़न देना,
मुझे खाटू में अगला,
जनम देना ॥

दिन जिंदगी के चार,
चाहे कम देना,
मुझे खाटू में अगला,
जनम देना,
तेरी चौखट पे,
जनम मरण देना,
मुझे खाटू में अगला,
जनम देना ॥

Din Jindagi ke Char Chahe kam dena in English

Din Jindagi ke Char, Chahe kam dena, Mujhe Khaatu Mein Agala, Janam Dena, Teri Chokhat Pe, Janam Maran Dena, Mujhe Khaatu Mein Agala, Janam Dena ॥
यह भी जानें

Bhajan Shri Krishna BhajanBhrij BhajanBal Krishna BhajanLaddu Gopal BhajanBhagwat BhajanJanmashtami BhajanShri Shyam BhajanIskcon BhajanPhagun Mela BhajanRadhashtami Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।

नवीनतम भजन ›

छोटी छोटी गैया, छोटे छोटे ग्वाल - भजन

छोटी छोटी गैया, छोटे छोटे ग्वाल। छोटो सो मेरो मदन गोपाल..

दादी मैं थारी बेटी हूँ: भजन

दादी मैं थारी बेटी हूँ, रखियो मेरी लाज, मैया मैं थारी लाडो हूँ, रखियो मेरी लाज, धन दौलत दीजो मत दीजो, धन दौलत दीजो मत दीजो, दीजो अमर सुहाग, दादी मै थारी बेटी हूँ, रखियो मेरी लाज ॥

म्हाने शेरोवाली मैया, राज रानी लागे: भजन

म्हाने प्राणा सु भी प्यारी, माता रानी लागे, माता रानी लागे, म्हाने शेरोवाली मैया, राज रानी लागे ॥

माँ शारदा भवानी, बैठी है देखो कैसे - भजन

माँ शारदा भवानी, बैठी है देखो कैसे, मैया सजी है ऐसे, दुल्हन बनी हो जैसे, मां शारदा भवानी, बैठी है देखो कैसे ॥

मैया के चरणों में, झुकता है संसार: भजन

मैया के चरणों में, झुकता है संसार, तीनों लोक में होती, माँ तेरी जय जयकार ॥

बजरंग बाण

निश्चय प्रेम प्रतीति ते, बिनय करैं सनमान। तेहि के कारज सकल शुभ, सिद्ध करैं हनुमान॥

तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये - भजन

साँची ज्योतो वाली माता, तेरी जय जय कार। तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये, मैं आया मैं आया शेरा वालिये।

Navratri Specials 2026 - Navratri Specials 2026
Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
Bhakti Bharat APP