Haanuman Bhajan
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

मोहे मुरली बना लेना: भजन (Mohe Murli Bana Lena)


मोहे मुरली बना लेना: भजन
कान्हा मेरी सांसो पे,
नाम अपना लिखा लेना,
फिर जो जन्म लूँ मैं,
मोहे मुरली बना लेना,
कान्हा मेरी सांसो पे,
नाम अपना लिखा लेना ॥
मेरी यही अर्जी है,
आगे तेरी मर्जी है,
रंगे जिस रंग राधा,
उस रंग में रंगा लेना,
मैंने तोहे पलको के,
पलने झुलाए है,
सांवरे मोहे अपने,
हाथो में झूला लेना,
फिर जो जन्म लूँ मैं,
मोंहे मुरली बना लेना,
कान्हा मेरी सांसो पे,
नाम अपना लिखा लेना ॥

दिखे तस्वीर तेरी,
कान्हा मेरी अँखियों में,
मुझे मेरी सखियों के,
तानो से बचा लेना,
जन्मो की ये तृष्णा,
ऐसे ना मिटेगी कृष्णा,
प्रेम से निहार के मोहे,
अधरों से लगा लेना,
फिर जो जन्म लूँ मैं,
मोंहे मुरली बना लेना,
कान्हा मेरी सांसो पे,
नाम अपना लिखा लेना ॥

मोहे मोह माया की,
धुप ना छू पाए,
प्यारे पीताम्बरी की,
छैया में छुपा लेना,
‘मेनका’ ने मन मोहन,
तुझमे रमाया है,
तेरे संग प्रीत लगी,
अब दुनिया से क्या लेना,
फिर जो जन्म लूँ मैं,
मोंहे मुरली बना लेना,
कान्हा मेरी सांसो पे,
नाम अपना लिखा लेना ॥

कान्हा मेरी सांसो पे,
नाम अपना लिखा लेना,
फिर जो जन्म लूँ मैं,
मोहे मुरली बना लेना,
कान्हा मेरी सांसो पे,
नाम अपना लिखा लेना ॥

Mohe Murli Bana Lena in English

Kanha Meri Sanso Pe, Naam Apna Likha Lena, Phir Jo Janm Loon Main, Mohe Murli Bana Lena, Kanha Meri Sanso Pe, Naam Apna Likha Lena ॥
यह भी जानें

Bhajan Shri Krishna BhajanBhrij BhajanBal Krishna BhajanLaddu Gopal BhajanJanmashtami BhajanShri Shyam BhajanIskcon BhajanPhagun Mela BhajanRadhashtami Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

हे दुःख भन्जन, मारुती नंदन - भजन

हे दुःख भन्जन, मारुती नंदन, सुन लो मेरी पुकार । पवनसुत विनती बारम्बार...

बजरंग बाण

निश्चय प्रेम प्रतीति ते, बिनय करैं सनमान। तेहि के कारज सकल शुभ, सिद्ध करैं हनुमान॥

महाबली हनुमान जी: श्री हनुमान भजन

संकट मोचन नाम तुम्हारा, दुखियो का तुम हो सहारा, चारो और गूंज रहा है, नाम तेरा महान, महाबली हनुमान जी,
महाबली हनुमान जी, राम राम जय राम राम जय ॥

इतनी किरपा कीजिये, सालासर हनुमान - भजन

इतनी किरपा कीजिये, सालासर हनुमान, अब दर्शन दे दो बाबा, अब दर्शन दे दो बाबा, मुझे बालक अपना जान,
इतनीं किरपा कीजिये, सालासर हनुमान ॥

है अनुपम जिसकी शान, उसको कहते है हनुमान: भजन

है अनुपम जिसकी शान, उसको कहते है हनुमान, अजी सुनो लगाकर कान, सुनो लगाकर कान, उसको कहते है हनुमान,
है अनूपम जिसकी शान, उसको कहते है हनुमान ॥

हनुमत के गुण गाते चलो: भजन

हनुमत के गुण गाते चलो, प्रेम की श्रद्धा बहाते चलो, राह में आए जो कोई दुखी, किरपा सभी पे बहाते चलो,
प्रेम की श्रद्धा बहाते चलो ॥

प्रभुजी मोरे अवगुण चित ना धरो - भजन

प्रभुजी मोरे अवगुण चित ना धरो, समदर्शी प्रभु नाम तिहारो, चाहो तो पार करो ।

Sawan 2026 - Sawan 2026
Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
Bhakti Bharat APP