Haanuman Bhajan
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

तेरी प्रीत में मोहन मन बावरा है: भजन (Teri Preet Me Mohanan Man Bawra Hai)


तेरी प्रीत में मोहन मन बावरा है: भजन
तेरी प्रीत में मोहन,
मन बावरा है,
लागि लगन तू ही,
मेरा सांवरा है,
मेरा सांवरा है,
हमें तो कन्हैया,
तेरा आसरा है,
लागि लगन तू ही,
मेरा सांवरा है,
मेरा सांवरा है ॥
जीवन की ये कैसी छाया,
जीवन की ये कैसी छाया,
जीवन की ये कैसी छाया,
चहुँ और फैली फरेब की माया,
इक तेरा दर ही तो सबसे निराला,
कण कण यहाँ सच्चा प्यार भरा है,
प्यार भरा है,
तेरी प्रीत में मोंहन,
मन बावरा है,
लागि लगन तू ही,
मेरा सांवरा है,
मेरा सांवरा है ॥

जलती गई जब ज्ञान की ज्योति,
जलती गई जब ज्ञान की ज्योति,
मिलते गए तेरी प्रीत के मोती,
और रतन जहाँ के क्या मांगू भगवन,
प्रेम के अमृत से अंतर भरा है,
अंतर भरा है,
तेरी प्रीत में मोंहन,
मन बावरा है,
लागि लगन तू ही,
मेरा सांवरा है,
मेरा सांवरा है ॥

अब तो कन्हैया सबको बता दे,
अब तो कन्हैया सबको बता दे,
प्रीत की गंगा ऐसी बहा दे,
‘अंकुश’ कहे जमाना सच्ची मेरी भक्ति,
सच्ची है प्रीत सच्चा ये सांवरा है,
ये सांवरा है,
तेरी प्रीत में मोंहन,
मन बावरा है,
लागि लगन तू ही,
मेरा सांवरा है,
मेरा सांवरा है ॥

तेरी प्रीत में मोहन,
मन बावरा है,
लागि लगन तू ही,
मेरा सांवरा है,
मेरा सांवरा है,
हमें तो कन्हैया,
तेरा आसरा है,
लागि लगन तू ही,
मेरा सांवरा है,
मेरा सांवरा है ॥

Teri Preet Me Mohanan Man Bawra Hai in English

Teri Preet Mein Mohan, Man Bawara Hai, Lagi Lagan Tu Hi, Mera Sanwara Hai ॥
यह भी जानें

Bhajan Krishna Kanhaiya BhajanShri Krishna BhajanBhrij BhajanBal Krishna BhajanLaddu Gopal BhajanBhagwat BhajanJanmashtami BhajanRadha Mohan BhajanMohan Pyare BhajanSanwara Salona BhajanNandlala Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

मेले चलिये चिन्तापूर्णी दे - भजन

सोन महीने दी रूत आई, संगता नू होवे बधाई, मेला लगेया उथे भारी, रोनका लगीया चिन्तापूर्णी दे...

हे दुःख भन्जन, मारुती नंदन - भजन

हे दुःख भन्जन, मारुती नंदन, सुन लो मेरी पुकार । पवनसुत विनती बारम्बार...

ॐ मंगलम ओमकार मंगलम - शिव धुन

ॐ मंगलम ओमकार मंगलम, ॐ मंगलम ओमकार मंगलम, सोम मंगलम सारधार मंगलम

मन में तो आवे भजन बनाऊं - भजन

मन में तो आवे भजन बनाऊं, भजन बना के बालासा, भजन बना के बालासा तुझको रिझाऊं..

बजरंगबली की शान बड़ी - भजन

बजरंगबली की शान बड़ी, अति सुंदर है हनुमानगढ़ी । श्री राम गरीब नवाज है, हनुमत कलयुग के राजा है

बजरंगबली वो - भजन

बजरंगी बलि वो,बलि म बलि चिर छाती देखाए ना ll

बजरंगी महाराज, तुम्हे भक्त बुलाते है: भजन

बजरंगी महाराज, तुम्हे भक्त बुलाते है, तुम्हे शीश झुकाते है ॥

Sawan 2026 - Sawan 2026
Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
Bhakti Bharat APP