हे महाशक्ति हे माँ अम्बे, तेरा मंदिर बड़ा ही प्यारा है: भजन (Hey Mahashakti Hey Maa Ambey Tera Mandir Bada Hi Pyara Hai)


हे महाशक्ति हे माँ अम्बे,
तेरा मंदिर बड़ा ही प्यारा है ॥
सारी दुनिया एक बगिया है,
हम सब बगिया के फुल यहाँ,
इस बगिया की माँ है माली,
हर फुल ही माँ को प्यारा है,
हे महाशक्ति हे मां अम्बे,
तेरा मंदिर बड़ा ही प्यारा है ॥

कोई कष्ट नहीं उसको आता,
जो माँ का सुमिरण करता है,
साया बनकर उस प्राणी को,
माँ देती सदा सहारा है,
हे महाशक्ति हे मां अम्बे,
तेरा मंदिर बड़ा ही प्यारा है ॥

अपने भक्तो से दाती कभी,
पलभर भी दूर नहीं होती,
दौड़ी दौड़ी आती है माँ,
जिसने भी मन से पुकारा है,
हे महाशक्ति हे मां अम्बे,
तेरा मंदिर बड़ा ही प्यारा है ॥

अपने जीवन की डोरी को,
अब सौंप दो ‘शर्मा’ दाती को,
ना जाने कितनो को माँ ने,
भवसागर पार उतारा है,
हे महाशक्ति हे मां अम्बे,
तेरा मंदिर बड़ा ही प्यारा है ॥

हे महाशक्ति हे माँ अम्बे,
तेरा मंदिर बड़ा ही प्यारा है ॥

दुर्गा चालीसा | आरती: जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी | आरती: अम्बे तू है जगदम्बे काली | महिषासुरमर्दिनि स्तोत्रम् | माता के भजन
Hey Mahashakti Hey Maa Ambey Tera Mandir Bada Hi Pyara Hai - Read in English
Hey Mahashakti Hey Maan Ambe, Tera Mandir Bada Hi Pyara Hai ॥
Bhajan Mata Rani BhajanNavratri BhajanMaa Sherawali BhajanDurga Puja BhajanJagran BhajanMata Ki Chauki BhajanGupt Navratri BhajanMaa Durga BhajanMata BhajanAshtami BhajanMahalaya BhajanAmbe BhajanMaa Jagdambe BhajanMata Ki Bhajan Bhajan
अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

छोटी छोटी गैया, छोटे छोटे ग्वाल - भजन

छोटी छोटी गैया, छोटे छोटे ग्वाल। छोटो सो मेरो मदन गोपाल..

अच्चुतम केशवं कृष्ण दामोदरं - भजन

अच्चुतम केशवं कृष्ण दामोदरं, राम नारायणं जानकी बल्लभम । कौन कहता हे भगवान आते नहीं..

आयो फागणियो अलबेलो: भजन

आयो फागणियो अलबेलो, बाबा श्याम धणी को मेलो, चाल्यो भगता को यो रेलो, खाटू श्याम जी, ओ खाटू धाम जी ॥

मन में है विश्वास अगर जो श्याम सहारा मिलता है: भजन

मन में है विश्वास अगर जो, श्याम सहारा मिलता है, रोता है कोई श्याम का प्रेमी ॥

सारा बरसाना तेरा दीवाना हुआ: भजन

तेरी मुरली की धुन, हमने जबसे सुनी, सारा बरसाना तेरा दीवाना हुआ, मिली तुमसे नजर, मेरी जब सांवरे, ये दिल भी हमारा बेगाना हुआ ॥