मेरा मन पंछी ये बोले, उड़ वृन्दावन जाऊँ - भजन (Mera Man Panchi Ye Bole Ud Vrindavan Jaau)


मेरा मन पंछी ये बोले,
उड़ वृन्दावन जाऊँ,
बृज की लता पता में,
मैं राधे-राधे गाऊँ,
मैं राधे-राधे गाऊँ,
श्यामा-श्यामा गाऊँ ॥
वृन्दावन की महिमा प्यारे,
कोई ना जाने,
प्रेम नगरिया मनमोहन की,
प्रेमी पहचाने,
वृन्दावन के महिमा प्यारे,
कोई ना जाने,
प्रेम नगरिया मनमोहन की,
प्रेमी पहचाने,
बृज गलियों में झूम-झूम के,
बृज गलियों में झूम-झूम के,
मन की तपन बुझाऊँ,
बृज की लता पता में,
मैं राधे-राधे गाऊँ,
मैं राधे-राधे गाऊँ,
श्यामा-श्यामा गाऊँ ॥

निधिबन जी में जहाँ कन्हैया,
रास रचाते है,
प्रेम भरी अपनी बाँसुरिया,
आप बजाते है,
निधिबन जी में जहाँ कन्हैया,
रास रचाते है,
प्रेम भरी अपनी बाँसुरिया,
आप बजाते है,
राधा संग नाचे साँवरिया,
राधा संग नाचे साँवरिया,
दर्शन करके आऊँ,
बृज की लता पता में,
मैं राधे-राधे गाऊँ,
मैं राधे-राधे गाऊँ,
श्यामा-श्यामा गाऊँ ॥

छेल छबीले कृष्ण पीया तेरी,
याद सताती है,
कुहु कुहु कर काली कोयल,
मन तड़पाती है,
छेल छबीले कृष्ण पीया तेरी,
याद सताती है,
कुहु कुहु कर काली कोयल,
मन तड़पाती है,
छीन लिया सब तूने मेरा,
छीन लिया सब तूने मेरा,
यार कहाँ अब जाऊँ,
बृज की लता पता में,
मैं राधे-राधे गाऊँ,
मैं राधे-राधे गाऊँ,
श्यामा-श्यामा गाऊँ ॥

राधे राधे जपले मनवा,
दुःख मीट जायेंगे,
राधा राधा सुनके कान्हा,
दौड़े आयेंगे,
राधे राधे जपले मनवा,
दुःख मीट जायेंगे,
राधा राधा सुनके कान्हा,
दौड़े आयेंगे,
प्यारे राधा रमण तुम्हारे,
प्यारे राधा रमण तुम्हारे,
चरणों में रम जाऊँ,
बृज की लता पता में,
मैं राधे-राधे गाऊँ,
मैं राधे-राधे गाऊँ,
श्यामा-श्यामा गाऊँ ॥

मेरा मन पंछी ये बोले,
उड़ वृन्दावन जाऊँ,
बृज की लता पता में,
मैं राधे-राधे गाऊँ,
मैं राधे-राधे गाऊँ,
श्यामा-श्यामा गाऊँ ॥
Mera Man Panchi Ye Bole Ud Vrindavan Jaau - Read in English
Mera Man Panchi Ye Bole, Ud Vrindavan Jaau, Braj Ki Lata Pata Mein, Main Radhe-Radhe Gaun, Shyama-shyama Gaun ॥
Bhajan Shri Krishna BhajanBrij BhajanBaal Krishna BhajanBhagwat BhajanJanmashtami BhajanLaddu Gopal BhajanRadhashtami BhajanIskcon Bhajan
अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

राधा को नाम अनमोल बोलो राधे राधे।

राधा को नाम अनमोल बोलो राधे राधे। श्यामा को नाम अनमोल बोलो राधे राधे॥

शेरावाली के दो नैन प्यारे प्यारे

शेरवाली के दो नैन प्यारे प्यारे,तेरे मुकुट में चमके सितारे, अब मुझे गगन से क्या लेना, क्या लेना, शेरवाली के दो नैन प्यारे प्यारे,तेरे मुकुट में चमके सितारे ॥

डमरू वाले आजा, तेरी याद सताए: भजन

डमरू वाले आजा, तेरी याद सताए, मेरा ये भरोसा, कहीं टूट ना जाए, छुपा कहाँ आजा भोलेनाथ, डमरू वालें आजा,
तेरी याद सताए, मेरा ये भरोसा, कहीं टूट ना जाए ॥

अनादि देवी अम्बिके तुम्हे सतत प्रणाम है - भजन

अनादि देवी अम्बिके तुम्हे सतत प्रणाम है, तुम्ही समस्त सृष्टि की अनादि आदि मूल हो, अनंत हो अजेय हो अछोर हो अकूल हो..

वृंदावन चिठियाँ पावागे - भजन

वृंदावन चिठियाँ पावागे दिल लाए गया मुरली वाला॥