Hanuman Chalisa
Hanuman Chalisa - Follow Bhakti Bharat WhatsApp Channel - Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa -

देवनारायण जी (Devnarayan ji)


देवनारायण जी
भक्तमाल : देवनारायण
वास्तविक नाम - देवनारायण गुर्जर
अन्य नाम - ११वीं कला का असवार, लीला घोडा का असवार, त्रिलोकी का नाथ, देवजी, देव महाराज, देव धणी, साडू माता का लाल, उधा जी, जय देवनारायण, राजा सवाई भोज गुर्जर का लाल
जन्म - माघ शुक्ल सप्तमी
जन्म स्थान - मालासेरी डूंगरी, मालासेरी, राजस्थान
वैवाहिक स्थिति - विवाहित
पिता - महाराजा सवाई भोज गुर्जर
माता - माता गुर्जरी साडू
पत्नी - पीपलदे
भाषा - मारवाड़ी, राजस्थानी
संगठनों की स्थापना - गुज्जर समाज
देवनारायण जी राजस्थान के स्थानीय देवता, शासक और महान योद्धा थे। उन्हें एक सिद्ध पुरुष के रूप में माना जाता है जिन्होंने अपनी उपलब्धियों का उपयोग लोक कल्याण के लिए किया था।

देवनारायण जी को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है, उनका भव्य मंदिर भीलवाड़ा के आसींद में है। उनके द्वारा किए गए अद्भुत किस्सों को लोग चमत्कार मानते हैं और उनके चमत्कारों के किस्से कहे और सुने जाते हैं। देवनारायण जी मुख्य रूप से राजस्थान, हरियाणा और मध्य प्रदेश में पूजे जाते हैं।

देवनारायण जी का एक प्रमुख मंदिर वनस्थली से 9 किमी दूर निवाई तहसील के जोधपुरिया गांव में है। यह पूरे भारत में गुर्जर समुदाय का सबसे पौराणिक तीर्थ स्थल है। भोपा देवनारायण जी की पूजा करते हैं, यह भोपा जगह-जगह जाकर लपेटे हुए कपड़े पर देवनारायण जी की कथा गाकर देवनारायण की कथा सुनाते हैं। देवनारायण जी का फड़ राजस्थान के फड़ में सबसे लोकप्रिय और सबसे बड़ा है।

भगवान देवनारायण जी की दानशीलता
भगवान श्री देवनारायण जी के जन्म के बाद जब माता साडू गुर्जरी मालवा प्रदेश में पिता के घर पहुंचीं, तब अपने साथ अपना पशुधन- गायें, घोड़ें व बछड़ें सभी लेकर गईं थी। जब भगवान श्री देवनारायण जी बड़े हुए तो उन्हें चराने जाने लगे। इस दौरान एक भिक्षुक के मांगने पर देवजी ने अपनी कुछ गायें व बछड़ें उस भिक्षुक को दान कर दिये।

आयुर्वेद का ज्ञाता
भगवान श्री देवनारायण जी को 'आयुर्वेद का ज्ञाता' माना जाता है। भगवान देवनारायण ने औषधि के रूप में गाय के गोबर और नीम के महत्व को स्पष्ट किया। देवजी राज्य क्रांति के जनक भी माने जाते हैं।

भगवान देवनारायण जी की फड़
भगवान विष्णु के अवतार भगवान श्री देवनारायण जी की फड़ में कुल 1200 पेज तथा 335 गीत हैं। देवनारायण जी की फड़ का वाचन करते समय 'जंतर' नामक वाद्य यंत्र का प्रयोग किया जाता है। भगवान देवनारायण जी की फड़ देवजी की महागाथा है, जो मुख्यतः राजस्थान तथा मध्यप्रदेश में गाई जाती है। भगवान देवनारायण जी एक मात्र लोकदेवता है, जिनकी फड़ पर भारतीय डाक ने 2 सितंबर, 1992 और 3 सितंबर, 2011 को पांच रुपये का स्मारक डाक टिकिट जारी किया।

Devnarayan ji in English

Devnarayan ji was the local deity, ruler and great warrior of Rajasthan. He is regarded as a Siddha Purusha who used his achievements for public welfare.
यह भी जानें

Bhakt Devnarayan Ji BhaktGujjar Samaj Bhakt11th Kala Ka Aswar BhaktLeela Ghoda Ka Aswar BhaktTriloki Ka Nath BhaktDevji BhaktDev Maharaj BhaktDev Dhani BhaktSadu Mata Ka Lal BhaktUdha Ji BhaktJai Devnarayan BhaktRaja Sawai Bhoj Gurjar Ka Lal Bhakt

अगर आपको यह भक्तमाल पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भक्तमाल को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

गोपाल कृष्ण गोस्वामी

गोपाल कृष्ण गोस्वामी इस्कॉन द्वारका के एक प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु थे।

लोकनाथ स्वामी

लोकनाथ स्वामी, श्रील प्रभुपाद के सबसे समर्पित शिष्यों में से एक थे। परम पूज्य लोकनाथ स्वामी को वैदिक शास्त्रों का गहन ज्ञान है।

पद्मनाभ तीर्थ

पद्मनाभ तीर्थ एक प्रसिद्ध अद्वैत विद्वान, कुशल तर्कशास्त्री और वेद, महाभारत और पुराणों में गहरी आस्था रखने वाले व्यक्ति थे।

श्री श्री रविशंकर

श्री श्री रविशंकर एक भारतीय योग गुरु और एक आध्यात्मिक नेता हैं। उन्हें अक्सर श्री श्री, गुरु जी या गुरुदेव के रूप में जाना जाता है। 1970 के दशक के मध्य से, उन्होंने ट्रान्सेंडैंटल मेडिटेशन के संस्थापक महेश योगी के तहत एक प्रशिक्षु के रूप में काम किया। वह प्रसिद्ध Art of Living foundation के संस्थापक हैं।

रामानुज

रामानुज, जिन्हें रामानुजाचार्य या इलैया पेरुमल (तमिल: पेरुमल [भगवान]) के नाम से भी जाना जाता है, एक दक्षिण भारतीय ब्राह्मण धर्मशास्त्री, दार्शनिक, विचारक और भारत के एक समाज सुधारक थे।

रविदास

संत रविदास एक भारतीय रहस्यवादी, कवि, समाज सुधारक और आध्यात्मिक गुरु थे जिन्होंने भक्ति गीत, कविता और आध्यात्मिक शिक्षाओं के माध्यम से भक्ति आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने सिख धर्म के पवित्र ग्रंथ आदि ग्रंथ के लिए 40 कविताएं भी लिखीं।

चिन्ना जीयर

चिन्ना जीयर स्वामी एक भारतीय धार्मिक गुरु और योगी सन्यासी हैं जो श्री वैष्णववाद पर अपने आध्यात्मिक प्रवचनों के लिए जाने जाते हैं।

Hanuman Chalisa -
Hanuman Chalisa -
×
Bhakti Bharat APP