आज है जगराता माई का, माँ को मना लेना: भजन (Aaj Hai Jagrata Mai Ka Maa Ko Mana Lena)


आज है जगराता माई का,
माँ को मना लेना,
अरे ऐ भईया जी,
जरा ताली बजा लेना,
हाथ उठा के जोर लगा,
जयकारे लगा लेना,
अरे ऐ बहना जी,
जरा ताली बजा लेना ॥मिलेगा जो मांगो तुमको,
नहीं कोई शंका,
सारी दुनिया में बजता है,
माई का डंका,
माई के दर पे,
शेरा वाली के दर पे,
जोत जली है,
सर को झुका लेना,
अरे ऐ भईया जी,
जरा ताली बजा लेना ॥

ये हैं मेहरा वाली मैया,
सबको खिलाती है,
बिछड़े हुए सभी को मैया,
पल में मिलाती है,
माई के दर पे,
मेरी माई के दर पे,
जोत जली है,
सर को झुका लेना,
अरे ऐ भईया जी,
जरा ताली बजा लेना ॥

चिंतपूर्णी मैया सबकी,
चिंता मिटाती है,
हारे हुए सभी को मैया,
तू ही जिताती है,
भक्त सुनाये,
माँ की महिमा,
तू संग में गा लेना,
अरे ऐ भईया जी,
जरा ताली बजा लेना ॥

आज है जगराता माई का,
माँ को मना लेना,
अरे ऐ भईया जी,
जरा ताली बजा लेना,
हाथ उठा के जोर लगा,
जयकारे लगा लेना,
अरे ऐ बहना जी,
जरा ताली बजा लेना ॥

दुर्गा चालीसा | आरती: जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी | आरती: अम्बे तू है जगदम्बे काली | महिषासुरमर्दिनि स्तोत्रम् | माता के भजन
Aaj Hai Jagrata Mai Ka Maa Ko Mana Lena - Read in English
Aaj Hai Jagrata Mai Ka, Maan Ko Mana Lena, Are Ai Bhaiya Ji, Jara Taali Baja Lena, Hath Utha Ke Jor Laga, Jaikare Laga Lena, Are Ai Bahana Ji, Jara Taali Baja Lena ॥
Bhajan Mata Rani BhajanNavratri BhajanMaa Sherawali BhajanDurga Puja BhajanJagran BhajanMata Ki Chauki BhajanGupt Navratri BhajanMaa Durga BhajanMata BhajanAshtami BhajanMahalaya BhajanAmbe BhajanMaa Jagdambe BhajanMata Ki Bhajan Bhajan
अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

मेरे गणनायक तुम आ जाओ - भजन

मेरी सखियाँ मुझसे पूछे है, कब आएंगे गजमुख बोलो, अब अष्ट विनायक आ जाओ, मैं तो कबसे बाट निहार रही, मेरे गणनायक तुम आ जाओं, मैं तो कबसे बाट निहार रही, मेरे गणनायक तुम आ जाओ ॥

गौरी सूत शंकर लाल - भजन

गौरी सूत शंकर लाल, विनायक मेरी अरज सुनो, बैठा भागवत महा पूराण, विनायक मेरी अरज सुनो, गौरी सूत शंकर लाल, विनायक मेरी अरज सुनो ॥

मेरे देवा गजानंद की महिमा न्यारी - भजन

मेरे देवा गजानंद की महिमा न्यारी, माता गौरा शिव पिता त्रिपुरारी, जय हो जय हो गजानंद तुम्हारी, जय हो जय हो गजानंद तुम्हारी ॥

रिध्दि सिद्धि के दाता सुनो गणपति - भजन

रिध्दि सिद्धि के दाता सुनो गणपति, आपकी मेहरबानी हमें चाहिये, पहले सुमिरन करूँ गणपति आपका, लब पे मीठी सी वाणी हमें चाहिये, रिध्दि सिध्धि के दाता सुणो गणपति ॥

हुई गलियों में जय जयकार - भजन

नाची मन में उमंग, भरा खुशियों ने रंग, नाची मन में उमंग, भरा खुशियों ने रंग, गूंजी गणपति तेरी जयकार, आया गणपति तेरा त्यौहार, हुई गलियों में जय जयकार, आया गणपति तेरा त्यौहार ॥