Shri Krishna Bhajan
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

राम भजन - मुझे चरणों में देदो स्थान जी (Mujhe Charno Me Dedo Sthan Ji )


राम भजन - मुझे चरणों में देदो स्थान जी
मुझे चरणों में देदो स्थान जी,
मेरे राम जी, मेरे राम जी
मुझे चरणों में देदो स्थान जी,
मेरे राम जी, मेरे राम जी
अपने हाथों में लेलो कमान जी
मेरे राम जी, मेरे राम जी
मुझे चरणों में देदो स्थान जी,
मेरे राम जी, मेरे राम जी

जब से वश में हुआ धन के
धर्म के पथ से दूर हुआ
सुख चैन न रहा मन का
दास तन का बनके रह गया

जब से वश में हुआ धन के
धर्म के पथ से दूर हुआ
सुख चैन न रहा मन का
दास तन का बनके रह गया

चूर करदो मेरा ये अभिमान जी,
मेरे राम जी, मेरे राम जी
भक्ति का देदो तुम वरदान जी,
मेरे राम जी, मेरे राम जी
मुझे चरणों में देदो स्थान जी,
मेरे राम जी, मेरे राम जी

सिया राम, सिया राम
सिया राम, सिया राम
सिया राम, सिया राम
सिया राम, सिया राम

प्रभु की सेवा के लिए ही,
जीवन दुर्लभ मुझे ये मिला
मगर जब भी मिला मौका मुझे,
टालता मैं कल पे रह गया

प्रभु की सेवा के लिए ही,
जीवन दुर्लभ मुझे ये मिला
मगर जब भी मिला मौका मुझे,
टालता मैं कल पे रह गया

क्षमा का मुझको देदो दान जी,
मेरे राम जी, मेरे राम जी
दास आपके ना आया कुछ काम जी,
मेरे राम जी, मेरे राम जी
मुझे चरणों में देदो स्थान जी,
मेरे राम जी, मेरे राम जी

निर्दोष मैं नहीं सच है,
बहता ही चला गया संसार में
ना लिया सहारा गुरु का,
फंस गया माया के जंजाल में

निर्दोष मैं नहीं सच है,
बहता ही चला गया संसार में
ना लिया सहारा गुरु का,
फंस गया माया के जंजाल में

जान के भी था मैं अनजान जी,
मेरे राम जी, मेरे राम जी
इन हाथों को अब लो थाम जी,
मेरे राम जी, मेरे राम जी
मुझे चरणों में देदो स्थान जी,
मेरे राम जी, मेरे राम जी

अपने हाथों में लेलो कमान जी
मेरे राम जी, मेरे राम जी
मुझे चरणों में देदो स्थान जी,
मेरे राम जी, मेरे राम जी

सिया राम, सिया राम
सिया राम, सिया राम
सिया राम, सिया राम
सिया राम, सिया राम

Mujhe Charno Me Dedo Sthan Ji in English

Mujhe Charnon Mein Dedo Sthan Ji, Mere Ram Ji, Mere Ram Ji, Apne Hathon Mein Lelo Kaman Ji
यह भी जानें

Bhajan Ayodhya BhajanDiwali BhajanRam Mandir BhajanShri Ram BhajanShri Raghuvar BhajanRam Navmi BhajanVijay Dashami BhajanSunderkand BhajanRamcharitmanas Katha BhajanAkhand Ramayana BhajanISKCON BhajanMadhavas Rock Band Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

अच्चुतम केशवं कृष्ण दामोदरं - भजन

अच्चुतम केशवं कृष्ण दामोदरं, राम नारायणं जानकी बल्लभम । कौन कहता हे भगवान आते नहीं..

बजरंग बाण

निश्चय प्रेम प्रतीति ते, बिनय करैं सनमान। तेहि के कारज सकल शुभ, सिद्ध करैं हनुमान॥

छोटी छोटी गैया, छोटे छोटे ग्वाल - भजन

छोटी छोटी गैया, छोटे छोटे ग्वाल। छोटो सो मेरो मदन गोपाल..

कृष्ण भजन

जन्माष्टमी, राधाष्टमी, होली, भागवत कथा, गीता पाठ, कीर्तन, भजन संध्या मे प्रसिद्ध श्री कृष्ण भजन..

छठ पूजा: छठी मैया सुन ली ना विनती

The Vvaan Movie Song: छठी मैया सुन ली ना विनती, सुन ली विनती हमार ,छठी मैया कर दी ना कृपा, कर दी कृपा अपार

हे दुःख भन्जन, मारुती नंदन - भजन

हे दुःख भन्जन, मारुती नंदन, सुन लो मेरी पुकार । पवनसुत विनती बारम्बार...

वीर हनुमाना अति बलवाना - भजन

वीर हनुमाना अति बलवाना, राम नाम रसियो रे, प्रभु मन बसियो रे...

Janmashtami - Janmashtami
Shri Krishna Bhajan - Shri Krishna Bhajan
Bhakti Bharat APP