नवरात्रि विशेष 2026 - Navratri Specials 2026
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

सुनो करुणा भरी ये पुकार - भजन (Suno Karuna Bhari Ye Pukar)


सुनो करुणा भरी ये पुकार - भजन
सुनो करुणा भरी ये पुकार,
द्वार तेरे हम आये,
तोरे अंगना लगी है कतार,
द्वार तेरे हैं आये ॥
दूर करें दुःख सब लोगों के,
अपनी मातारानी,
शीश झुकाये खड़े हुए हैं,
दम्भी अरु अभिमानी,
पायीं तपसे है शक्ति अपार,
द्वार तेरे हैं आये,
सुनों करुणा भरी ये पुकार,
द्वार तेरे हम आये ॥

ज्ञानी को मां दिखें शारदा,
अपराधी को काली,
खड्ग वार से निश्चर कटते,
धरती छायी लाली,
मैय्या रहती हैं सिंह सवार,
द्वार तेरे हैं आये,
सुनों करुणा भरी ये पुकार,
द्वार तेरे हम आये ॥

लाल चुनरिया प्यारी मां को,
ध्वजा नारियल भाये,
कन्या भोज में मैय्या आतीं,
वेद शास्त्र बतलाये,
अपने जीवन का करें उद्धार,
द्वार तेरे जो आये,
सुनों करुणा भरी ये पुकार,
द्वार तेरे हम आये ॥

पर्वत पर्वत डेरा तेरा,
दुर्गम हैं सब राहें,
सबमे शस्त्र एक से बढ़कर,
तेरी आठों बांहें,
महिषासुर का किया संहार,
द्वार तेरे हैं आये,
सुनों करुणा भरी ये पुकार,
द्वार तेरे हम आये ॥

सुनो करुणा भरी ये पुकार,
द्वार तेरे हम आये,
तोरे अंगना लगी है कतार,
द्वार तेरे हैं आये ॥

Suno Karuna Bhari Ye Pukar in English

Suno Karuna Bhari Ye Pukar, Dwar Tere Hum Aaye, Tore Angna Lagi Hai Kataar, Dwar Tere Hain Aaye ॥
यह भी जानें

Bhajan Maa Durga BhajanMata BhajanNavratri BhajanMaa Sherawali BhajanDurga Puja BhajanJagran BhajanMata Ki Chauki BhajanShukravar BhajanFriday BhajanAshtami BhajanGupt Navratri BhajanJeen Bhawani BhajanJeen Mata BhajanRajasthani BhajanKuldevi Bhajan

अन्य प्रसिद्ध सुनो करुणा भरी ये पुकार - भजन वीडियो

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।

नवीनतम भजन ›

बजरंग बाण

निश्चय प्रेम प्रतीति ते, बिनय करैं सनमान। तेहि के कारज सकल शुभ, सिद्ध करैं हनुमान॥

तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये - भजन

साँची ज्योतो वाली माता, तेरी जय जय कार। तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये, मैं आया मैं आया शेरा वालिये।

म्हापे जद भी मुसीबत, कोई आवन लागे: भजन

म्हापे जद भी मुसीबत, कोई आवन लागे, कोई आवन लागे, म्हारे सिर के ऊपर, चुनड़ी लेहरावन लागे ॥

अम्बे रानी ने, अपना समझ कर मुझे: भजन

भैरव खुश हो गए, ध्यान में खो गए, और हनुमान, श्री राम जपने लगे, ब्रम्हा ने व्यास को, एक नए वेद का, ज्ञान फिर से कराया, मजा आ गया, अम्बें रानी ने, अपना समझ कर मुझे, अपने दर पे बुलाया, मजा आ गया ॥

तुम्हरे चरणों में, मैया नमन हमारा है: भजन

त्रिशूल है हाथों में, और खड़ग को धारा है, तुम्हरे चरणों में, मैया नमन हमारा है, माँ अष्टभुजी तुमने, संसार को तारा है, तुम्हरे चरणो में, मैया नमन हमारा है ॥

माता महादेवी है नाम, विराजी दशरमन में: भजन

माता महादेवी है नाम, विराजी दशरमन में, सेवा में पंडा हज़ार, माई की मढुलिया में, माता महादेवी हैं नाम, विराजी दशरमन में ॥

अर्जी सुनकर मेरी मैया, घर में मेरे आई - भजन

अर्जी सुनकर मेरी मैया, घर में मेरे आई, झूम झूम के नाचूं मैं तो, बाटूँ आज बधाई, नाचूँ झूम झूम के, गाऊं झूम झूम के ॥

Navratri Specials 2026 - Navratri Specials 2026
Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
Bhakti Bharat APP