Shri Krishna Bhajan
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

नवरात्रि व्रत के भोजन और लाभ (Navratri Vrat Foods and Benefits)

नवरात्रि व्रत के भोजन और लाभ
नवरात्रि का पवित्र त्योहार मां दुर्गा को समर्पित है। यह हिन्दू धर्म का एक बहुत ही महत्वपूर्ण त्यौहार है। शारदीय नवरात्रि 22nd सितम्बर से शुरू हो रही है और 30th सितम्बर 2025 तक चलेगी। यदि आप नवरात्रि के पूरे 9 दिनों तक उपवास करने की सोच रहे हैं, तो यहां कुछ स्नैक्स, फल और खाद्य पदार्थ हैं जिनका सेवन आप नवरात्रि के दौरान कर सकते हैं। ये खाद्य पदार्थ आपके शरीर को उसकी आवश्यकता के अनुसार सही मात्रा में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और विटामिन प्रदान करते हैं।
व्रत के भोजन की सूची:
दूध
नवरात्रि व्रत के दौरान स्वस्थ और ऊर्जावान बने रहने के लिए जरूरी है कि आप तरल पदार्थ का सेवन करें। नवरात्रि के दौरान दूध या दूध से बनी चीजों का सेवन किया जाता है। दूध शरीर को प्रचुर मात्रा में प्रोटीन प्रदान करता है, जो आपको नवरात्रि के नौ दिनों तक भोजन के बिना भी कमजोरी महसूस नहीं होने देता है।

साबूदाना
नवरात्रि के दौरान साबूदाना का सेवन बहुत फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें अच्छी मात्रा में स्टार्च होता है, जो शरीर को भरपूर ऊर्जा देता है। व्रत के दौरान इसका सेवन करने से कमजोरी और ब्लड प्रेशर की समस्या नहीं होगी।

कुट्टू आटा
कुट्टू के आटे से बना भोजन उच्च प्रोटीन और फाइबर के साथ एक ग्लूटेन-मुक्त पावरहाउस है, जबकि सिंघाड़ा आटा कैलोरी में कम, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है।

सूखे मेवे
व्रत के दौरान भक्तों को सूखे मेवे खाने की सलाह दी जाती है। काजू, बादाम और किशमिश का सेवन करने से पेट काफी देर तक भरा रहता है। ये आपको नवरात्रि व्रत के दौरान ऊर्जावान बनाए रखते हैं। साथ ही इनके सेवन से पोषक तत्व भी मिलेंगे और ऊर्जा भी बनी रहेगी।

समक चावल
सामक चावल से बने व्यंजन बहुत हल्के और पौष्टिक होते हैं. स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, समक चावल अन्य अनाजों की तुलना में उच्च मात्रा में फाइबर प्रदान करता है, जो स्वस्थ पाचन में मदद करता है और नवरात्रि चैत्र व्रत के दौरान पेट को लंबे समय तक भरा रखता है।

व्रत खाखरा
व्रत खाखरा व्रत के दौरान किसी भी दिन या खासकर नवरात्रि के दौरान खाया जा सकता है। इसमें मोरइयो/भागर/सिंघाड़े के आटे, साबूदाना से बने ये खाखरे का इस्तेमाल किया गया है।

साबूदाना मिश्रण चिवड़ा
साबूदाना एक ऐसी सामग्री है, जो चैत्र नवरात्रि के दौरान खूब खाया जाता है। चिवड़ा से खिचड़ी, नमकीन और कई अन्य व्यंजन बनाकर खाए जाते हैं।

उपवास के दौरान हाइड्रेटेड रहने के लिए पानी पिएं
गर्मी का मौसम है और खाली पेट व्रत करने से डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। इसलिए शरीर को पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध कराना जरूरी है। व्रत के दौरान शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए दिन भर में कम से कम 8 गिलास पानी पिएं।

