Shri Krishna Bhajan
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

तेरौ ललना - भजन (Tero Lalna )


तेरौ ललना - भजन
जुग जुग जीवै री यशोदा मैया तेरौ ललना
तेरौ ललना नंदरानी तेरौ ललना
जुग जुग जीवै री यशोदा मैया तेरौ ललना
बड़े भाग्य से यशोदा मैया, ऐसौ सुत तैने जायौ

पूरन ब्रह्म जगत को स्वामी, तैनें गोद खिलायौ
याको मांग वादे पलनवा, तेरौ ललना

जुग जुग जीवै री यशोदा मैया तेरौ ललना
धन्य घड़ी जब होय यशोदा, मैया कहकर बोले

नूपुर बाँधि दोऊ चरणन में, घुटमन घुटमन डोलै
पकड़े बाबा की उँगरिया, तेरौ ललना
भक्तिभारत लिरिक्स

जुग जुग जीवै री यशोदा मैया तेरौ ललना
यशोदा मैया तेरो कन्हैया, हमरे प्राण चुरावे

भूख प्यास कछु याद न आवे, ऐसो जादू चलावे
चाहे जितनी बार निहारूँ, मन संतोष न पावे

प्रीत भरी मोहनी सूरतिया, मन को बड़ी लुभावे
आशा लेकर बड़ी दूर से दर्शन करिवें आयौ

मेरौ इष्ट जगत को स्वामी, तैनें गोद खिलायौ
परै दरस बिन कल ना, तेरौ ललना

जुग जुग जीवै री यशोदा मैया तेरौ ललना
नन्द के आनंद भयो, जय कन्हिया लाल की

हाथी घोड़ा पालकी, जय हो नंदलाल की
तीनो लोक के प्रभु पधारे, ब्रज में आनंद छायो


गोपियों के प्रिय ब्रज में आनंद छायो
हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे

हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे

Tero Lalna in English

Jug jug jeeve ri Yashoda Maiya tero lalna, Tero lalna Nandarani tero lalna...
यह भी जानें

Bhajan Shri Shayam BhajanFalgun Mela BhajanKhatu BhajanKhatu Shayam BhajanShri Krishna BhajanBrij BhajanHoli BhajanBaal Krishna BhajanBhagwat BhajanJanmashtami Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।

नवीनतम भजन ›

मेला कार्तिक का दिखा दो - भजन

मेला कार्तिक का दिखा दो दर पे मुझे अब बुला लो, मैं अकेला हो न जाऊ दूर चरणों से हो न जाऊ बाबा मुझको गले से लगा लो, मेला कार्तिक का दिखा दो दर पे मुझे अब बुला लो।

तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये - भजन

साँची ज्योतो वाली माता, तेरी जय जय कार। तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये, मैं आया मैं आया शेरा वालिये।

ॐ शंकर शिव भोले उमापति महादेव - भजन

ॐ शंकर शिव भोले उमापति महादेव, पालनहार परमेश्वर, विश्वरूप महादेव, महादेव, महादेव...

शिव स्तुति: आशुतोष शशाँक शेखर

आशुतोष शशाँक शेखर, चन्द्र मौली चिदंबरा, कोटि कोटि प्रणाम शम्भू..

माता के भजन

नवरात्रि, माता की चौकी, देवी जागरण, अष्टमी तथा शुक्रवार को गाए जाने वाले प्रसिद्ध माता के भजन..

शिव भजन

शिवरात्रि, सावन के सोमवार, सोमवर, सोलह सोमवर, काँवड़, सावन मे शिव, शंकर, भोले, भोलेनाथ, महादेव एवं महाकाल के प्रसिद्ध भजन..

ऐसी भक्ति महादेव दे दो हमें - भजन

ऐसी भक्ति हे शम्भू दे दो मुझे, रात दिन मैं भजन तेरे गाता रहूं,जैसा भी आए ग़म जिंदगी में मगर, दो वो शक्ति की मैं मुस्कुराता रहूं,
ऐसी भक्ति महादेव दे दो हमें, रात दिन हम भजन तेरे गाते रहें ॥

Shiv Bhajan - Shiv Bhajan
Shri Krishna Bhajan - Shri Krishna Bhajan
Bhakti Bharat APP