पितृ पक्ष - Pitru Paksha
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

श्यामा श्याम सलौनी सूरत - भजन (Shyama Shyam Saloni Surat)


श्यामा श्याम सलौनी सूरत - भजन
श्यामा श्याम सलौनी
सूरत को शृंगार बसंती है ।
किशोरी श्याम सलोनी सूरत
को सिंगार बसंती है ।
मोर मुकुट की लटक बसंती
चंद्रकला की चटक बसंती,
मुख मुरली की मटक बसंती,
सिर पै पैंच श्रवण-कुंडल छविदार बसंती है ।

श्यामा श्याम सलौनी
सूरत को शृंगार बसंती है ।
किशोरी श्याम सलोनी सूरत,
को सिंगार बसंती है ।

माथे चन्दन लसियो बसंती,
पट पीताम्बर कसियो बसंती,
पहना बाजूबंद बसंती,
गुंजमाल गल सोहै फूलनहार बसंती है ।

श्यामा श्याम सलौनी
सूरत को शृंगार बसंती है ।
किशोरी श्याम सलोनी सूरत,
को सिंगार बसंती है ।

कनक कडूला हस्त बसंती,
चले चाल अलमस्त बसंती,
रुनक-झुनक पग नूपुर की झनकार बसंती है ।

श्यामा श्याम सलौनी
सूरत को शृंगार बसंती है ।
किशोरी श्याम सलोनी सूरत,
को सिंगार बसंती है ।

संग ग्वाल को गोलन बसंती,
बोल रहे हैं बोल बसंती,
सब सखियन में राधे जी सरदार बसंती हैं ।

श्यामा श्याम सलौनी
सूरत को शृंगार बसंती है ।
किशोरी श्याम सलोनी सूरत,
को सिंगार बसंती है ।

Shyama Shyam Saloni Surat in English

Shyama Shyam Salaunee Soorat Ko Shingaar Basanti Hai । Kishoree Shyam Saloni Soorat Ko Shingaar Basanti Hai..
यह भी जानें

Bhajan Shri Krishna BhajanBhrij BhajanBal Krishna BhajanLaddu Gopal BhajanBhagwat BhajanJanmashtami BhajanShri Shyam BhajanMadan Mohan BhajanRadha Mohan BhajanKrishn Bhagwan BhajanBhagwat Braj Bhasha BhajanVasant Panchami Bhajan

अन्य प्रसिद्ध श्यामा श्याम सलौनी सूरत - भजन वीडियो

Dhruv Sharma And Vishesh Gupta

निकुंज कामरा

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।

नवीनतम भजन ›

छोटी छोटी गैया, छोटे छोटे ग्वाल - भजन

छोटी छोटी गैया, छोटे छोटे ग्वाल। छोटो सो मेरो मदन गोपाल..

दादी मैं थारी बेटी हूँ: भजन

दादी मैं थारी बेटी हूँ, रखियो मेरी लाज, मैया मैं थारी लाडो हूँ, रखियो मेरी लाज, धन दौलत दीजो मत दीजो, धन दौलत दीजो मत दीजो, दीजो अमर सुहाग, दादी मै थारी बेटी हूँ, रखियो मेरी लाज ॥

म्हाने शेरोवाली मैया, राज रानी लागे: भजन

म्हाने प्राणा सु भी प्यारी, माता रानी लागे, माता रानी लागे, म्हाने शेरोवाली मैया, राज रानी लागे ॥

माँ शारदा भवानी, बैठी है देखो कैसे - भजन

माँ शारदा भवानी, बैठी है देखो कैसे, मैया सजी है ऐसे, दुल्हन बनी हो जैसे, मां शारदा भवानी, बैठी है देखो कैसे ॥

मैया के चरणों में, झुकता है संसार: भजन

मैया के चरणों में, झुकता है संसार, तीनों लोक में होती, माँ तेरी जय जयकार ॥

बजरंग बाण

निश्चय प्रेम प्रतीति ते, बिनय करैं सनमान। तेहि के कारज सकल शुभ, सिद्ध करैं हनुमान॥

तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये - भजन

साँची ज्योतो वाली माता, तेरी जय जय कार। तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये, मैं आया मैं आया शेरा वालिये।

Navratri Specials 2026 - Navratri Specials 2026
Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
Bhakti Bharat APP