Haanuman Bhajan
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

संसार के लोगों से आशा ना किया करना - भजन (Sansar Ke Logon Se Asha Na Kiya Karna)


संसार के लोगों से आशा ना किया करना - भजन
संसार के लोगों से आशा ना किया करना,
जब कोई ना हो अपना,
श्री कृष्ण कहा करना ।
कृष्णा कृष्णा कृष्णा कृष्णा

जीवन के समुन्दर में,
तूफ़ान भी आतें हैं,
जो हरि को भजतें हैं,
हरि आप बचाते हैं ।
वो आप ही आएंगे,
बस याद किया करना,
जब साथ ना दे कोई,
श्री कृष्णा जपा करना ॥

यह सोच अरे बन्दे,
प्रभु तुझ से दूर नहीं,
कोई कष्ट हो भगतों को,
प्रभु को मंजूर नहीं ।
भगवान को आता है,
भगतों पे दया करना,
जब कोई ना हो अपना,
श्री कृष्णा कहा करना ॥

मत भूल अरे भैया,
यह देस बेगाना है,
दुनिया में आ कर के,
वापस तुझे जाना है ।
माया के बंधन से,
दिन रात बचा करना,
जब कोई ना हो अपना,
श्री कृष्ण कहा करना ॥

द्रोपदी ने पुकारा था,
प्रभु भी बेचैन हुए,
वो चीर बढ़ाने को,
खुद चीर में प्रगट हुए ।
वोही लाज बचाएंगे,
बस ध्यान किया करना,
जब कोई ना हो अपना,
श्री कृष्ण कहा करना ॥

Sansar Ke Logon Se Asha Na Kiya Karna in English

Sansar Ke Logon Se Aasha Na Kiya Karna
यह भी जानें

Bhajan Shri Krishna BhajanBrij BhajanBaal Krishna BhajanBhagwat BhajanJanmashtami BhajanLaddu Gopal BhajanRadhashtami BhajanPhalguna BhajanIskcon BhajanShri Shyam BhajanKishan Bhaiya Bhajan

अन्य प्रसिद्ध संसार के लोगों से आशा ना किया करना - भजन वीडियो

श्री राम भजन - भानु जी, अवधेश शास्त्री, रामध्यान गुप्ता

बाबा श्री चित्र विचित्र जी महाराज

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

झूले पलना में कृष्ण कन्हैया: भजन

झूले पलना में कृष्ण कन्हैया, बधाई बाजे गोकुल में, बधाई बाजे गोकुल में, बधाई बाजे गोकुल में, झूलें पलना में कृष्ण कन्हैया, बधाई बाजे गोकुल में ॥

मैं तो बन के दुल्हन आज सजी: भजन

श्यामा आन बसो वृंदावन में, मेरी उमर बीत गई गोकुल में, मैं तो बन के दुल्हन आज सजी, बस तुम ही हो मेरे तन मन में,
श्यामा आन बसो वृंदावन में, मेरी उमर बीत गई गोकुल में ॥

अब ना बानी तो फिर ना बनेगी - भजन

अब ना बानी तो फिर ना बनेगी, नर तन बार बार नहीं मिलता, हीरा सा जनम क्यों विरथा गवायों..

हमें निज धर्म पर चलना सिखाती रोज रामायण - भजन

हमें निज धर्म पर चलना, सिखाती रोज रामायण, सदा शुभ आचरण करना...

नारायण जाप: भजन

श्रीमन नारायण नारायण नारायण, लख चौरासी घूम के तूने ये मानव तन पाया

कर दो दूर प्रभु, मेरे मन में अँधेरा है: भजन

कर दो दूर प्रभु, मेरे मन में अँधेरा है, जब से तेरी लगन लगी, हुआ मन में सवेरा है...

बजरंग बाण

निश्चय प्रेम प्रतीति ते, बिनय करैं सनमान। तेहि के कारज सकल शुभ, सिद्ध करैं हनुमान॥

Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
Bhakti Bharat APP