Shri Krishna Bhajan
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

हर रोती हुई आँख को हंसा तेरी मेहरबानी होवेगी - भजन (Har Roti Hui Aankh Ko Hansa Teri Meharbaani Hovegi)


हर रोती हुई आँख को हंसा तेरी मेहरबानी होवेगी - भजन
हर रोती हुई आँख को हंसा,
तेरी मेहरबानी होवेगी,
हर हारे हुए प्रेमी को जीता,
तेर मेहरबानी होवेगी ॥
बार बार दर कोई आके जब रोता है,
दूसरा भी प्रेमी विश्वास को खोता है,
ना किसी का यूँ भरोसा तू डिगा,
तेरी मेहरबानी होवेगी,
हर रोती हुई आंख को हंसा,
तेरी मेहरबानी होवेगी ॥

भोगना पड़े जो हमें कर्मो का फल है,
तेरा दरबार किस समस्या का हल है,
क्षमा करके तू रस्ता दिखा,
तेरी मेहरबानी होवेगी,
हर रोती हुई आंख को हंसा,
तेरी मेहरबानी होवेगी ॥

रोग वाले रोगी ही मिलते हकीम से,
होक लाचार सब आते हैं यकीन से,
मेरे रोग वाली दवा तो बता,
तेरी मेहरबानी होवेगी,
हर रोती हुई आंख को हंसा,
तेरी मेहरबानी होवेगी ॥

मुझ जैसे पापी पे भी करते रहम हो,
तोड़ दे तू प्रेमियों का कोई भी वहम हो,
ज़रा ‘रोमी’ को भी जलवा दिखा,
तेरी मेहरबानी होवेगी,
हर रोती हुई आंख को हंसा,
तेरी मेहरबानी होवेगी ॥

हर रोती हुई आँख को हंसा,
तेरी मेहरबानी होवेगी,
हर हारे हुए प्रेमी को जीता,
तेर मेहरबानी होवेगी ॥

Har Roti Hui Aankh Ko Hansa Teri Meharbaani Hovegi in English

Har Roti Hui Aankh Ko Hansa, Teri Meharbani Hovegi, Har Haare Hue Premi Ko Jeeta, Ter Meharbani Hovegi ॥
यह भी जानें

Bhajan Shri Krishna BhajanBhrij BhajanBal Krishna BhajanLaddu Gopal BhajanBhagwat BhajanJanmashtami BhajanShri Shyam BhajanIskcon BhajanPhagun Mela BhajanRadhashtami Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।

नवीनतम भजन ›

मेरे बांके बिहारी का आशिक़ ये ज़माना है - भजन

कोई पागल है इनका, कोई इनका दीवाना है, मेरे बांके बिहारी का, आशिक़ ये ज़माना है

मैं तो आई वृन्दावन धाम, किशोरी तेरे चरनन में - भजन

मैं तो आई वृन्दावन धाम किशोरी तेरे चरनन में। किशोरी तेरे चरनन में, श्री राधे तेरे चरनन में॥

करके इशारो बुलाए गई रे - श्री राधा भजन

इंद्रेश जी का प्रिय भजन भक्ति भारत आप तक पहुँचा रहा है, इसके बोल हैं. . करके इशारो बुलाए गई रे, बरसाने की छोरी राधा गोरी गोरी,

नाम मेरी राधा रानी का जिस जिस ने गाया है: भजन

नाम मेरी राधा रानी का जिस जिस ने गाया है, बांके बिहारी ने उसे अपना बनाया है, जय राधे जय राधे जय श्री राधे बोलो जय राधे ॥

बसाले मन मंदिर में राम: भजन

बसाले मन मंदिर में राम, बनेंगे बिगड़े तेरे काम, बसालें मन मंदिर में राम, बसालें मन मंदिर में राम ॥

ओ रामजी तेरे भजन ने, बड़ा सुख दीना: भजन

ओ रामजी तेरे भजन ने, बड़ा सुख दीना, तेरे भजन ने, बड़ा सुख दीना, ये दुनिया दीवानी, दो दिन की कहानी, पल दो पल का है जीना, बड़ा सुख दीना, तेरे भजन ने, बड़ा सुख दीना ॥

मेरी फरियाद सुन भोले - भजन

मेरी फरियाद सुन भोले, तेरे दर आया दीवाना, मन की मुरादें पूरी कर, सिवा तेरे ना कोई ठिकाना, मेरी फरियाद सुन भोलें, तेरे दर आया दीवाना ॥

Om Jai Jagdish Hare Aarti - Om Jai Jagdish Hare Aarti
Shri Krishna Bhajan - Shri Krishna Bhajan
Bhakti Bharat APP