Haanuman Bhajan
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

मुझे कैसी फिकर सांवरे साथ तेरा है गर सांवरे - भजन (Mujhe Kaisi Fikar Saware Sath Tera Hai Gar Saware)


मुझे कैसी फिकर सांवरे साथ तेरा है गर सांवरे - भजन
मुझे कैसी फिकर सांवरे,
साथ तेरा है गर सांवरे,
मेरे होंठो पे रहती हंसी,
कोई गम ना बस है ख़ुशी,
मुझे कैसी फ़िक्र सांवरे,
साथ तेरा है गर सांवरे ॥
कितनी मुश्किल जो आए,
मैं तो खिलखिलाता रहूं,
तेरी किरपा से विपदाओं को,
दूर भगाता रहूं,
मुझे दुनिया की परवाह नहीं,
सिवा तेरे कोई चाह नहीं,
मुझे कैसी फ़िक्र सांवरे,
साथ तेरा है गर सांवरे ॥

मेरे संग में जो तू है,
मैं तेरे गीत गाता रहूं,
तेरी चौखट पे हरदम यूँ ही,
श्याम आता रहूं,
तूने थामा है दामन मेरा,
किया अहसान बाबा बड़ा,
मुझे कैसी फ़िक्र सांवरे,
साथ तेरा है गर सांवरे ॥

तेरी महिमा को कान्हा,
यूँ ही गुनगुनाता रहूं,
अपने हाथों से सांवरिये को,
रोज सजाता रहूं,
कभी ना बिछड़ूँ दर से तेरे,
‘हर्ष’ अरमान इतने मेरे,
मुझे कैसी फ़िक्र सांवरे,
साथ तेरा है गर सांवरे ॥

मुझे कैसी फिकर सांवरे,
साथ तेरा है गर सांवरे,
मेरे होंठो पे रहती हंसी,
कोई गम ना बस है ख़ुशी,
मुझे कैसी फ़िक्र सांवरे,
साथ तेरा है गर सांवरे ॥

Mujhe Kaisi Fikar Saware Sath Tera Hai Gar Saware in English

Mujhe Kaisi Phikar Sanware, Sath Tera Hai Gar Sanware, Mere Hontho Pe Rahati Hansi, Koi Gam Na Bas Hai Khushi, Mujhe Kaisi Fikr Sanware, Sath Tera Hai Gar Sanware ॥
यह भी जानें

Bhajan Shri Krishna BhajanBhrij BhajanBal Krishna BhajanLaddu Gopal BhajanBhagwat BhajanJanmashtami BhajanShri Shyam BhajanIskcon BhajanPhagun Mela BhajanRadhashtami Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।

नवीनतम भजन ›

जय जयकार करो माता की - माता भजन

जय जयकार माता की, आओ शरण भवानी की, एक बार फिर प्रेम से बोलो, जय दुर्गा महारानी की

तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये - भजन

साँची ज्योतो वाली माता, तेरी जय जय कार। तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये, मैं आया मैं आया शेरा वालिये।

रघुपति राघव राजाराम - भजन

रघुपति राघव राजाराम, पतित पावन सीताराम ॥ सुंदर विग्रह मेघश्याम, गंगा तुलसी शालग्राम...

वैष्णव जन तो तेने कहिये, जे.. भजन

वैष्णव जन तो तेने कहिये, जे पीड परायी जाणे रे। पर दुःखे उपकार करे तो ये, मन अभिमान न आणे रे...

माँ तेरे लाल बुलाए आजा: भजन

माँ तेरे लाल बुलाए आजा, सुनले भक्तो की सदाए आजा, माँ तेरे लाल बुलाए आजा, सुनले भक्तो की सदाए आजा ॥

भवानी ! शम्भू की पियारी - भजन

शम्भू की पियारी, गिरिराज की दुलारी, गिरिजग गबग गबग गबग गरुड़ गौर वाली, तू घंटा घहराहके घुमाके कूद घंटावाली..

बेटा बुलाए झट दौड़ी चली आए माँ - भजन

बेटा बुलाए झट दौड़ी चली आए माँ, अपने बच्चो के आँसू देख नहीं पाए माँ...

Navratri Specials 2026 - Navratri Specials 2026
Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
Bhakti Bharat APP