Haanuman Bhajan
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

जय जय गौरी ललन: भजन (Jai Jai Gouri Lalan )


जय जय गौरी ललन: भजन
जय जय गौरी ललन,
जय जय हो गजवदन,
एकदन्ता तेरा गा रहे है भजन,
गौरी नंदन तुम्हे घर में लाएंगे हम,
देवा मंदिर तुम्हारा सजाएंगे हम ॥
बेला चंपा चमेली गुलाब लिया,
चाँद तारों से आसन है तेरा सजा,
जय जय गोरी ललन,
जय जय हो गजवदन,
एकदन्ता तेरा गा रहे है भजन ॥

तेरी राहों में पलके बिछाएंगे हम,
दीप श्रद्धा का मन से जलाएंगे हम,
जय जय गोरी ललन,
जय जय हो गजवदन,
एकदन्ता तेरा गा रहे है भजन ॥

छोटे मूसे पे चढ़कर के आना प्रभु,
अपने भक्तो को दर्शन दिखाना प्रभु,
जय जय गोरी ललन,
जय जय हो गजवदन,
एकदन्ता तेरा गा रहे है भजन ॥

मैया गौरा के साथ आना प्रभु,
संग शिव भोलेनाथ को लाना प्रभु,
जय जय गोरी ललन,
जय जय हो गजवदन,
एकदन्ता तेरा गा रहे है भजन ॥

रिद्धि सिद्धि भी संग में आएगी जो,
जन्मो जन्मो के भाग्य जगाएंगी वो,
जय जय गोरी ललन,
जय जय हो गजवदन,
एकदन्ता तेरा गा रहे है भजन ॥

शिव गणो संग आरती गाऊंगा मैं,
तुम्हे मोदक का भोग लगाऊंगा मैं,
जय जय गोरी ललन,
जय जय हो गजवदन,
एकदन्ता तेरा गा रहे है भजन ॥

भक्त आकर के दर पे जयकार करे,
तेरे दर्शन पे भक्त बलिहार रहे,
जय जय गोरी ललन,
जय जय हो गजवदन,
एकदन्ता तेरा गा रहे है भजन ॥

तेरे गुण बप्पा ह्रदय से गाऊंगा मैं,
तुम्हे चन्दन का तिलक लगाऊंगा मैं,
जय जय गोरी ललन,
जय जय हो गजवदन,
एकदन्ता तेरा गा रहे है भजन ॥

जय जय गौरी ललन,
जय जय हो गजवदन,
एकदन्ता तेरा गा रहे है भजन,
गौरी नंदन तुम्हे घर में लाएंगे हम,
देवा मंदिर तुम्हारा सजाएंगे हम ॥

Jai Jai Gouri Lalan in English

Jai Jai Gouri Lalan, Jai Jai Ho Gajbadan, Ekadanta Tera Ga Rahe Hai Bhajan, Gauri Nandan Tumhai Ghar Mein Layenge Hum, Deva Mandir Tera Sajayenge Hum ॥
यह भी जानें

Bhajan Vighneswaray BhajanShri Ganesh BhajanShri Vinayak BhajanGanpati BhajanGanpati Bappa BhajanGaneshotsav BhajanGajanan BhajanGanesh Chaturthi BhajanChaturthi Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

ॐ शंकर शिव भोले उमापति महादेव - भजन

ॐ शंकर शिव भोले उमापति महादेव, पालनहार परमेश्वर, विश्वरूप महादेव, महादेव, महादेव...

मेरे गणपति राजा आजा - भजन

मेरे गणपति राजा आजा, तू आजा लड्डू खा जा, मैं देखू तुझको तुझको यु ही खड़े, मेरे बिगड़े भाग बना जा सोई, तकदीर जगा जा , आजा अब तो आजा अरे मेरे गणपति राजा आजा ॥

हे जगवंदन गौरी नन्दन, नाथ गजानन आ जाओ: भजन

हे जगवंदन गौरी नन्दन, नाथ गजानन आ जाओ, शिव शंकर के राज दुलारे, आके दर्श दिखा जाओ, हे जगवँदन गौरी नंदन, नाथ गजानन आ जाओ ॥

गौरी नंदन तेरा वंदन, करता है संसार: भजन

गौरी नंदन तेरा वंदन, करता है संसार, तुझे सब प्रथम मनाते, प्रेम से तुझे बुलाते, गौरी नन्दन तेरा वंदन, करता है संसार ॥

गणपति पधारो ताता थैया करते: भजन

गणपति पधारो ताता थैया करते, ताता थैया करते, ठुमक ठुमक पग धरते, गणपति पधारो ताता थैया करते, आप के पधारने से बिगड़े काम संवरते, गणपति पधारो ताता थैया करते ॥

गोरी सुत गणराज पधारो: भजन

गोरी सुत गणराज पधारो, आके सारे काज सवारों, तुझको आना होगा, तुझको आना होगा ॥

तेरी जय हो गणपति जय जय - भजन

तेरी जय हो गणपति जय जय, तेरी जय हो गणपति जय जय, माँ गौरा के लाडले प्यारे, हे शिवा के राज दुलारे

Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
Bhakti Bharat APP