Sawan 2026
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

✨श्रावण 2026 - Shravan 2026

Shravan Maas 2026 Date: Thursday, 30 July 2026
श्रावण 2026

श्रावण मास हिंदू कैलेंडर का पांचवां महीना है। श्रावण का महीना पूरे भारतियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगमन से हुआ है। कई हिंदुओं के लिए श्रावण का महीना उपवास का महीना होता है और कई हिंदू हर सोमवार को भगवान शिव और हर मंगलवार को देवी पार्वती का उपवास करते हैं। इस महीने के मंगलवार के उपवास को स्थानीय रूप से मंगला गौरी व्रत के रूप में जाना जाता है।

नेपाल, उत्तराखण्ड और हिमाचल प्रदेश के कुछ भागों में श्रावण माह कर्क संक्रांति से प्रारम्भ हो जाता है।

श्रावण मास का उत्सव
श्रावण मास का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। सावन के सोमवार, मंगला गौरी पूजा, निडरी नवमी, कामिका एकादशी, हरियाली अमावस, श्रावणी तीज, नाग पंचमी, रक्षाबंधन आदि पर्व केवल श्रावण मास में मनाएं जाते है।

श्रावण मास 2026
इस वर्ष श्रावण मास की गणना बृहस्पतिवार,30 जुलाई 2026 - शुक्रवार, 28 अगस्त 2026 तक है।

श्रावण मास 2026 व्रत, पर्व, जयंती और उत्सव
श्रावण प्रारम्भ - बृहस्पतिवार, 30 जुलाई 2026
जयापार्वती व्रत समाप्त - शनिवार, 1 अगस्त 2026
गजानन संकष्टी चतुर्थी - रविवार, 2 अगस्त 2026
प्रथम श्रावण सोमवार व्रत - सोमवार, 3 अगस्त 2026
प्रथम मंगला गौरी व्रत - मंगलवार, 4 अगस्त 2026
कामिका एकादशी - रविवार, 9 अगस्त 2026
द्वितीय श्रावण सोमवार व्रत, सोम प्रदोष व्रत - सोमवार, 10 अगस्त 2026
द्वितीय मंगला गौरी व्रत - मंगलवार, 11 अगस्त 2026
श्रावण अमावस्या - बुधवार, 12 अगस्त 2026
सूर्य ग्रहण *पूर्ण (भारत में नहीं) - बुधवार, 12 अगस्त 2026
चन्द्र दर्शन - शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 -
हरियाली तीज - शनिवार, 15 अगस्त 2026
तृतीय श्रावण सोमवार व्रत, सिंह संक्रान्ति, नाग पञ्चमी - सोमवार, 17 अगस्त 2026
कल्की जयन्ती, तृतीय मंगला गौरी व्रत - मंगलवार, 18 अगस्त 2026
श्रावण पुत्रदा एकादशी - रविवार, 23 अगस्त 2026
चतुर्थ श्रावण सोमवार व्रत, वैष्णव श्रावण पुत्रदा एकादशी - सोमवार, 24 अगस्त 2026
भौम प्रदोष व्रत, चतुर्थ मंगला गौरी व्रत - मंगलवार, 25 अगस्त 2026
रक्षा बन्धन (राखी)- शुक्रवार, 28 अगस्त 2026
श्रावण पूर्णिमा - शुक्रवार, 28 अगस्त 2026
वरलक्ष्मी व्रत - शुक्रवार, 28 अगस्त 2026
गायत्री जयन्ती - शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

संबंधित अन्य नामशावन मास, श्रावण
कारणभगवान शिव
उत्सव विधिमंदिर में प्रार्थना, व्रत, घर में पूजा

Shravan 2026 in English

For Hindus, the month of Shravan is a month of fasting and many Hindus observe a fast for Bhagwan Shiva every Monday and Devi Parvati every Tuesday.

श्रावण मास का महत्व

भारत के सभी शिवालयों में श्रावण सोमवार पर हर-हर महादेव और बोल बम बोल की गूँज सुनाई देती है। श्रावण मास में शिव-पार्वत‍ी का पूजन बहुत फलदायी होता है। इसलिए सावन मास का बहुत मह‍त्व है। हिन्दू धर्म की पौराणिक मान्यता के अनुसार सावन महीने को देवों के देव महादेव भगवान शंकर का महीना माना जाता है। कहा जाता है कि इस महीने में भगवान भोलेनाथ की कृपा से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इस श्रावण मास में रामचरित मानस एवं राम नाम संकिर्तन का विशेष महत्व है, पौराणिक मान्यताओं के अनुसार श्रावण के महीने में माता पार्वती ने तपस्या करके भोलेनाथ को प्रसन्न किया था और उन्हें पति रूप में प्राप्त किया था।

सावन में कौन से भगवान की अर्चना की जाति है?

सावन में भगवान शिव की आराधना सर्वोपरि है। इतना ही नहीं शिव को प्रसन्न करने के लिए सावन का हर दिन विशेष महत्व का होता है। सावन मास की सावन के प्रत्येक सोमवार हर किसी मनोकामना की पूर्ति के लिए सर्वोत्तम माना गया है।

सावन महीने में क्या करें और क्या ना करें?

❀ सावन महीने में दान का बड़ा महत्व माना गया है। गरीबों और जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र, और धन का दान करने से आपको पुण्यफल की प्राप्ति होती है और भोलेबाबा की कृपा बनी रहती है।
❀ इस महीने में घरों या मंदिरों में भजन कीर्तन या सत्संग करना चाहिए. इससे आपको आत्मशांति मिलती है।
❀ सावन पवित्र महीना है ऐसे में इस महीने आपको मांस, मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए. तामसिक चीजें इस महीने में वर्जित मानी गई हैं।

श्रावण सोमवार व्रत

वैसे तो सम्पूर्ण श्रावण मास अपने में ही पवित्र है परन्तु में श्रावण मास के सोमवार के दिन का महत्त्व और भी अधिक होजाता है, आइये जाने सावन के सोमवार के बारे में।

मंगला गौरी व्रत

श्रावण मास के सोमवार की ही तरह मंगला गौरी व्रत करने से माता गौरी की विशेष कृपा होती है। माँ गौरी के इस व्रत की सम्पूर्ण महिमा को जानने की लिए मंगला गौरी व्रत के बारे में जानें।

संबंधित जानकारियाँ

आगे के त्यौहार(2026)
30 July 202628 August 2026
भविष्य के त्यौहार
19 July 20277 July 202826 July 202915 July 2030
आवृत्ति
वार्षिक
समय
30 दिन
महीना
जुलाई / अगस्त
मंत्र
ॐ नमः शिवाय
कारण
भगवान शिव
उत्सव विधि
मंदिर में प्रार्थना, व्रत, घर में पूजा
पिछले त्यौहार
श्रावण 2025 : 11 July 2025

वीडियो

Sawan 2026

अगर आपको यह त्योहार पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस त्योहार को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

श्रावण 2026 2026 तिथियाँ

FestivalDate
श्रावण 2026गुरुवार, 30 जुलाई 2026
श्रावण 2026शुक्रवार, 28 अगस्त 2026
Sawan 2026 - Sawan 2026
Sawan 2026 - Sawan 2026
Bhakti Bharat APP