पितृ पक्ष - Pitru Paksha
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

मैं सेवक तू मालिक, श्याम हमारा है: भजन (Main Sewak Tu Malik Shyam Hamara Hai)


मैं सेवक तू मालिक, श्याम हमारा है: भजन
हम दोनों का रिश्ता,
कितना प्यारा है,
मैं सेवक तू मालिक,
श्याम हमारा है ॥
मेरे इस जीवन में ऐसा,
असर है तेरे प्यार का,
तेरी सेवा में ही मुझको,
सुख मिलता संसार का,
मैं कश्ती तू मेरा,
खेवनहारा है,
मै सेवक तू मालिक,
श्याम हमारा है ॥

जाने कौन से पुन्य का फल,
ये मिला तेरा दरबार है,
मिलती है जो तुझसे तनखा,
पले मेरा परिवार है,
मुझे सांवरे बस,
तेरा ही सहारा है,
मै सेवक तू मालिक,
श्याम हमारा है ॥

जब भी आई मुश्किल तूने,
साथ दिया है सांवरे,
कोई नहीं कर सकता जितना,
तूने किया है सांवरे,
रोम रोम पे कर्ज ये,
श्याम तुम्हारा है,
मै सेवक तू मालिक,
श्याम हमारा है ॥

जब तक ना देखे तुझे ‘संजय’,
चैन ना ‘कुंदन’ आता है,
तेरा मेरा खाटू वाले,
जुड़ गया ऐसा नाता है,
बिन तेरे एक पल ना,
मुझे गवारा है,
मै सेवक तू मालिक,
श्याम हमारा है ॥

हम दोनों का रिश्ता,
कितना प्यारा है,
मैं सेवक तू मालिक,
श्याम हमारा है ॥

Main Sewak Tu Malik Shyam Hamara Hai in English

Hum Donon Ka Rista, Kitana Pyara Hai, Main Sewak Tu Malik, Shyam Hamara Hai ॥
यह भी जानें

Bhajan Shri Vishnu BhajanShri Krishna BhajanBrij BhajanBaal Krishna BhajanBhagwat BhajanJanmashtami BhajanShri Shayam BhajanHariyali Teej Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।

नवीनतम भजन ›

दुर्गे महाँ रानी नमो नमो - भजन

दुर्गे, महाँ रानी, नमो नमो । अम्बे, महाँ रानी, नमो नमो । दुर्गे, महाँ रानी, नमो नमो ॥ मेरी, मात भवानी, नमो नमो ।

जय अम्बे बोल - भजन

फिल्म यह प्रेम मोल लिया का भजन अम्बे बोल के लिरिक्स, तारों की चुनरी और चंद्रमा का टीका.. माता का रूप लगे सूरज सरीखा..

बजरंग बाण

निश्चय प्रेम प्रतीति ते, बिनय करैं सनमान। तेहि के कारज सकल शुभ, सिद्ध करैं हनुमान॥

हे दुःख भन्जन, मारुती नंदन - भजन

हे दुःख भन्जन, मारुती नंदन, सुन लो मेरी पुकार । पवनसुत विनती बारम्बार...

छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना - भजन

छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना, कहते लोग इसे राम का दिवाना..

श्री हनुमान-बालाजी भजन

सुंदरकांड, हनुमान जयंती, मंगलवार व्रत, शनिवार, बूढ़े मंगलवार में गाए जाने वाले प्रसिद्ध श्री हनुमान-बालाजी के भजन..

वीर हनुमाना अति बलवाना - भजन

वीर हनुमाना अति बलवाना, राम नाम रसियो रे, प्रभु मन बसियो रे...

Navratri Specials 2026 - Navratri Specials 2026
Ganesh Aarti Bhajan - Ganesh Aarti Bhajan
Bhakti Bharat APP