Haanuman Bhajan
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

यही है प्रार्थना प्रभुवर (Yahi Hai Rrarthana Prabhuvar Jeevan Ye Nirala Ho)


यही है प्रार्थना प्रभुवर
यही है प्रार्थना प्रभुवर! जीवन ये निराला हो।
परोपकारी, सदाचारी व लम्बी आयु वाला हो॥
सरलता, शीलता, शुचिता हों भूषण मेरे जीवन के।
सचाई, सादगी, श्रद्धा को मन साँचे में ढाला हो॥
॥ यही है प्रार्थना प्रभुवर...॥

मेरा वेदोक्त हो जीवन, बनूँ मैं धर्म-अनुरागी।
रहूँ आज्ञा में वेदों की, न हुक्मेवेद टाला हो॥
॥ यही है प्रार्थना प्रभुवर...॥

तेरी भक्ति में हे भगवन्, लगा दूँ अपना मैं तन-मन।
दिखावे के लिये हाथों में थैली हो, न माला हो॥
॥ यही है प्रार्थना प्रभुवर...॥

तजूँ सब खोटे कर्मों को, तजूँ दुर्वासनाओं को।
तेरे विज्ञान दीपक का मेरे मन में उजाला हो॥
॥ यही है प्रार्थना प्रभुवर...॥

पिला दे मोक्ष की घुट्टी, मरण-जीवन से हो छुट्टी।
विनय अन्तिम ये सेवक की अगर मंजूरे वाला हो॥

यही है प्रार्थना प्रभुवर! जीवन ये निराला हो।
परोपकारी, सदाचारी व लम्बी आयुवालो हो॥

Yahi Hai Rrarthana Prabhuvar Jeevan Ye Nirala Ho in English

Yahi Hai Prarthana Prabhuvar! Jeevan Ye Nirala Ho । Paropakari, Sadachari Va Lambi Aayuvalo Ho ॥
यह भी जानें

Bhajan Arya Samaj BhajanVed BhajanVedic BhajanHawan BhajanYagya BhajanMotivational BhajanMorning BhajanDainik BhajanDaily BhajanPrarthana BhajanVandana BhajanJain BhajanJainism BhajanSchool BhajanInspirational BhajanShanti Dham BhajanGayatri BhajanGayatri Paiwar BhajanAWGP Pragya Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।

नवीनतम भजन ›

तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये - भजन

साँची ज्योतो वाली माता, तेरी जय जय कार। तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये, मैं आया मैं आया शेरा वालिये।

भोर भई दिन चढ़ गया मेरी अम्बे - भजन

भोर भई दिन चढ़ गया मेरी अम्बे, हो रही जय जय कार मंदिर विच आरती जय माँ।

चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है - भजन

चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है। ऊँचे पर्वत पर रानी माँ ने दरबार लगाया है।

माँ वेदों ने जो तेरी महिमा कही है - भजन

माँ वेदों ने जो तेरी महिमा कही है, माँ वेदो ने जो तेरी महिमा कही है, सही है सही है सही है सही, माँ तू करूँणा मई और ममता मयी है, सही है सही है सही है सही ॥

निशदिन तेरी पावन: भजन

निशदिन तेरी पावन, ज्योत जगाऊँ मैं, मुझको ना बिसराना है, जगदम्बे माँ, हर पल तेरे नाम की, महिमा गाउँ मै,मेरे घर भी आना,
जगदम्बे माँ, निशदिन तेरी पावन, ज्योत जगाऊँ मैं, मुझको ना बिसराना, हे जगदम्बे माँ ॥

आजा माँ आजा माँ एक बार, मेरे घर आजा माँ: भजन

आजा माँ आजा माँ एक बार, मेरे घर आजा माँ, मैंने मन मंदिर में मैया, तेरी ज्योत जगाई, करके शेर सवारी, आजा इक बारी महामाई,
आजा मां आजा मां एक बार, मेरे घर आजा माँ ॥

जगदम्बा के दीवानो को, दरश चाहिए - भजन

जगदम्बा के दीवानो को, दरश चाहिए, दरश चाहिए, हमें माँ तेरी एक, झलक चाहिए, झलक चाहिए ॥

Navratri Specials 2026 - Navratri Specials 2026
Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
Bhakti Bharat APP