नवरात्रि विशेष 2026 - Navratri Specials 2026
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

मोहे रंग दो अपने ही रंग में, मोहे ओ सांवरिया: भजन (Mohe Rang Do Apne Hi Rang Mein Mohe O Sawariya)


 मोहे रंग दो अपने ही रंग में, मोहे ओ सांवरिया: भजन
नैना लागे जब मोहन से,
नैना को कुछ रास ना आए,
जान बसे अब वृंदावन में,
साँसे भी तेरा गुण गाए,
ना मैं सीता ना शबरी हूँ,
ना ही राधा ना मीरा,
प्रेम में तोहरे मन लागे,
तोहरे बिन जीवन आधा,
मोहे रंग दो,
मोहे रंग दो अपने ही रंग में,
मोहे ओ सांवरिया,
मैं हुई तेरी दीवानी,
बनके बावरिया ॥
जबसे हुआ तेरा,
मेरे जीवन में आगमन,
मन हो गया कन्हैया,
और तन मेरो वृंदावन,
ना मैं हूँ कोई जग ज्ञानी,
मैं तो जानु बस इतना,
देखू जब जब तुझको कान्हा,
तोसे हटे ना मोरी नज़रिया,
मोहे रंग दो,
मोहे रंग दों अपने ही रंग में,
मोहे ओ सांवरिया,
मैं हुई तेरी दीवानी,
बनके बावरिया ॥

प्रातः काल में उठके कान्हा,
भोग मैं तुमको लगाऊं,
माखन मिश्री जो तू बोले,
सब तेरे लिए लाऊँ,
खेलूं संग मैं दिन भर तेरे,
तुझको ही मैं सवारुँ,
ऐसे बन बरसो जीवन में,
तुझमें में मैं घुल जाऊँ,
ना मैं सीता ना शबरी हूँ,
ना ही राधा ना मीरा,
प्रेम में तोहरे मन लगे,
तोहरे बिन जीवन आधा,
मोहे रंग दो,
मोहे रंग दों अपने ही रंग में,
मोहे ओ सांवरिया,
मैं हुई तेरी दीवानी,
बनके बावरिया ॥

नैना लागे जब मोहन से,
नैना को कुछ रास ना आए,
जान बसे अब वृंदावन में,
साँसे भी तेरा गुण गाए,
ना मैं सीता ना शबरी हूँ,
ना ही राधा ना मीरा,
प्रेम में तोहरे मन लागे,
तोहरे बिन जीवन आधा,
मोहे रंग दो,
मोहे रंग दो अपने ही रंग में,
मोहे ओ सांवरिया,
मैं हुई तेरी दीवानी,
बनके बावरिया ॥

Mohe Rang Do Apne Hi Rang Mein Mohe O Sawariya in English

Naina Lage Jab Mohan Se, Naina Ko Kuch Raas Na Aaye, Jaan Base Ab Vrindavan Mein, Saanse Bhi Tera Gun Gaye, Na Main Sita Na Shabri Hoon, Na Hi Radha Na Meera, Prem Mein Tohre Man Laage, Tohre Bin Jeevan Aadha, Mohe Rang Do, Mohe Rang Do Apne Hi Rang Mein, Mohe O Sanwariya, Main Hui Teri Deewani, Banke Bawariya ॥
यह भी जानें

Bhajan Shri Krishna BhajanBhrij BhajanBal Krishna BhajanLaddu Gopal BhajanBhagwat BhajanJanmashtami BhajanShri Shyam BhajanIskcon BhajanPhagun Mela BhajanRadhashtami Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।

नवीनतम भजन ›

तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये - भजन

साँची ज्योतो वाली माता, तेरी जय जय कार। तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये, मैं आया मैं आया शेरा वालिये।

माता के भजन

नवरात्रि, माता की चौकी, देवी जागरण, अष्टमी तथा शुक्रवार को गाए जाने वाले प्रसिद्ध माता के भजन..

तेरे दर ते आंदा रहिंदा मां

तेरे दर ते, आंदा, रहिंदा मां, कदे मेरे, घर वी, आया कर ॥ तेरे सुपने, लैंदा, रहिंदा मां ।

चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है - भजन

चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है। ऊँचे पर्वत पर रानी माँ ने दरबार लगाया है।

भोर भई दिन चढ़ गया मेरी अम्बे - भजन

भोर भई दिन चढ़ गया मेरी अम्बे, हो रही जय जय कार मंदिर विच आरती जय माँ।

मंगल की सेवा सुन मेरी देवा - माँ काली भजन

मंगल की सेवा सुन मेरी देवा, हाथ जोड तेरे द्वार खडे । पान सुपारी ध्वजा नारियल..

तेरे जीवन में खुशियां, तमाम आएगी - भजन

तेरे जीवन में खुशियां, तमाम आएगी, ले जा माँ की दुआएं, ये काम आएगी, ले जा माँ की दुआएं, ये काम आएगी ॥

Navratri Specials 2026 - Navratri Specials 2026
Ganesh Aarti Bhajan - Ganesh Aarti Bhajan
Bhakti Bharat APP