Shri Ram Bhajan
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

मृत्यु टले ना महाकाल के बिना: भजन (Mrityu Tale Na Mahakal Ke Bina)


मृत्यु टले ना महाकाल के बिना: भजन
विघ्न टले ना गणपति के बिना,
मृत्यु टले ना महाकाल के बिना,
दानव मरे ना मैया गौरा के बिना,
काल डरे ना महाकाल के बिना ॥
वेद पुराणों में गाया है,
ऋषि मुनियो ने बताया है,
गौरा पुजे ना गणपति के बिना,
महाकाल पुजे ना नंदी के बिना,
दानव मरे ना मैया गौरा के बिना,
काल डरे ना महाकाल के बिना ॥

रामायण में तुलसी ने गाया है,
गा गा के सबको बताया है,
राम जी भजे ना कोई भोले के बिना,
भोले भजे ना कोई राम के बिना,
दानव मरे ना मैया गौरा के बिना,
काल डरे ना महाकाल के बिना ॥

दुनिया के ग्यानी और ध्यानी सुनो,
संतो महंतो की वाणी सुनो,
भाग्य लिखे ना कोई ब्रह्मा के बिना,
बदले ना भाग्य महाकाल के बिना,
दानव मरे ना मैया गौरा के बिना,
काल डरे ना महाकाल के बिना ॥

एक बात मैंने समझ ली है,
सारी दुनिया को बता दी है,
शक्ति मिले ना मा गौरा के बिना,
मुक्ति मिले ना महाकाल के बिना,
दानव मरे ना मैया गौरा के बिना,
काल डरे ना महाकाल के बिना ॥

विघ्न टले ना गणपति के बिना,
मृत्यु टले ना महाकाल के बिना,
दानव मरे ना मैया गौरा के बिना,
काल डरे ना महाकाल के बिना ॥

Mrityu Tale Na Mahakal Ke Bina in English

Vighn Tale Na Ganapati Ke Bina, Mrtyu Tale Na Mahakal Ke Bina, Danav Mare Na Maiya Gaura Ke Bina, Kaal Dare Na Mahakal Ke Bina ॥
यह भी जानें

Bhajan Shiv BhajanBholenath BhajanMahadev BhajanShivaratri BhajanSavan BhajanMonday BhajanSomvar BhajanSolah Somvar BhajanJyotirling BhajanPrem Bhushan Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

ओ बजरंग बाला चरणों से लगा लो जी: भजन

ओ बजरंग बाला चरणों से लगा लो जी, तेरे बिना मैं कुछ नहीं बाबा सब कुछ तुझसे ही, ओ बजरंग बाला चरणों से लगा लो जी ॥

सजा है प्यारा दरबार बाबा का - भजन

सजा है प्यारा दरबार बाबा का, भक्तों ने मिलकर के किया है, श्रृंगार बाबा का, सजा हैं प्यारा दरबार बाबा का, लगे है न्यारा दरबार बाबा का ॥

सुनते सबकी पुकार जी: भजन

सुनते सबकी पुकार, जो भी श्रद्धा और प्रेम से है, आता इनके द्वार, बोलो जयकार, जय बजरंगी बोलो जी बोलो,
जय बजरंगी ॥

मेरे बालाजी सरकार, के तो रंग निराले - भजन

मेरे बालाजी सरकार, के तो रंग निराले, दया द्रष्टि करते सब पर, मेहंदीपुर वाले है, मेरें बालाजी सरकार, के तो रंग निराले ॥

बजरंग बाला बड़ा हो मतवाला - भजन

बजरंग बाला बड़ा हो मतवाला, म्हे फेरा थारी माला, लागो हो मनभावना, आवो आवो नी, बालाजी म्हारे आंगणा ॥

तेरी करुणा से सबकी, है विपदा टली - भजन

तेरी करुणा से सबकी, है विपदा टली जय हो बजरंगबली, जय हो बजरंगबली, तेरे चिंतन से हर दुख, की रैना ढली, जय हो बजरंगबली,
जय हो बजरंगबली ॥

काम कोई ऐसा ना जग में, जो करते हनुमान नहीं: भजन

काम कोई ऐसा ना जग में, जो करते हनुमान नहीं, फिर भी राम के दास कहाए, हृदय में अभिमान नहीं, फिर भी राम के दास कहाए, हृदय में अभिमान नहीं ॥

Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
Bhakti Bharat APP