Haanuman Bhajan
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

एक दिन बोले प्रभु रामचंद्र - भजन (Ek Din Bole Prabhu Ramchandra)


एक दिन बोले प्रभु रामचंद्र - भजन
एक दिन बोले प्रभु रामचंद्र,
मैं मन की बात बताता हूँ,
तुम लेटे रहो हनुमान यहाँ,
मैं तेरे चरण दबाता हूँ ॥
श्री राम जय राम,
श्री राम जय राम,
श्री राम जय राम जय जय राम ॥

हनुमान हुए हैरान ये सुन,
बोले ऐसा ना संभव है,
मालिक सेवक के दबाये चरण,
ये नाथ नही ये संभव है,
ये महा पाप है मेरे प्रभु,
मैं जीते जी मर जाऊंगा,
तुम लेटे रहो हनुमान यहाँ,
मैं तेरे चरण दबाता हूँ ॥

श्री राम जय राम,
श्री राम जय राम,
श्री राम जय राम जय जय राम ॥

प्रभु राम की वाणी सुनकर के,
हनुमान बड़े हैरान हुए,
इच्छा अजीब मेरे राम की है,
ये सुन के बड़े परेशान हुए,
ये अभी नहीं संभव है प्रभु,
जब होगा मैं बतलाऊंगा,
तुम लेटे रहो हनुमान यहाँ,
मैं तेरे चरण दबाता हूँ ॥

श्री राम जय राम,
श्री राम जय राम,
श्री राम जय राम जय जय राम ॥

त्रेता के बाद युग द्वापर है,
द्वापर में अवसर पाओगे,
मैं मुरली बनकर आऊंगा,
तुम कान्हा बन कर आओगे,
होंठों से लगाना तुम मुझको,
मैं तेरे भक्त नचाउंगा,
तुम लेटे रहो हनुमान यहाँ,
मैं तेरे चरण दबाता हूँ ॥

श्री राम जय राम,
श्री राम जय राम,
श्री राम जय राम जय जय राम ॥

ये तुम जानो या मैं जानु,
प्रभु ओर कोई ये जाने ना,
मुरली के रूप में हनुमत है,
ये राम सिवा कोई जाने ना,
दोनो की रहेगी मर्यादा,
मैं दोषी ना कहलाऊंगा,
तुम लेटे रहो हनुमान यहाँ,
मैं तेरे चरण दबाता हूँ ॥

श्री राम जय राम,
श्री राम जय राम,
श्री राम जय राम जय जय राम ॥

एक दिन बोले प्रभु रामचंद्र,
मैं मन की बात बताता हूँ,
तुम लेटे रहो हनुमान यहाँ,
मैं तेरे चरण दबाता हूँ ॥

श्री राम जय राम,
श्री राम जय राम,
श्री राम जय राम जय जय राम ॥

Ek Din Bole Prabhu Ramchandra in English

Ek Din Bole Prabhu Ramchandra, Main Mann Ki Baat Batata Hoon, Tum Lete Raho Hanuman Yahan, Main Tere Charan Dabaata Hoon ॥
यह भी जानें

Bhajan Shri Ram BhajanShri Raghuvar BhajanRam Navmi BhajanSita Navmi BhajanHanuman Janmotsav BhajanRam Katha BhajanAyodhya Dham Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

हे दुःख भन्जन, मारुती नंदन - भजन

हे दुःख भन्जन, मारुती नंदन, सुन लो मेरी पुकार । पवनसुत विनती बारम्बार...

बजरंग बाण

निश्चय प्रेम प्रतीति ते, बिनय करैं सनमान। तेहि के कारज सकल शुभ, सिद्ध करैं हनुमान॥

महाबली हनुमान जी: श्री हनुमान भजन

संकट मोचन नाम तुम्हारा, दुखियो का तुम हो सहारा, चारो और गूंज रहा है, नाम तेरा महान, महाबली हनुमान जी,
महाबली हनुमान जी, राम राम जय राम राम जय ॥

इतनी किरपा कीजिये, सालासर हनुमान - भजन

इतनी किरपा कीजिये, सालासर हनुमान, अब दर्शन दे दो बाबा, अब दर्शन दे दो बाबा, मुझे बालक अपना जान,
इतनीं किरपा कीजिये, सालासर हनुमान ॥

है अनुपम जिसकी शान, उसको कहते है हनुमान: भजन

है अनुपम जिसकी शान, उसको कहते है हनुमान, अजी सुनो लगाकर कान, सुनो लगाकर कान, उसको कहते है हनुमान,
है अनूपम जिसकी शान, उसको कहते है हनुमान ॥

हनुमत के गुण गाते चलो: भजन

हनुमत के गुण गाते चलो, प्रेम की श्रद्धा बहाते चलो, राह में आए जो कोई दुखी, किरपा सभी पे बहाते चलो,
प्रेम की श्रद्धा बहाते चलो ॥

प्रभुजी मोरे अवगुण चित ना धरो - भजन

प्रभुजी मोरे अवगुण चित ना धरो, समदर्शी प्रभु नाम तिहारो, चाहो तो पार करो ।

Sawan 2026 - Sawan 2026
Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
Bhakti Bharat APP