गणेशोत्सव, गणेश चतुर्थी से शुरू होते हुए, 10 दिनों के बाद अनंत चतुर्दशी को समाप्त होता है। अनंत चतुर्दशी के ही दिन श्री गणेश विसर्जन भी होता है। भगवान गणेश को ज्ञान, समृद्धि और सौभाग्य के देवता के रूप में पूजा जाता है, मोदक श्री गणेश का सबसे प्रिय पकवान है।
यह अनुमान है कि, 1630-1680 के दौरान गणेश चतुर्थी उत्सव छत्रपति शिवाजी महाराज के समय में एक सार्वजनिक समारोह के रूप में मनाया जाता था। शिवाजी के समय, यह गणेशोत्सव उनके साम्राज्य के कुलदेवता के रूप में नियमित रूप से मनाना शुरू किया गया था। सन् 1893 में लोकमान्य तिलक द्वारा इसे पुनर्जीवित किया गया।
संबंधित अन्य नाम | गणेश चतुर्थी, गणपति पूजा, विनायका चतुर्थी, गणेश विसर्जन, गणपति विसर्जन, अनंत चतुर्दशी |
शुरुआत तिथि | भाद्रपद शुक्ला चतुर्थी |
उत्सव विधि | पंडाल, व्रत, मंत्र जाप |
** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।
Festival | Date |
---|---|
Ganesha Chaturthi | 27 August 2025 |
Ganesh Visarjan | 6 September 2025 |