पितृ पक्ष - Pitru Paksha
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

मंदिर में आओ मोहन दर्शन को भीड़ है: भजन (Mandir Mein Aao Mohan Darshan Ko Bheed Hai)


मंदिर में आओ मोहन दर्शन को भीड़ है: भजन
मंदिर में आओ मोहन,
दर्शन को भीड़ है,
सेवकिया बुलावे प्यारा,
थारी ही उडीक है,
मंदिर में आओं मोहन ॥
धीरे धीरे चलना,
हमें देगा दर्शन बाबा,
आता ही होगा,
वो पहन केसरिया बागा,
दीवाने तेरे नाम के,
तुमसे उम्मीद है,
सेवकिया बुलावे प्यारा,
थारी ही उडीक है,
मंदिर में आओं मोहन ॥

तू प्यारा तेरा नाम भी प्यारा,
सबको तेरा सहारा,
बिच भंवर में जो भी डोले,
उसको पार उतारा,
विष भी अमृत धार है,
जिनको तुमसे प्रीत है,
सेवकिया बुलावे प्यारा,
थारी ही उडीक है,
मंदिर में आओं मोहन ॥

आकाश है नीला नीला,
घोडा लीले की असवारी,
हाथ में प्यारी मोरछड़ी,
हिरा जड़ी कटारी,
क्या गजब श्रृंगार है,
हम सब मुरीद है,
सेवकिया बुलावे प्यारा,
थारी ही उडीक है,
मंदिर में आओं मोहन ॥

जिसको तू बुलाता,
वो ही चलके आता,
तेरे नचाए नाचे,
तू हाथ पकड़ के नचाता,
सुदामा गरीब के,
‘सज्जन’ ये गीत है,
सेवकिया बुलावे प्यारा,
थारी ही उडीक है,
मंदिर में आओं मोहन ॥

मंदिर में आओ मोहन,
दर्शन को भीड़ है,
सेवकिया बुलावे प्यारा,
थारी ही उडीक है,
मंदिर में आओं मोहन ॥

Mandir Mein Aao Mohan Darshan Ko Bheed Hai in English

Mandir Mein Aao Mohan, Darshan Ko Bheed Hai, Sevakia Bulave Pyare, Thari Hi Udik Hai, Mandir Mein Aao Mohan ॥
यह भी जानें

Bhajan Shri Krishna BhajanBhrij BhajanBal Krishna BhajanLaddu Gopal BhajanBhagwat BhajanJanmashtami BhajanShri Shyam BhajanIskcon BhajanPhagun Mela BhajanRadhashtami Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।

नवीनतम भजन ›

छोटी छोटी गैया, छोटे छोटे ग्वाल - भजन

छोटी छोटी गैया, छोटे छोटे ग्वाल। छोटो सो मेरो मदन गोपाल..

दादी मैं थारी बेटी हूँ: भजन

दादी मैं थारी बेटी हूँ, रखियो मेरी लाज, मैया मैं थारी लाडो हूँ, रखियो मेरी लाज, धन दौलत दीजो मत दीजो, धन दौलत दीजो मत दीजो, दीजो अमर सुहाग, दादी मै थारी बेटी हूँ, रखियो मेरी लाज ॥

म्हाने शेरोवाली मैया, राज रानी लागे: भजन

म्हाने प्राणा सु भी प्यारी, माता रानी लागे, माता रानी लागे, म्हाने शेरोवाली मैया, राज रानी लागे ॥

माँ शारदा भवानी, बैठी है देखो कैसे - भजन

माँ शारदा भवानी, बैठी है देखो कैसे, मैया सजी है ऐसे, दुल्हन बनी हो जैसे, मां शारदा भवानी, बैठी है देखो कैसे ॥

मैया के चरणों में, झुकता है संसार: भजन

मैया के चरणों में, झुकता है संसार, तीनों लोक में होती, माँ तेरी जय जयकार ॥

बजरंग बाण

निश्चय प्रेम प्रतीति ते, बिनय करैं सनमान। तेहि के कारज सकल शुभ, सिद्ध करैं हनुमान॥

तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये - भजन

साँची ज्योतो वाली माता, तेरी जय जय कार। तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये, मैं आया मैं आया शेरा वालिये।

Navratri Specials 2026 - Navratri Specials 2026
Ganesh Aarti Bhajan - Ganesh Aarti Bhajan
Bhakti Bharat APP