नवरात्रि विशेष 2026 - Navratri Specials 2026
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

मैं नहीं, मेरा नहीं, यह तन - भजन (Main Nahi Mera Nahi Ye Tan)


मैं नहीं, मेरा नहीं, यह तन - भजन
मैं नहीं, मेरा नहीं,
यह तन किसी का है दिया ।
जो भी अपने पास है,
वह धन किसी का है दिया ॥
देने वाले ने दिया,
वह भी दिया किस शान से ।
मेरा है यह लेने वाला,
कह उठा अभिमान से
मैं, मेरा यह कहने वाला,
मन किसी का है दिया ।

मैं नहीं, मेरा नहीं,
यह तन किसी का है दिया ।
जो भी अपने पास है,
वह धन किसी का है दिया ॥

जो मिला है वह हमेशा,
पास रह सकता नहीं ।
कब बिछुड़ जाये यह कोई,
राज कह सकता नहीं ।
जिन्दगानी का खिला,
मधुवन किसी का है दिया ।

मैं नहीं, मेरा नहीं,
यह तन किसी का है दिया ।
जो भी अपने पास है,
वह धन किसी का है दिया ॥

जग की सेवा खोज अपनी,
प्रीति उनसे कीजिये ।
जिन्दगी का राज है,
यह जानकर जी लीजिये ।
साधना की राह पर,
यह साधन किसी का है दिया ।

मैं नहीं, मेरा नहीं,
यह तन किसी का है दिया ।
जो भी अपने पास है,
वह धन किसी का है दिया ॥

जो भी अपने पास है,
वह सब किसी का है दिया ।
मैं नहीं, मेरा नहीं,
यह तन किसी का है दिया ।
जो भी अपने पास है,
वह धन किसी का है दिया ।
Bhakti Bharat Lyrics

मैं नहीं, मेरा नहीं,
यह तन किसी का है दिया ।
जो भी अपने पास है,
वह धन किसी का है दिया ॥

Main Nahi Mera Nahi Ye Tan in English

Main Nahin, Mera Nahin, Yah Tan Kisi Ka Hai Diya । Jo Bhi Apne Paas Hai..
यह भी जानें

Bhajan Shri Vishnu BhajanShri Ram BhajanShri Krishna BhajanKrishna Chandra Shastri Thakur Ji Bhajan

अन्य प्रसिद्ध मैं नहीं, मेरा नहीं, यह तन - भजन वीडियो

मैं नहीं, मेरा नहीं, यह तन - Shri Rajan Ji

मैं नहीं, मेरा नहीं, यह तन - देवी चित्रलेखा जी

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।

नवीनतम भजन ›

तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये - भजन

साँची ज्योतो वाली माता, तेरी जय जय कार। तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये, मैं आया मैं आया शेरा वालिये।

भोर भई दिन चढ़ गया मेरी अम्बे - भजन

भोर भई दिन चढ़ गया मेरी अम्बे, हो रही जय जय कार मंदिर विच आरती जय माँ।

चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है - भजन

चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है। ऊँचे पर्वत पर रानी माँ ने दरबार लगाया है।

माँ वेदों ने जो तेरी महिमा कही है - भजन

माँ वेदों ने जो तेरी महिमा कही है, माँ वेदो ने जो तेरी महिमा कही है, सही है सही है सही है सही, माँ तू करूँणा मई और ममता मयी है, सही है सही है सही है सही ॥

निशदिन तेरी पावन: भजन

निशदिन तेरी पावन, ज्योत जगाऊँ मैं, मुझको ना बिसराना है, जगदम्बे माँ, हर पल तेरे नाम की, महिमा गाउँ मै,मेरे घर भी आना,
जगदम्बे माँ, निशदिन तेरी पावन, ज्योत जगाऊँ मैं, मुझको ना बिसराना, हे जगदम्बे माँ ॥

आजा माँ आजा माँ एक बार, मेरे घर आजा माँ: भजन

आजा माँ आजा माँ एक बार, मेरे घर आजा माँ, मैंने मन मंदिर में मैया, तेरी ज्योत जगाई, करके शेर सवारी, आजा इक बारी महामाई,
आजा मां आजा मां एक बार, मेरे घर आजा माँ ॥

जगदम्बा के दीवानो को, दरश चाहिए - भजन

जगदम्बा के दीवानो को, दरश चाहिए, दरश चाहिए, हमें माँ तेरी एक, झलक चाहिए, झलक चाहिए ॥

Navratri Specials 2026 - Navratri Specials 2026
Ganesh Aarti Bhajan - Ganesh Aarti Bhajan
Bhakti Bharat APP