नवरात्रि विशेष 2026 - Navratri Specials 2026
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

श्री गणपति महाराज, मंगल बरसाओ: भजन (Shree Ganpati Maharaj Mangal Barsao )


श्री गणपति महाराज, मंगल बरसाओ: भजन
श्री गणपति महाराज,
मंगल बरसाओ,
शिव जी के प्यारे,
मैया गौरा के दुलारे,
देवों के सरताज,
मंगल बरसाओ,
श्रीं गणपति महाराज,
मंगल बरसाओ ॥
प्रथम गजानंद तुमको मनाऊँ,
विनती करूँ कर जोड़ के बुलाऊँ,
सफल करो सब काज,
मंगल बरसाओ,
श्रीं गणपति महाराज,
मंगल बरसाओ ॥

रिद्धि और सिद्धि दोनों साथ में लाना,
शुभ और लाभ को भूल ना जाना,
मूषक पर चढ़ आज,
मंगल बरसाओ,
श्रीं गणपति महाराज,
मंगल बरसाओ ॥

पुष्पों के हार देवा तुम्हे पहनाऊं,
लाडू और मोदक से भोग लगाऊं,
धुप दिप धरूँ साज,
मंगल बरसाओ,
श्रीं गणपति महाराज,
मंगल बरसाओ ॥

भक्त तुम्हारे मिल महिमा गाते,
मधुर मधुर देवा भजन सुनाते,
ढोल मृदंग रहे बाज,
मंगल बरसाओ,
श्रीं गणपति महाराज,
मंगल बरसाओ ॥

‘अमर’ तुम्हारे है चरणों का चाकर,
दरश प्रभु दिखला दो आकर,
रख लो हमारी लाज,
मंगल बरसाओ,
श्रीं गणपति महाराज,
मंगल बरसाओ ॥

श्री गणपति महाराज,
मंगल बरसाओ,
शिव जी के प्यारे,
मैया गौरा के दुलारे,
देवों के सरताज,
मंगल बरसाओ,
श्रीं गणपति महाराज,
मंगल बरसाओ ॥

Shree Ganpati Maharaj Mangal Barsao in English

Shree Ganpati Maharaj, Mangal Barsao, Shiv Ji Ke Pyare, Maiya Gaura Ke Dulare, Devon Ke Sartaj, Mangal Barsao, Shree Ganpati Maharaj, Mangal Barsao ॥
यह भी जानें

Bhajan Vighneswaray BhajanShri Ganesh BhajanShri Vinayak BhajanGanpati BhajanGanpati Bappa BhajanGaneshotsav BhajanGajanan BhajanGanesh Chaturthi BhajanChaturthi Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।

नवीनतम भजन ›

तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये - भजन

साँची ज्योतो वाली माता, तेरी जय जय कार। तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये, मैं आया मैं आया शेरा वालिये।

माता के भजन

नवरात्रि, माता की चौकी, देवी जागरण, अष्टमी तथा शुक्रवार को गाए जाने वाले प्रसिद्ध माता के भजन..

तेरे दर ते आंदा रहिंदा मां

तेरे दर ते, आंदा, रहिंदा मां, कदे मेरे, घर वी, आया कर ॥ तेरे सुपने, लैंदा, रहिंदा मां ।

चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है - भजन

चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है। ऊँचे पर्वत पर रानी माँ ने दरबार लगाया है।

भोर भई दिन चढ़ गया मेरी अम्बे - भजन

भोर भई दिन चढ़ गया मेरी अम्बे, हो रही जय जय कार मंदिर विच आरती जय माँ।

मंगल की सेवा सुन मेरी देवा - माँ काली भजन

मंगल की सेवा सुन मेरी देवा, हाथ जोड तेरे द्वार खडे । पान सुपारी ध्वजा नारियल..

तेरे जीवन में खुशियां, तमाम आएगी - भजन

तेरे जीवन में खुशियां, तमाम आएगी, ले जा माँ की दुआएं, ये काम आएगी, ले जा माँ की दुआएं, ये काम आएगी ॥

Navratri Specials 2026 - Navratri Specials 2026
Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
Bhakti Bharat APP