महा शिवरात्रि - Maha Shivaratri
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

तुम भी बोलो गणपति, और हम भी बोले गणपति - भजन (Tum Bhi Bolo Ganpati Aur Hum Bhi Bole Ganpati)


तुम भी बोलो गणपति, और हम भी बोले गणपति - भजन
तुम भी बोलो गणपति,
और हम भी बोले गणपति ॥
दोहा – मेरे गणराज गर नजरे करम,
इक बार हो जाए,
गमे दौरा की जो कोशिश है,
वो बेकार हो जाए,
मेरे सरताज,
कदमों में जगह दो मुझे,
जमी का एक जर्रा हूँ,
नजर सरकार हो जाए ॥

मानिये पहले गजानन,
गजवदन हे गणपति,
जिसने भी दिल से पुकारा,
दुखहरण हे गणपति,
जिसने भी दिल से पुकारा,
दुखहरण हे गणपति,
तुम भी बोलो गणपति,
और हम भी बोले गणपति ॥

ये रिद्धि सिद्धि के दाता,
सुमन गौरा के प्यारे है,
सुमन गौरा के प्यारे है,
ये गरीबो के है आका,
नयन गौरा के प्यारे है,
नयन गौरा के प्यारे है,
परमपिता भोले शंकर,
चरण गौरा के प्यारे है,
चरण गौरा के प्यारे है,
ब्रम्हा विष्णु महेश ने नमन,
गौरा के प्यारे है,
नमन गौरा के प्यारे है,
मूसा वाहन में जो रहते मगन,
गौरा के प्यारे है,
सभी देवो में जो पहले रतन,
गौरा के प्यारे है,
हर एक घर में जो करदे अमन,
गौरा के प्यारे है,
बड़े पावन है ये गौरा ललन,
गौरा के प्यारे है ॥

काम संवर जाएंगे,
मंगलाचरण हे गणपति,
सारी दुनिया में जो पहले,
शुभ लग्न हे गणपति,
तुम भी बोलों गणपति,
और हम भी बोले गणपति ॥

मेरे भगवान गणपति,
मेरे भगवान है गजधर,
मेरे गुणवान गणपति,
मेरे गुणवान है गजधर,
मेरे गुरु ज्ञान गणपति,
मेरे गुरु ज्ञान है गजधर,
मेरे धनवान गणपति,
मेरे धनवान है गजधर,
मेरे बलवान गणपति,
मेरे बलवान है गजधर,
मेरे महान गणपति,
मेरे महान है गजधर।
सारे ही जग के लिए,
तारण तरण है गणपति,
जिंदगी के मोड़ पे,
जो है मिलन है गणपति,
तुम भी बोलों गणपति,
और हम भी बोले गणपति ॥

मानिये पहले गजानन,
गजवदन हे गणपति,
जिसने भी दिल से पुकारा,
दुखहरण हे गणपति,
जिसने भी दिल से पुकारा,
दुखहरण हे गणपति,
तुम भी बोलो गणपति,
और हम भी बोले गणपति ॥

Tum Bhi Bolo Ganpati Aur Hum Bhi Bole Ganpati in English

Maaniye Pahale Gajanan, Gajvadan Hey Ganapati, Jisne Bhi Dil Se Pukara, Dukhharan Hey Ganpati, Jisne Bhi Dil Se Pukara, Dukhharan Hey Ganpati, Tum Bhi Bolo Ganpati, Aur Hum Bhi Bole Ganpati ॥
यह भी जानें

Bhajan Vighneswaray BhajanShri Ganesh BhajanShri Vinayak BhajanGanpati BhajanGanpati Bappa BhajanGaneshotsav BhajanGajanan BhajanGanesh Chaturthi BhajanChaturthi Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

तुझमे शिवा मुझमे शिवा तन में शिवा मन में शिवा - भजन

गंगा नाहया पर्वत को पाया तू है कहा, ये दुनिया छोड़ी मैने मन सजाया तू है कहा, तुम डरबदार की राहो में या हो कही शिवलो में, मेरे साथ ही तुम हो कही फिर क्यू नही निगाहो में, ओम नमः शिवाय....

जगन्‍नाथ चक्‍का नैन नीलाचल वारे - भजन

जगन्‍नाथ चक्‍का नैन नीलाचल वारे, जगन्नाथ, जगन्नाथ, चका नैन, चका नैन

बाबा मेरे जगन्नाथ तेरा चर्चा हो ग्या रे - भजन

बाबा मेरे जगन्नाथ तेरा चर्चा हो ग्या रै, यो खाती का छौरा बाबा तेरा हो ग्या सै..

ମିଛ ଦୁନିଆରେ ଗୋଟିଏ ସତ - भजन

ମିଛ ଦୁନିଆରେ ଗୋଟିଏ ସତ (୨), ଜଗନ୍ନାଥ ସେ ମୋ ଜଗନ୍ନାଥ (୨)

जय जगन्नाथ हमें रहना आपके चरणों में - जगन्नाथ भजन

शुभ शुभ दिन आया शुभ घड़ी, जय जगन्नाथ से गूंजा आसमान, उसे चारों धाम का पुण्य मिला, जो करके पूर्ण तेरी परिक्रमा

जय जय जगन्नाथ जग के नाथ - जगन्नाथ भजन

जय जय जगन्नाथ जग के नाथ, हम तुम्हें भजते हैं दिन रात, जिनका न कोई तुम उनके साथ, हम तुम्हें भजते हैं दिन रात

कोई लाख करे चतुरायी: भजन

कोई लाख करे चतुरायी, करम का लेख मिटे ना रे भाई, जरा समझो इसकी सच्चाई रे...

Durga Chalisa - Durga Chalisa
Ram Bhajan - Ram Bhajan
Bhakti Bharat APP