Shri Ram Bhajan
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

क्यों घबराता है पल पल मनवा बावरे - भजन (Kyun Ghabrata Hai Pal Pal Manva Baware)


क्यों घबराता है पल पल मनवा बावरे - भजन
क्यों घबराता है,
पल पल मनवा बावरे,
चल श्याम शरण में,
मिलेगी सुख की छाँव रे,
जीवन की राह में,
थक गए हो तेरे पाँव रे,
ओ बावरे, ओ बावरे,
क्यूँ घबराता है,
पल पल मनवा बावरे,
चल श्याम शरण में,
मिलेगी सुख की छाँव रे ॥
जो शरण श्याम की लेले,
वो फिर क्यों संकट झेले,
जो श्याम भरोसे रहकर,
जीवन की बाज़ी खेले,
जीत जायेगा हर एक,
हारा दाव रे,
ओ बावरे, ओ बावरे,
क्यूँ घबराता है,
पल पल मनवा बावरे,
चल श्याम शरण में,
मिलेगी सुख की छाँव रे ॥

जो भी इस दुनिया में है,
श्री श्याम भरोसे चलता,
परिवार सदा ही जिसका,
बाबा की कृपा से पलता,
कभी ना रहता खुशियों,
का अभाव रे,
ओ बावरे, ओ बावरे,
क्यूँ घबराता है,
पल पल मनवा बावरे,
चल श्याम शरण में,
मिलेगी सुख की छाँव रे ॥

ये सारे जग का दाता,
हैं सबका भाग्य विधाता,
प्रेमी के हर आंसू का,
सांवरिया मोल चुकाता,
हर प्रेमी के संग है इसको,
लगाव रे,
ओ बावरे, ओ बावरे,
क्यूँ घबराता है,
पल पल मनवा बावरे,
चल श्याम शरण में,
मिलेगी सुख की छाँव रे ॥

सुख दुःख हस हस कर सहना,
पर दूर ना प्रभु से रहना,
ये तेरे संग रहेगा,
मानो ‘रोमी’ का कहना
इसको प्यारा है,
भक्त भजन और भाव रे,
ओ बावरे, ओ बावरे,
क्यूँ घबराता है,
पल पल मनवा बावरे,
चल श्याम शरण में,
मिलेगी सुख की छाँव रे ॥

क्यों घबराता है,
पल पल मनवा बावरे,
चल श्याम शरण में,
मिलेगी सुख की छाँव रे,
जीवन की राह में,
थक गए हो तेरे पाँव रे,
ओ बावरे, ओ बावरे,
क्यूँ घबराता है,
पल पल मनवा बावरे,
चल श्याम शरण में,
मिलेगी सुख की छाँव रे ॥

आरती कुंजबिहारी की | आओ भोग लगाओ प्यारे मोहन | श्री बांके बिहारी तेरी आरती गाऊं | आरती श्री बाल कृष्ण जी की | ॐ जय जगदीश हरे | मधुराष्टकम्: धरं मधुरं वदनं मधुरं | कृष्ण भजन | अच्चुतम केशवं कृष्ण दामोदरं | श्री कृष्णा गोविन्द हरे मुरारी

Kyun Ghabrata Hai Pal Pal Manva Baware in English

Kyon Ghabrata Hai, Pal Pal Manva Baavre, Chal Shyam Sharan Mein, Milegi Sukh Ki Chhaanv Re, Jeevan Ki Raah Mein, Thak Gaye Ho Tere Paanv Re, O Baavre, O Baavre...
यह भी जानें

Bhajan Shri Krishna BhajanBhrij BhajanBal Krishna BhajanLaddu Gopal BhajanBhagwat BhajanJanmashtami BhajanShri Shyam BhajanIskcon BhajanPhagun Mela BhajanRadhashtami Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

कृपा की न होती जो, आदत तुम्हारी - भजन

कृपा की न होती जो, आदत तुम्हारी, तो सूनी ही रहती, अदालत तुम्हारी

प्रभु के चरणों से सच्चा प्यार: भजन

रावण ने राम से बैर किया उसे अब भी जलाया जाता है, बन भक्त विभीषण शरण गए घर बार उसी का हो जाए, प्रभु के चरणों से गर सच्चा प्यार किसी को हो जाये ॥

जिसको जीवन में मिला सत्संग है: भजन

जिसके जीवन मैं मिला सत्संग हैं, उसे हर घड़ी आनंद ही आनंद है। जिसे जीवन मैं मिला सत्संग हैं...

मेरे राम अयोध्या आए: भजन

उत्सव भारी सभी मनाओ री, मेरे राम अयोध्या आए, मेरे राम अयोध्या आए, प्रभु राम अपने घर आए ॥

राम भजन - श्री रामजी पधारे

रामजी पधारे , श्री रामजी पधारे, हे ! देखो अवध नगरीय में रामजी पधारे

डोंट वरी मईया है पास खड़ी

अब तो, तुम ना, घबराओ, मईया जी के, गुण गाओ । हर संकट, मिट जाएगा, एक बार, मिलकर गाओ ॥ डोंट वरी, मईया है, पास खड़ी x॥-॥

जय गणेश गणनाथ दयानिधि - भजन

जय गणेश गणनाथ दयानिधि, सकल विघन कर दूर हमारे, प्रथम धरे जो ध्यान तुम्हारो..

Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
Bhakti Bharat APP