बांके बिहारी की देख छटा - भजन (Banke Bihari Ki Dekh Chhata)


बांके बिहारी की देख छटा,
मेरो मन है गयो लटा पटा।
कब से खोजूं बनवारी को,
बनवारी को, गिरिधारी को।
कोई बता दे उसका पता,
मेरो मन है गयो लटा पटा॥
॥ बांके बिहारी की देख छटा...॥

मोर मुकुट श्यामल तन धारी,
कर मुरली अधरन सजी प्यारी।
कमर में बांदे पीला पटा,
मेरो मन है गयो लटा पटा॥
॥ बांके बिहारी की देख छटा...॥

पनिया भरन यमुना तट आई,
बीच में मिल गए कृष्ण कन्हाई।
फोड़ दियो पानी को घटा,
मेरो मन है गयो लटा पटा॥
॥ बांके बिहारी की देख छटा...॥

टेडी नज़रें लत घुंघराली,
मार रही मेरे दिल पे कटारी।
और श्याम वरन जैसे कारी घटा,
मेरो मन है गयो लटा पटा॥
॥ बांके बिहारी की देख छटा...॥

मिलते हैं उसे बांके बिहारी,
बांके बिहारी, सनेह बिहारी।
राधे राधे जिस ने रटा,
मेरो मन है गयो लटा पटा॥
॥ बांके बिहारी की देख छटा...॥

बांके बिहारी की देख छटा,
मेरो मन है गयो लटा पटा।


Read Also
» दिल्ली मे कहाँ मनाएँ श्री कृष्ण जन्माष्टमी। | भोग प्रसाद
» श्री कृष्ण जन्माष्टमी - Shri Krishna Janmashtami
» दिल्ली और आस-पास के प्रसिद्ध श्री कृष्ण मंदिर। | जानें दिल्ली मे ISKCON मंदिर कहाँ-कहाँ हैं? | दिल्ली के प्रमुख श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर।
» ब्रजभूमि के प्रसिद्ध मंदिर! | भारत के चार धाम
» आरती: श्री बाल कृष्ण जी | भोग आरती: श्रीकृष्ण जी | बधाई भजन: लल्ला की सुन के मै आयी!
Banke Bihari Ki Dekh Chhata - Read in English
Banke Bihari Ki Dekh Chhata, Mero Man Hai Gayo Lata Pata | Kab Se Khojun Banvari Ko
Bhajan Shri Krishna BhajanJanmashtami Bhajan
अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

घर में पधारो भोले बाबा:शिव भजन

घर में पधारो भोले बाबा, मेरे घर में पधारो, कष्ट निवारो भोले बाबा, मेरे घर में पधारो, घर में पधारो भोले बाबा,
मेरे घर में पधारो ॥

गौरा लल्ला को मनाओ तो जाने - भजन

गौरा लल्ला को मनाओ तो जाने, घर इनको बुलाओ तो जाने...... ॥

पार्वती तेरा भोला, जगत में: शिव भजन

पार्वती तेरा भोला, जगत में सबसे निराला है । जो मै होती गंगा जैसी..

शम्भू मेरा तू ही तू: शिव भजन

शम्भू की मस्ती में मन को डुबाया , शम्भू की माया में दिल को लगाया , शम्भू की छाया में खुद को बसाया , शम्भू को अपना हाथ थमाया, शम्भू हर रग में है तू ही तू , हर कण में तू ही तू, जहां भी देखूं हरदम हरपल दिखता बस तू ही तू,
शम्भू मेरा तू ही तू रग रग में तू ही तू ॥

भोले आप की कृपा से, सब काम हो रहा है: शिव भजन

मेरे भोले की कृपा से, सब काम हो रहा है, करते है भोले बाबा, करते है भोले बाबा, मेरा नाम हो रहा है, मेरे भोलें की कृपा से,
सब काम हो रहा है ॥