Sawan 2026
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

हे प्रभो आनंद-दाता ज्ञान हमको दीजिए - प्रार्थना (Hey Prabhu Anand Data Gyan Humko Deejiye)


हे प्रभो आनंद-दाता ज्ञान हमको दीजिए - प्रार्थना
प्रेरणादायी स्कूल प्रार्थना हे प्रभो आनन्ददाता ज्ञान हमको दीजिए गीत रचना स्कूलों में छात्रों व शिक्षकों की मधुर वाणी के रूप में महाकवि पंडित रामनरेश त्रिपाठी के काव्य साहित्य की देन है।
हे प्रभु आनंद-दाता ज्ञान हमको दीजिये,
शीघ्र सारे दुर्गुणों को दूर हमसे कीजिए ।

लीजिये हमको शरण में, हम सदाचारी बनें,
ब्रह्मचारी धर्म-रक्षक वीर व्रत धारी बनें ।

हे प्रभु आनंद-दाता ज्ञान हमको दीजिये,
शीघ्र सारे दुर्गुणों को दूर हमसे कीजिए ।

निंदा किसी की हम किसी से भूल कर भी न करें,
ईर्ष्या कभी भी हम किसी से भूल कर भी न करें ।

हे प्रभु आनंद-दाता ज्ञान हमको दीजिये,
शीघ्र सारे दुर्गुणों को दूर हमसे कीजिए ।

सत्य बोलें, झूठ त्यागें, मेल आपस में करें,
दिव्या जीवन हो हमारा, यश तेरा गाया करें ।

हे प्रभु आनंद-दाता ज्ञान हमको दीजिये,
शीघ्र सारे दुर्गुणों को दूर हमसे कीजिए ।

जाये हमारी आयु हे प्रभु लोक के उपकार में,
हाथ डालें हम कभी न भूल कर अपकार में ।

हे प्रभु आनंद-दाता ज्ञान हमको दीजिये,
शीघ्र सारे दुर्गुणों को दूर हमसे कीजिए ।

कीजिए हम पर कृपा ऐसी हे परमात्मा,
मोह मद मत्सर रहित होवे हमारी आत्मा ।

हे प्रभु आनंद-दाता ज्ञान हमको दीजिये,
शीघ्र सारे दुर्गुणों को दूर हमसे कीजिए ।

प्रेम से हम गुरु जनों की नित्य ही सेवा करें,
प्रेम से हम संस्कृति की नित्य ही सेवा करें ।

हे प्रभु आनंद-दाता ज्ञान हमको दीजिये,
शीघ्र सारे दुर्गुणों को दूर हमसे कीजिए ।

योग विद्या ब्रह्म विद्या हो अधिक प्यारी हमें,
ब्रह्म निष्ठा प्राप्त कर के सर्व हितकारी बनें ।

हे प्रभु आनंद-दाता ज्ञान हमको दीजिये,
शीघ्र सारे दुर्गुणों को दूर हमसे कीजिए ।

Hey Prabhu Anand Data Gyan Humko Deejiye in English

Hey Prabhu Anand-data Gyan Hamako Deejiye, Shighr Sare Durgunon Ko Door Hamse Keejie ।
यह भी जानें

Bhajan Arya Samaj BhajanVed BhajanVedic BhajanHawan BhajanYagya BhajanMotivational BhajanMorning BhajanDainik BhajanDaily BhajanPrarthana BhajanVandana BhajanJain BhajanJainism BhajanSchool BhajanCollage BhajanGurukul BhajanInspirational BhajanShanti Dham BhajanPrayer Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

आजा आजा ओ गणराजा - भजन

सर्वप्रथम पूजीत हो बाबा, तुम हो जग से निराले। श्रद्धा भाव से तुमको पूजे, सदा ये दुनिया वाले। कभी नहीं कोई लौटा तेरे दर से यूँ ही खाली, भर-भर के देते हो सबको, जो आए बनके सवाली॥

गाइये गणपति जगवंदन - भजन

गाइये गणपति जगवंदन । शंकर सुवन भवानी के नंदन ॥ सिद्धि सदन गजवदन विनायक...

सारे जगत में सबसे प्रथमें तुम्हें मनाते हैं: भजन

बप्पा हो बप्पा गणपति बप्पा बप्पा हो बप्पा गणपति बप्पा तेरी जय जयकार लगाते हैं जय जय गणराज सारे जगत में सबसे प्रथमें तुम्हें मनाते हैं ॥

सूरज की लाली तुझे तिलक लगाती है: भुज मूवी आरती

सूरज की लाली तुझे तिलक लगाती है, बगिया की डाली डाली पुष्प चढ़ाती है..

हे प्रथम पूज्य गौरीनंदन, हम शरण तिहारी आए है: भजन

हे प्रथम पूज्य गौरीनंदन, हम शरण तिहारी आए है, श्रद्धा के सुमन अर्पित करने, हम थाल सजा कर लाए है, हे प्रथम पुज्य गौरीनंदन, हम शरण तिहारी आए है ॥

गजानन चरण कमल रज दीजे - भजन

गजानन चरण कमल रज दीजे, गजानन चरण कमल रज दीजें ॥

गौरी के लाल सुनो: भजन

गौरी के लाल सुनो, की कबसे तुझे याद करे, कीर्तन में आ जाओ, हाय कीर्तन में आ जाओ, ये तुमसे फरियाद करे, गौरी के लाल सुनो, की कबसे तुझे याद करे ॥

Sawan 2026 - Sawan 2026
Sawan 2026 - Sawan 2026
Bhakti Bharat APP