नवरात्रि व्रत के दौरान कमजोरी से बचने के लिए आप ऊपर बताए गए इन खाद्य पदार्थों और किसी भी फल का सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से आपको कमजोरी महसूस नहीं होगी और आप पूरा दिन ऊर्जावान बने रहेंगे।
नवरात्रि 2026 की तारीखें
Navratri 2026 Dates
दिन तिथि नवरात्रि में देवी के नाम रँग
19 मार्च अमावस्या माता शैलपुत्री पूजा, नवरात्रि घटस्थापना, नववर्ष पीला
20 मार्च द्वितीया माता ब्रह्मचारिणी पूजा, चेटी चंड हरा
21 मार्च तृतीया माता चंद्रघंटा पूजा, मत्स्य जयन्ती, गणगौर स्लेटी
22 मार्च चतुर्थी माता कुष्मांडा पूजा नारंगी
23 मार्च पंचमी माता स्कंद माता पूजा, लक्ष्मी पंचमी सफ़ेद
24 मार्च षष्ठी माता कात्यायनी पूजा, , यमुना छठ लाल
25 मार्च सप्तमी माता कालरात्रि पूजा गहरा नीला
26 अप्रैल अष्टमी महा गौरी पूजा, दुर्गा अष्टमी, महागौरी पूजा, अन्नपूर्णा अष्टमी, सन्धि पूजा, राम नवमी, माता सिद्धिदात्री पूजा गुलाबी
27 मार्च नवमी नवरात्रि पारण, स्वामीनारायण जयंती बैंगनी

Navratri Vrat Foods and Benefits in English

Food items that you can consume during Navratri. It provides right amount of proteins, carbohydrates and vitamins as per its requirement.
यह भी जानें

Blogs Chaitra Navratri 2025 Vrat Foods BlogsNavratri BlogsChaitra Navratri BlogsMaa Durga BlogsDevi Maa BlogsNavratri 2025 BlogsKanya Puja 2025 BlogsKanjak Puja Blogs

अगर आपको यह ब्लॉग पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस ब्लॉग को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

ब्लॉग ›

वृन्दावन होली कैलेंडर

होली का त्योहार देशभर में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है, लेकिन कान्हा की नगरी मथुरा में रंगों का यह त्योहार 40 दिनों तक चलता है, जिसकी शुरुआत वसंत पंचमी के दिन से होती है।

भारत के टॉप टेन प्रसिद्ध भजन गायक

भजन एक प्रकार का गीत है जिसे भगवान के प्रति सम्मान और भक्ति दिखाने के लिए बजाया जाता है। भजन किसी भी भाषा में हो सकते हैं। कुछ मंत्रों का उच्चारण संगीत के रूप में किया जाता है। भारत में कई प्रसिद्ध हिंदी भजन गायक हैं, जैसे की:

महाकुंभ में प्रसिद्ध अखाड़े

महाकुंभ की शान हैं अखाड़े। महाकुंभ में अखाड़े केंद्रीय भूमिका निभाते हैं। तपस्वियों, संतों और आध्यात्मिक अभ्यासकर्ताओं से बने ये समूह भारत की आध्यात्मिक परंपराओं में गहराई से निहित हैं।

होली विशेष 2026

आइए जानें! भारत मे तीन दिनों तक चलने वाला तथा ब्रजभूमि मे पाँच दिनों तक चलने वाले इस उत्सव से जुड़ी कुछ विशेष जानकारियाँ, आरतियाँ एवं भजन...

शिवलिंग पर बेलपत्र कैसे चढ़ाएं?

शिवलिंग पर बेलपत्र (बिल्व पत्र) चढ़ाते समय, हिंदू धर्मग्रंथों और पारंपरिक पूजा पद्धतियों के अनुसार, इसे एक विशिष्ट विधि से अर्पित किया जाना चाहिए।

कपूर जलाने के क्या फायदे हैं?

भारतीय रीति-रिवाजों में कपूर का एक विशेष स्थान है और पूजा के लिए प्रयोग किया जाता है। कपूर का उपयोग आरती और पूजा हवन के लिए भी किया जाता है। हिंदू धर्म में कपूर के इस्तेमाल से देवी-देवताओं को प्रसन्न करने की बात कही गई है।

तुलाभारम क्या है, तुलाभारम कैसे करें?

तुलाभारम और तुलाभरा जिसे तुला-दान के नाम से भी जाना जाता है, एक प्राचीन हिंदू प्रथा है यह एक प्राचीन अनुष्ठान है। तुलाभारम द्वापर युग से प्रचलित है। तुलाभारम का अर्थ है कि एक व्यक्ति को तराजू के एक हिस्से पर बैठाया जाता है और व्यक्ति की क्षमता के अनुसार बराबर मात्रा में चावल, तेल, सोना या चांदी या अनाज, फूल, गुड़ आदि तौला जाता है और भगवान को चढ़ाया जाता है।

Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
Bhakti Bharat APP