Shri Krishna Bhajan
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

औघड़ दानी रहा अलख जगा - भजन (Oghad Dani Raha Alakh Jaga)


औघड़ दानी रहा अलख जगा - भजन
औघड़ दानी रहा अलख जगा ॥
दोहा – जन्म लिए श्री कृष्ण कन्हाई,
जग में हुआ उजाला,
नाची धरती झूमा अम्बर,
लो आया भक्तों का रखवाला।
खुली समाधी भोले की,
हुई श्याम दरश की चाह,
बनके औघड़ चढ़ नंदी पे,
बाबा चले गोकुल की राह ॥

औघड़ दानी रहा अलख जगा,
मैया तुम्हारे दर पे खड़ा,
औघड दानी रहा अलख जगा,
औघड दानी रहा अलख जगा ॥

अंग भभूति तन मृग छाला,
सर्पो के गहने रे गले मुंडमाला,
देख डर जाएगा रे मेरा लाडला,
देख डर जाएगा रे मेरा लाडला ॥

कण कण में मैया वास है जिनका,
जन जन को अहसास है जिनका,
कालो का काल है जो सबसे बड़ा,
औघड दानी रहा अलख जगा,
औघड दानी रहा अलख जगा ॥

हिरे लेजा मोती लेजा भरभर थाल तू,
मांग ले जो चाहे जोगी मैं तत्काल दूँ,
लेके घर जा रे तू क्यों जिद पे अड़ा,
लेके घर जा रे तू क्यों जिद पे अड़ा ॥

दिखा दे झलक मैया अपने सपूत की,
दर्शन की भिक्षा डालो झोली अवधूत की,
लाल तुम्हारा मेरे चित पे चढ़ा,
औघड दानी रहा अलख जगा,
औघड दानी रहा अलख जगा ॥

रोया कन्हैया मैया घबराई,
गोद में उठाकर दौड़ी दौड़ी आई,
नज़र ना लगाना तेरा होगा भला,
नज़र ना लगाना तेरा होगा भला ॥

दर्शन करके शिव त्रिपुरारी,
नाचे रे भोला मेरा देख बिहारी,
मौका है चोखा ‘लख्खा’ झूमझूम गा,
मौका है चोखा ‘लख्खा’ झूमझूम गा ॥

औघड़ दानी रहा अलख जगा,
मैया तुम्हारे दर पे खड़ा,
औघड दानी रहा अलख जगा,
औघड दानी रहा अलख जगा ॥

Oghad Dani Raha Alakh Jaga in English

Aughad Dani Raha Alakh jaga, Maiya Tumhare Dar Pe Khada, Aughad Dani Raha Alakh jaga, Aughad Dani Raha Alakh jaga ॥
यह भी जानें

Bhajan Shiv BhajanBholenath BhajanMahadev BhajanShivaratri BhajanSavan BhajanMonday BhajanSomvar BhajanSolah Somvar BhajanJyotirling BhajanPrem Bhushan Bhajan

अन्य प्रसिद्ध औघड़ दानी रहा अलख जगा - भजन वीडियो

Rishav Thakur, Ayachi Thakur, Maithili Thakur

Divya Chaturvedi

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

ॐ शंकर शिव भोले उमापति महादेव - भजन

ॐ शंकर शिव भोले उमापति महादेव, पालनहार परमेश्वर, विश्वरूप महादेव, महादेव, महादेव...

शिव स्तुति: आशुतोष शशाँक शेखर

आशुतोष शशाँक शेखर, चन्द्र मौली चिदंबरा, कोटि कोटि प्रणाम शम्भू..

शिव भजन

शिवरात्रि, सावन के सोमवार, सोमवर, सोलह सोमवर, काँवड़, सावन मे शिव, शंकर, भोले, भोलेनाथ, महादेव एवं महाकाल के प्रसिद्ध भजन..

श्याम नज़रें देख लो, अब खोल के: भजन

श्याम नज़रें देख लो, अब खोल के, चरणों में रखा कलेजा, खोल के, श्याम नजरे देख लो, अब खोल के ॥

ओ लागी लागी रे प्रीत, थासु सांवरिया सरकार: भजन

ओ लागी लागी रे प्रीत, थासु सांवरिया सरकार, बन के दीवानी मैं तो नाचूंगी, सांवरा होके दीवानी मैं तो नाचूंगी,
ओ लागी लागी रे प्रित, थासु सांवरिया सरकार ॥

मेरे बाबा तुझे किसने सजाया, दिल गया हार सांवरे: भजन

मेरे बाबा तुझे किसने सजाया, दिल गया हार सांवरे, मैं मुड़ मुड़ दर तेरे आया, मुड़ मुड़ दर तेरे आया, दिल गया हार सांवरे,
मेरे बाबा तुझें किसने सजाया, दिल गया हार सांवरे ॥

मैं सेवक तू मालिक, श्याम हमारा है: भजन

हम दोनों का रिश्ता, कितना प्यारा है, मैं सेवक तू मालिक, श्याम हमारा है ॥

Sawan 2026 - Sawan 2026
Sawan 2026 - Sawan 2026
Bhakti Bharat APP